Mahesh Navami 2021: जानें तिथि, महत्व, मुहूर्त और पूजन विधि की जानकारी

हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ मास की नवमी तिथि के दिन महेश नवमी मनाई जाती है। इस वर्ष महेश नवमी 19 जून यानी शनिवार के दिन पड़ रही है। मुख्य तौर पर महेश्वरी समाज महेश नवमी का यह पर्व धूमधाम के साथ मनाता है। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा का विधान बताया गया है।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

महेश नवमी 2021 शुभ मुहूर्त

नवमी तिथि 18 जून, 2021 को रात 08 बजकर 35 मिनट से शुरू होगी, जो कि 19 जून की शाम 06 बजकर 45 मिनट तक रहेगी।

महेश नवमी पूजन विधि

  • इस दिन की पूजा करने वाले लोग महेश नवमी के दिन भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। ऐसे में यदि आपकी इस दिन की पूजा कर रहे हैं तो स्नान आदि करने के बाद पूजा प्रारंभ करें और भगवान शिव का अभिषेक करें। 
  • इस दिन की पूजा में गंगाजल, धतूरा, फूल, बेलपत्र, आदि शामिल करना बेहद शुभ माना गया है। इससे भगवान शिव की प्रसन्नता जल्दी हासिल की जा सकती है। 
  • भगवान शिव के साथ-साथ इस दिन माँ पार्वती की भी पूजा करें। ऐसा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं शीघ्र और अवश्य पूरी होती हैं।

महेश नवमी से संबंधित पौराणिक कथा

महेश नवमी से संबंधित पौराणिक कथा के अनुसार बताया जाता है कि, माहेश्वरी समाज के पूर्वज क्षत्रिय वंश के हुआ करते थे। एक समय की बात है कि शिकार खेलने के दौरान उन्होंने ऋषियों को श्राप दे दिया। हालांकि जब भगवान शिव को इसके बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने ऋषियों को श्राप से मुक्त किया और उनके पूर्वजों की रक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने उन्हें हिंसा को छोड़कर अहिंसा के मार्ग पर चलने की सलाह दी। बताया जाता है कि महादेव ने अपनी कृपा से ही इस समाज को अपना नाम दिया और तभी से इस समुदाय का नाम माहेश्वरी समुदाय पड़ा।

महेश नवमी उपाय

भगवान शिव के बारे में कहा जाता है कि इन्हें प्रसन्न करना सबसे ज्यादा सरल होता है। ऐसे में यदि आप महेश नवमी के दिन निम्नलिखित उपायों में से कोई एक भी उपाय कर लेते हैं तो भगवान शिव इससे और भी जल्दी प्रसन्न होकर आपकी मनोकामना पूरी करते हैं। तो आइए जान लेते हैं महेश नवमी के दिन किन उपायों को करके महादेव की कृपा और प्रसन्नता हासिल की जा सकती है।

  • धन लाभ के लिए इस दिन भगवान शिव को कच्चे चावल चढ़ाएं। 
  • सुंदर पत्नी पाने के लिए भगवान शिव को बेले का फूल अर्पित करें। 
  • अपने जीवन से कमजोरी दूर करने के लिए इस दिन शिवलिंग पर गाय का शुद्ध घी अर्पित करें। 
  • अपने जीवन में सुख संपत्ति में इजाफा करने के लिए हरसिंगार के फूलों से भगवान शिव की पूजा करें। 
  • जीवन में अन्न धन की संपन्नता बनी रहे इसके लिए महेश नवमी के दिन जूही के फूल से भगवान शिव की पूजा करें। 
  • सुयोग पुत्र की प्राप्ति के लिए धतूरे के फूल से महादेव की पूजा करें। 
  • संतान वृद्धि के लिए इस दिन भगवान शिव को गेहूं अर्पित करें। 
  • वाहन सुख के लिए शिवजी की पूजा में चमेली के फूल शामिल करें और जीवन में तमाम तरह के सुख प्राप्त करने के लिए इस शिवलिंग पर गन्ने का रस अर्पित करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *