लाल किताब में छुपा है कुंडली का सारा राज़, 2024 में इन राशियों के खुलेंगे भाग्य!

लाल किताब में छुपा है कुंडली का सारा राज़, 2024 में इन राशियों के खुलेंगे भाग्य!

हम उम्मीद करते हैं वर्ष 2023 आपके लिए मंगलमय रहा होगा। अब हम जैसे-जैसे वर्ष 2024 की तरफ बढ़ रहे हैं वैसे-वैसे अपने भविष्य को लेकर तरह-तरह के सवाल हम सभी के मन में अवश्य ही उठने लगे होंगे। आपके इन्हीं सवालों का जवाब आइये लाल किताब राशिफल 2024 के माध्यम से जानने की कोशिश करते हैं।

वैदिक ज्योतिष की सबसे महत्वपूर्ण किताबों में लाल किताब को एक माना गया है। यूं तो इसकी भविष्यवाणी वैदिक ज्योतिष से काफी अलग होती है लेकिन इसे काफी सटीक और विश्वसनीय माना गया है।

लाल किताब की रचना किसने कब और कैसे की यह तो नहीं ज्ञात हो पाया है लेकिन पंडित रूप चन्द्र जोशी जी ने इसके पांच खंडों की रचना करके आम लोगों के लिए इस किताब को पढ़ना और समझना काफी आसान कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि लाल किताब की मूल रचना उर्दू और फारसी भाषा में की गई थी। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में खुदाई के दौरान तांबे के पट पर उर्दू और फ़ारसी भाषा में अंकित मिला था जिसके बाद में पंडित रूप चंद्र जोशी जी ने इसको पाँच भागों में विभाजित करके आम लोगों की भाषा उर्दू में इसे समझाया है। 

साल 2024 आपके और आपके परिवार के लिए रहेगा कैसा? विद्वान ज्योतिषियों से जानें जवाब

लाल किताब का महत्व 

बात करें लाल किताब के महत्व की तो, इसमें जीवन की हर मुसीबत और परेशानियों से निपटने के बेहद ही अचूक, सटीक और सरल उपाय बताए गए हैं जिनका पालन हर कोई व्यक्ति आसानी से कर सकता है और अपने जीवन से परेशानियों को दूर कर सकता है। इसके अलावा इस किताब में वैदिक ज्योतिष से इतर सभी भावों के स्वामी ग्रहों के बारे में न बताकर हर भाव के एक निश्चित स्वामी ग्रह के बारे में भी बताया गया है। 

लाल किताब के अनुसार 12 राशियाँ 12 भाव मानी गई हैं और इसी के आधार पर फलों की गणना की जाती है। मुख्य रूप से लाल किताब के माध्यम से व्यक्ति के पारिवारिक जीवन में स्वास्थ्य, नौकरी, व्यवसाय, आर्थिक जीवन, विवाह, प्रेम जीवन, शिक्षा आदि क्षेत्र में आने वाली समस्याओं के उपाय बताए गए हैं जिनका पालन करके आप संबंधित क्षेत्र से इन परेशानियों को दूर कर सकते हैं।

 

साल 2024 की सबसे सटीक और विस्तृत भविष्यवाणी के लिए पढ़ें राशिफल 2024 

तो चलिए इसी लाल किताब पर आधारित वर्ष 2024 की सटीक राशिफल की जानकारी प्राप्त करते हैं और जानते हैं कि लाल किताब के अनुसार आपका वर्ष 2024 कैसा रहने वाला है और क्या कुछ उपाय करके आप इस साल को और भी ज्यादा फलदाई बना सकते हैं।

लाल किताब के नियम-कानून (आचार संहिता) जानते हैं आप?

लाल किताब के कुछ नियम कानून भी बताए गए हैं। कहा जाता है कि यदि किसी व्यक्ति ने इन नियमों का पालन कर लिया तो उनके जीवन को सार्थक और सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। तो आइए डालते हैं इन नियमों पर एक नज़र: 

  • झूठ बोलने से बचें: लाल किताब के अनुसार कुंडली में दूसरा भाव बोलने से संबंधित होता है। ऐसे में कहा जाता है कि अगर कोई व्यक्ति झूठ बोलता है तो उसके जीवन पर इसके नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं। ऐसे में जितना हो सके झूठ बोलने से बचें। 
  • किसी भी बात की झूठी गवाही न दें: अगर आप ऐसा करते हैं तो आप पाप के भागी बन सकते हैं और कुंडली के नवम भाव पर इसका गलत प्रभाव पड़ सकता है।  
  • हमेशा भगवान में अपने आस्था बनाए रखें: आप जिस भी ईष्ट देवी-देवता में विश्वास रखते हैं या देवी देवता में आपकी अटूट आस्था है उनकी पूजा हमेशा श्रद्धा भक्ति के साथ करें और किसी भी शुभ या बड़े काम में हमेशा उनका आशीर्वाद लेकर ही कदम आगे बढ़ाएं।  
  • शराब और मांस से करें परहेज: लाल किताब के अनुसार मांस खाने से मंगल ग्रह गलत तरह से प्रभावित हो सकता है और शराब से शनि और राहु कमजोर होते हैं। ऐसे में इन कामों को करने से जितना हो सके बचें। 

लाल किताब 2024- राशि अनुसार भविष्यफल और उपाय 

मेष राशि 

लाल किताब 2024 (Lal Kitab 2024) के अनुसार, मेष राशि के लोगों के लिए यह वर्ष …(विस्तार से पढ़ें राशिफल)

वृषभ राशि 

लाल किताब 2024 (Lal Kitab 2024) के अनुसार वृषभ राशि के लोगों के लिए यह वर्ष कई मामलों में …(विस्तार से पढ़ें राशिफल)

मिथुन राशि 

यह वर्ष आपके लिए बहुत ही शानदार रहने की संभावना है। विशेष रूप से आपको अपने करियर में बहुत…(विस्तार से पढ़ें राशिफल)

कर्क राशि 

यह वर्ष आपके लिए बहुत मामलों में अनुकूल रहने की संभावना है। जहां तक आपके करियर का प्रश्न है तो यह वर्ष आपको…(विस्तार से पढ़ें राशिफल)

सिंह राशि 

यह वर्ष आपके लिए औसत रूप से फलदायी रहने वाला है। जहां तक आपके करियर का प्रश्न है तो नौकरी में आपको …(विस्तार से पढ़ें राशिफल)

कन्या राशि 

इस वर्ष कन्या राशि के जातकों को अपने करियर में कुछ ज्यादा चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। घर की जिम्मेदारियां आपके करियर…(विस्तार से पढ़ें राशिफल)

तुला राशि 

इस वर्ष तुला राशि के लोगों को अपने करियर को लेकर कुछ नई समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। आपके बनाए हुए कुछ पक्के…(विस्तार से पढ़ें राशिफल)

वृश्चिक राशि 

लाल किताब 2024 (Lal Kitab 2024) के अनुसार, वर्ष की शुरुआत वृश्चिक राशि के जातकों के लिए …(विस्तार से पढ़ें राशिफल)

धनु राशि 

लाल किताब 2024 (Lal Kitab 2024) के अनुसार, यह वर्ष आपके लिए कुछ नई चुनौतियां प्रस्तुत करेगा। विशेष रूप से आपको अपने करियर…(विस्तार से पढ़ें राशिफल)

मकर राशि 

लाल किताब वर्षफल 2024 के अनुसार, यह वर्ष आपके लिए अच्छी सफलता लेकर आने वाला है। आपका करियर …(विस्तार से पढ़ें राशिफल)

कुम्भ राशि 

लाल किताब 2024 (Lal Kitab 2024) के अनुसार, यह वर्ष आपके लिए बहुत बढ़िया रहने की संभावना दिखाई दे रही है। ग्रहों का संयोजन …(विस्तार से पढ़ें राशिफल)

मीन राशि 

लाल किताब 2024 (Lal Kitab 2024) यह यह संकेत देता है कि मीन राशि के जातकों को अपने करियर को लेकर अति उत्साहित…(विस्तार से पढ़ें राशिफल)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम आशा करते हैं कि वर्ष 2024 आपके लिए शुभ और मंगलमय हो। एस्ट्रोसेज की ओर से नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं!