लाल किताब में छिपा है कुंडली का असल राज, 2023 में इन राशियों के खुलेंगे भाग!

लाल किताब को ज्ञान का भंडार कहें तो ये कहना गलत नहीं होगा क्योंकि इसमें व्यक्ति के हर सवाल का जवाब देने का सामर्थ्य है। अगर हम लाल किताब की बात करें तो ये एक खास ज्योतिष ग्रंथ है जिसमें ज्योतिष विद्या से जुड़ी तमाम महत्वपूर्ण बातों का वर्णन मिलता हैं। हालांकि लाल किताब के बारे में कई सारी ऐसी बातें फैली हुई है जिससे एक भ्रम की स्थिति पैदा होती है।

इस ब्लॉग में हम आपको लाल किताब के बारे में अलग-अलग चीजें बताएंगे। इसके अलावा, सभी 12 राशियों के लिए आने वाला साल 2023 कैसा रहेगा, हम इसकी भी बात करेंगे। मेष राशि के साथ 4 राशियां ऐसी हैं जिनके लिए साल 2023 कई सारे नए अवसर लेकर आएगा। 

लाल किताब के मुताबिक, साल 2023 के लिए राशिफल जानने से पहले आइए एक बार लाल किताब में बताई गई आचार संहिता (नियम व कानून) पर नजर डालते हैं।

  • झूठ न बोलें- लाल किताब के अनुसार, जातकों की कुंडली में दूसरा भाव बोलने से संबंधित होता है। यदि ऐसे में आप झूठ बोलते हैं, तो ये आपके लिए हानिकारक हो सकता है।
  • झूठी गवाही न दें- लाल किताब के अनुसार अगर आप ऐसा करते हैं, तो आप किसी और के पाप में भागी बन जाते हैं। ऐसा करने से कुंडली के नौवें भाव पर गलत प्रभाव पड़ सकता है।
  • भगवान में विश्वास रखें- ये बात सभी लोगों को हमेशा ही ध्यान रखनी चाहिए कि भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना करनी चाहिए। खासतौर पर अपनी कुलदेवी या कुलदेवता की पूजा जरूर करें।
  • शराब और मांस से परहेज रखें- लाल किताब के अनुसार मांस खाने से मंगल पर गलत प्रभाव होता है। वहीं शराब के सेवन से शनि और राहु कमजोर होते हैं।

आइए अब जानते हैं कि लाल किताब के अनुसार वे कौन सी 4 राशियां हैं जिनके लिए साल 2023 अत्यंत शुभ और लाभकारी साबित होने वाला है।

लाल किताब के अनुसार, इन 4 राशि वालों की 2023 में पलटेगी किस्मत

मेष राशि

लाल किताब के अनुसार, मेष राशि के जातकों के लिए साल 2023 अनुकूल साबित होगा। अगर आप छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखते हुए आगे बढ़ेंगे, तो इस साल आपको सफल होने से कोई रोक नहीं पाएगा। इस साल आपको धन लाभ के कई सारे अवसर मिलने जा रहे हैं इसलिए मेहनत करते रहें।

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए भी साल 2023 अवसरों से भरा रहेगा। जीवन के कई क्षेत्रों में इस साल आपको कामयाबी का स्वाद चखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र से लेकर बिजनेस तक हर एक मामले में आप बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे। विवाहित जातकों के लिए भी साल 2023 अत्यंत शुभ रहने वाला है।

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें

वृश्चिक राशि

साल 2023 में आपको लगातार अपने प्रयासों से कामयाबी मिलती रहेगी। वृश्चिक राशिवाले जातकों के लिए एक ही मंत्र है, जितनी ज्यादा मेहनत उतना ज्यादा फल। खासतौर पर वे लोग जो बिजनेस करते हैं, ये साल उनके लिए काफी लाभकारी सिद्ध होने की संभावना है। इसके अलावा, इस साल आपकी कमाई में भी बढ़ोतरी होगी।

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें

धनु राशि

धनु राशि के लिए साल 2023 शुभ रहने के संकेत हैं। इस साल आप जो भी काम करेंगे, वे जल्दी-जल्दी पूरे होते चले जाएंगे। परिवार का भी पूरा साथ मिलेगा। इसके अलावा, इस वर्ष आपको आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा। वहीं, 2023 में आप जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे, लेकिन इससे आपको किसी चीज़ की कमी नहीं होगी।

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।