14 मार्च से शुरू हैं खरमास, इस दौरान राशि अनुसार किस चीज़ का दान करना होगा शुभ?

हिंदू धर्म में खरमास की अवधि को शुभ नहीं माना जाता है। इस दौरान लोग किसी भी तरह का मांगलिक कार्य नहीं करते हैं और साथ ही नया काम शुरू भी नहीं करते हैं। हालाँकि खरमास में पूजा-पाठ, दान आदि का विशेष महत्व बताया गया है। इस आर्टिकल में जानते हैं मार्च के महीने में राशि के अनुसार आपको किस चीज का दान करना शुभ फलदायी साबित हो सकता है।

व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े

सूर्यदेव 14 मार्च को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर कर जाएंगे और इसी के साथ मलमास या जिसे खरमास कहा जाता है उसका प्रारंभ हो जाएगा। खरमास के इस 1 माह की अवधि के दौरान नामकरण, मुंडन, विवाह, गृह प्रवेश आदि मांगलिक कार्य नहीं किये जाते हैं। इसके बाद 14 अप्रैल से खरमास समाप्त हो जाएगा और तब दोबारा यह सभी मांगलिक कार्य पुनः शुरू हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: खरमास में क्यों वर्जित हैं मांगलिक कार्य और क्या है इससे जुड़ी पौराणिक कथा

मल मास के महीने में पूजा पाठ और दान पुण्य करने की सलाह दी जाती है। इस दौरान जितना हो सके भगवान कृष्ण, भगवान विष्णु और अपने इष्ट देवता की पूजा करें। इसके अलावा सूर्य उपासना और सूर्य की कृपा प्राप्त करने के लिए भी खरमास का यह महीना बेहद ही शुभ होता है। मान्यता के अनुसार कहा जाता है कि, इस महीने किए गए दान पुण्य का व्यक्ति को कई गुना फल प्राप्त होता है। अच्छे स्वास्थ्य की कामना और अपने घर में सुख समृद्धि के लिए आप इस दौरान गाय को हरा चारा भी खिला सकते हैं। 

अब जानते हैं खरमास के महीने में आपको अपनी राशि के अनुसार किस चीज का दान करना शुभ फलदाई हो सकता है।

यह भी पढ़ें: 14 मार्च से लग रहा है खरमास, इस 1 महीने बिल्कुल भी ना करें ये काम

  • मेष राशि: खरमास के महीने में जितना हो सके तिल का दान करें। इसके अलावा क्योंकि अब गर्मी शुरू होने वाली है ऐसे में आप चाहे तो ज़रुरतमंदों और गरीब लोगों में मच्छर दानी का भी दान कर सकते हैं।
  • वृषभ राशि: खरमास के महीने में आपको गरीबों और जरूरतमंदों को वस्त्र और अन्न का दान करने की सलाह दी जाती है। ऐसा करना आपके लिए शुभ साबित होगा।
  • मिथुन राशि: खरमास के महीने में आप जरूरतमंद लोगों को हरे मूंग की दाल का अपनी यथाशक्ति अनुसार दान करें। साथ ही गाय को हरा चारा खिलाएं।
  • कर्क राशि: कर्क राशि के जातक खरमास में फल और शहद का दान करें तो उनके लिए शुभ होगा।
  • सिंह राशि: सिंह राशि के जातक खरमास के महीने में गुड़ और चने की दाल का दान करें तो आपके लिए फलदाई साबित होगा।
  • कन्या राशि: खरमास के महीने में आपसे जितना हो सके गरीब बच्चों को शिक्षा से संबंधित चीजों का दान करें। ऐसा करने से आपको शिक्षा के क्षेत्र में उचित लाभ भी प्राप्त होगा।
  • तुला राशि: खरमास के महीने में आप लोगों में चावल का दान करें।
  • वृश्चिक राशि: खरमास के महीने में गरीब बच्चों को दूध, दही से बनी चीजें खिलाएं या दान करें।
  • धनु राशि: खरमास के महीने में गाय को हरी घास खिलाएं और अपनी अपनी शक्ति के अनुसार हल्दी का दान करें।
  • मकर राशि: खरमास के महीने में जितना हो सके उड़द की दाल और सरसों के तेल का ज़रुरतमंदों को दान करें।
  • कुंभ राशि: खरमास के महीने में तेल और काले तिल का दान करें।
  • मीन राशि: खरमास के महीने में चने की दाल और हल्दी का दान करें। ऐसा करना आपके लिए शुभ साबित होगा।

यह भी पढ़ें: 14 मार्च से लग जायेगा खरमास, इस दौरान धन प्राप्ति के लिए क्या करना होगा शुभ?

हम आशा करते हैं कि, आपको यह लेख पसंद आया होगा। अब तक एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।