बृहस्पति आज वृश्चिक राशि में मार्गी, इन राशि वालों को रहना होगा सावधान !

आज 11 अगस्त को बृहस्पति ग्रह वृश्चिक राशि में मार्गी हो रहा है जिसका व्यापक असर अन्य राशि के जातकों के जीवन पर भी दिखाई दे सकता है। वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह को मुख्य रूप से ज्ञान और बुद्धि का कारक माना जाता है। कुंडली में बृहस्पति ग्रह की स्थिति कमजोर होने पर आपको जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज शाम 5 बजकर 17 मिनट पर बृहस्पति वृश्चिक राशि में मार्गी होने जा रहा है। इससे जहाँ कुछ राशि के जातकों के जीवन पर अच्छे प्रभाव पड़ेंगे वहीं कुछ राशि वालों के जीवन पर इसका बुरा प्रभाव भी पड़ सकता है। आइये देखते हैं सभी बारह राशि के जातकों के जीवन पर पड़ने वाले बृहस्पति ग्रह के व्यापक प्रभाव को। 

मेष 

बृहस्पति ग्रह आपकी राशि से आठवें भाव में मार्गी है। इसके फलस्वरूप आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और आपके दैनिक खर्चों में कमी आ सकती है। 

वृषभ 

बृहस्पति ग्रह आपकी राशि से सातवें भाव में मार्गी है। इसके फलस्वरूप आपको व्यापार में लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जातकों के जीवन में सुख शांति आ सकती है और जीवनसाथी के साथ मनमुटाव दूर हो सकते हैं। 

मिथुन 

बृहस्पति आपकी राशि से छठे भाव में मार्गी है, इसके फलस्वरूप जहाँ एक तरफ आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है वहीं ये समय आपके लिए सेहत के लिहाज से भी बेहतर बीत सकता है। 

कर्क 

बृहस्पति आपकी राशि से पांचवें भाव में मार्गी है। इसके फलस्वरूप आपके सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है और कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर हो सकती है। 

सिंह 

आपकी राशि से चौथे भाव में मार्गी बृहस्पति ग्रह मुख्यतौर पर आपके ख़र्चों को बढ़ा सकता है। इस दौरान आप परिवार पर धन खर्च कर सकते हैं। हालाँकि नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। 

कन्या 

बृहस्पति ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव में मार्गी है। इसके परिणामस्वरूप आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी आ सकती है। साथ ही विवाह योग्य जातकों के विवाह में देरी हो सकती है। हालाँकि आर्थिक जीवन के लिए ये समय उत्तम है। 

तुला 

आपकी राशि से बृहस्पति ग्रह दूसरे भाव में मार्गी है। इसके फ़लस्वरू आपके कार्यक्षेत्र में बदलाव आ सकता है। यदि आप लंबे समय से किसी बीमारी से परेशान हैं तो आपको राहत मिल सकती है। 

वृश्चिक 

चूँकि बृहस्पति आपकी राशि से मार्गी है लिहाजा इसका ख़ास प्रभाव आपके जीवन में देखने को मिल सकता है। इसके फलस्वरूप जहाँ आपकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का ख़ात्मा होगा वहीं छात्रों को विद्या प्राप्ति में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। 

धनु 

बृहस्पति आपकी राशि से बारहवें भाव में मार्गी है। इसका सकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर देखने को मिल सकता है। सेहत से जुड़ी समस्याओं से आपको निजात मिल सकता है। इस दौरान नया घर या गाड़ी खरीद सकते हैं। 

मकर 

आज बृहस्पति ग्रह आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में मार्गी है। इसके फलस्वरूप आपको धन लाभ हो सकता है। नव विवाहित जातकों के जीवन में संतान पक्ष से संबंधित अच्छी खबर मिल सकती है। 

कुंभ 

बृहस्पति आपकी राशि से दसवें भाव में मार्गी है। फलस्वरूप आपके लिए ये समय आर्थिक रूप से फलदायी साबित हो सकता है। दूसरी तरफ आपके कार्यक्षेत्र में परिवर्तन आ सकता है जिससे आपको अच्छे अवसर मिल सकते हैं। 

मीन 

आज बृहस्पति ग्रह आपकी राशि से नौवें भाव में मार्गी होगा। लिहाजा इस दौरान आपको स्वास्थ्य लाभ हो सकता है। इसके अलावा आपको संतान पक्ष से लाभ मिल सकता है और किसी अनजान श्रोत से धन लाभ होने की संभावना भी बन सकती है।