जून महीना मचाएगा तबाही या लाएगा राहत की सांस? ज्योतिषीय आकलन से जानें जवाब

जल्द ही मई का महीना अब पूरा होने वाला है और बुधवार से जून का महीना शुरू हो जाएगा। हिंदू कैलेंडर के अनुसार बात करें तो जून का महीना ज्येष्ठ माह होगा। ज्येष्ठ माह मुख्य तौर पर भीषण गर्मी के लिए जाना जाता है। इस महीने में निर्जला एकादशी का व्रत और आषाढ़ मास की नवरात्रि भी शुरू हो जाएगी।

सिर्फ इतना ही नहीं जून का महीना और भी कई मायनों में खास और बेहद यादगार रहने वाला है। ऐसे में आप इस महीने से जुड़ी कोई भी महत्वपूर्ण बातें भूले नहीं इसे ध्यान में रखते हुए हमने आपके लिए जून महीने का एक ज्योतिषीय आकलन तैयार किया है। इस ब्लॉग में आपको जून के महीने में पड़ने वाले हर छोटे-बड़े व्रत त्यौहार की जानकारी, जून महीने में पड़ने वाले बैंक अवकाशों की जानकारी, जून महीने के गोचर और अस्त ग्रहों की जानकारी, और जून महीने के ग्रहण की जानकारी भी प्रदान कर रहे हैं।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

यानी कि जून महीने की एक विशेष ज्योतिषीय झलक आधारित इस ब्लॉग में हम आपको इस महीने के बारे में हर महत्वपूर्ण और छोटी-बड़ी बातों की जानकारी प्रदान कर रहे हैं। तो आइये आगे बढ़ते हैं और जानते हैं इस महीने में पड़ने वाले व्रत त्योहारों, ग्रहण, गोचरों, बैंक अवकाश इत्यादि की संपूर्ण जानकारी।

जून महीने में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व

चलिए अब एक नजर डाल लेते हैं जून में जन्मे लोगों के व्यक्तित्व पर दर्शन ज्योतिष के अनुसार ऐसा माना जाता है कि हम जिस महीने यह जिस दिन पैदा होते हैं हमारा स्वभाव उसी पर निर्धारित होता है ऐसे में जून में पैदा हुए लोगों का व्यक्तित्व कैसा होता है आइए डालते हैं एक नजर।

स्वभाव की बात करें तो जून महीने में जन्मे लोग सिर्फ और आपके होते हैं यह लोग एक बार कोई बात मान ले तो उसे करके ही छोड़ते हैं दिल के साथ और प्यार से बात समझने और समझाने वाले होते हैं इसके अलावा इन लोगों को स्वतंत्रता पसंद होती है हम लोगों से खयालात इन्हें बिल्कुल पसंद नहीं होते हैं और अपने विचारों को लेकर यह बेहद ही स्पष्ट होते हैं और यही वजह है कि कई बार ठीक गलत भी समझ लिया जाता है।

जैसा कि हम हमेशा कहते हैं घोड़ों के साथ व्यक्ति के अंदर अवगुण भी होते हैं बात करें जून महीने में जन्मे लोगों के अंगूर की बहस करने में बहुत आगे होते हैं कई बार गलत होने पर भी इनकी बहस चलती रहती है जो इनकी एक बड़ी नकारात्मकता साबित होती है।

इसके अलावा कला के प्रति इनका प्रेम जगजाहिर होता है बात करने में ही बेहद स्मार्ट स्वभाव के होते हैं और बहुत ही कम समय में लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने की शक्ति रखते हैं कोई भी बात यह बहुत लंबे समय तक अपने दिल में नहीं रखते हैं साथ ही अगर एक बार जून महीने में जन्मे लोगों को किसी पर गुस्सा आ जाएगा उनकी दुश्मनी हो जाए तो यह सादा समय तक नहीं रहती कि बहुत जल्द ही उन्हें माफ भी कर देते हैं।

जून में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली अंक: 5,6,9, 24, 33, 42, 51, 60, 69

जून में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली रंग: सफेद और क्रीम, गुलाब और लाल

जून में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली दिन: मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार

जून में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली रत्न: माणिक्य 

उपाय/सुझाव: सूर्य को नियमित रूप से जल चढ़ाएँ और जरूरतमंदों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करें।

जून महीने में बैंक अवकाश

अलग-अलग राज्यों को जोड़ कर बात करें तो जून के महीने में कुल बैंक 9 अवकाश होने वाले हैं। हालांकि अलग-अलग राज्यों के हिसाब से इनका पालन क्षेत्र की मान्यताओं और संस्कृति पर निर्भर करता है। नीचे हम आपको जून महीने के सभी बैंक अवकाशों की संपूर्ण सूची प्रदान कर रहे हैं।

तारीख़दिन बैंक अवकाश 
2 जून 2022गुरुवार महाराणा प्रताप जयंती– शिमला में बैंक बंद
  5 जून 2022रविवार साप्ताहिक अवकाश
11 जून 2022शनिवारमहीने का दूसरा शनिवार
12 जून 2022रविवारसाप्ताहिक अवकाश
14 जून 2022 मंगलवार गुरु कबीर जयंती
15 जून 2022बुधवार वाईएमए डे/गुरु हरगोविंद जन्मदिवस/राजा संक्रांति– आइजोल, भुबनेश्वर, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद
19 जून 2022रविवारसाप्ताहिक अवकाश
25 जून 2022शनिवारमहीने का चौथा शनिवार
26 जून 2022रविवारसाप्ताहिक अवकाश

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

जून महीने के महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार

02 जून, 2022 बृहस्पतिवार: महाराणा प्रताप जयंती

महाराणा प्रताप जयंती उत्तर भारत के राज्यों हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में ज्येष्ठ महीने के तीसरे दिन एक क्षेत्रीय सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाया जाता है। यह दिन 16वीं शताब्दी के प्रख्यात शासक की जयंती का प्रतीक है, जो मुगल साम्राज्य की ताकत के विरुद्ध खड़े हुये दे।

03 जून, 2022 शुक्रवार: वरद चतुर्थी

यह दिन हिन्दू धर्म के प्रथम पूजनीय भगवान गणेश को समर्पित होता है। 

05 जून, 2022 रविवार: षष्टी , विश्व पर्यावरण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस प्रतिवर्ष 5 जून को मनाया जाता है और यह दिन पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जागरूकता और कार्रवाई को प्रोत्साहित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित किया गया है।

06 जून, 2022 सोमवार: शीतला षष्टी

शीतला षष्ठी के दिन व्रत रखने से संतान की खुशहाली और अनंत सौभाग्य की प्राप्ति होती है, साथ ही व्यक्ति का मन भी शीतल होता है। इस व्रत के बारे में ऐसी मान्यता है कि जिन महिलाओं को संतान प्राप्ति कि इच्छा है उन महिलाओं को शीतला माता का व्रत अवश्य रखना चहिए।

08 जून, 2022 बुधवार: दुर्गाष्टमी व्रत , धूमावती जयंती , वृषभ व्रत

माँ पार्वती के अत्यंत उग्र रूप को देवी धूमावती के नाम से जाना जाता है और देवी के इस रूप के अवतरण दिवस को धूमावती जयंती के रूप में मनाया जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी को यह जंयती मनाई जाती है।

09 जून, 2022 बृहस्पतिवार: महेश नवमी

महेश नवमी माहेश्वरी समुदाय के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को “महेश नवमी” के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार मुख्य रूप से भगवान महेश और देवी पार्वती की पूजा के लिए समर्पित है।

10 जून, 2022 शुक्रवार: गंगा दशहरा , निर्जला एकादशी

गंगा दशहरा हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है जो ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार राजा भागीरथ की तपस्या, और निरंतर प्रयास और परिश्रम के बाद इसी दिन माँ गंगा ब्रह्मा जी के कमंडल से निकलकर शिव की जटाओं में विराजमान हुई थी और शिव जी ने अपनी शिखा को खोल कर गंगा को धरती पर जाने की अनुमति दी थी। 

निर्जला एकादशी एक हिंदू पवित्र दिन है जो हिंदू महीने ज्येष्ठ माह के 11 वें चंद्र दिवस पर पड़ती है। इस एकादशी का नाम इस दिन मनाए जाने वाले निर्जला उपवास (बिना अन्न-जल के) के कारण पड़ा है। इस एकादशी को सभी 24 एकादशियों में सबसे पवित्र माना जाता है।

11 जून, 2022 शनिवार: गायत्री जयंती, गौण निर्जला एकादशी, वैष्णव निर्जला एकादशी, रामलक्ष्म्ण द्वादशी   

ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मां गायत्री का प्राकट्य हुआ था, इसलिए हर वर्ष ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को निर्जला एकादशी के साथ गायत्री जयंती का पावन पर्व भी मनाया जाता है।

12 जून, 2022  रविवार: प्रदोष व्रत

प्रदोष व्रत प्रत्येक माह में दो बार किया जाने वाला एक बेहद ही पावन व्रत है और इस दिन भगवान शिव और माँ पार्वती की पूजा का विधान बताया गया है। 

14 जून, 2022 मंगलवार: देव स्नान पूर्णिमा, सत्य व्रत, वट सावित्री पूर्णिमा, सत्य व्रत, पूर्णिमा व्रत, कबीर जयंती, पूर्णिमा

वट पूर्णिमा उत्तर भारत और पश्चिमी भारतीय राज्यों महाराष्ट्र, गोवा, कुमाऊं, गुजरात में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला एक हिंदू उत्सव है। ज्येष्ठ के महीने में किया जाने वाला यह व्रत महाकाव्य महाभारत में वर्णित सावित्री और सत्यवान की कथा पर आधारित है।

15 जून, 2022  बुधवार: मिथुन संक्रांति

सूर्य के मिथुन राशि में गोचर को मिथुन संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन सूर्य की पूजा करने और सूर्य से संबन्धित वस्तुओं का दान करने का विशेष महत्व बताया गया है।  

17 जून, 2022 शुक्रवार: संकष्टी गणेश चतुर्थी

19 जून, 2022 रविवार: पितृ दिवस

पितृ दिवस / ‘पिता दिवस’ / ‘फ़ादर्स डे’ पिताओं के सम्मान में एक व्यापक रूप से मनाया जाने वाला पर्व है, जिसमें पितृत्व, पितृत्व-बंधन तथा समाज में पिताओं के प्रभाव को समारोह पूर्वक मनाया जाता है। विश्व के अधिकतर देशों में इसे जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है।

21 जून, 2022 मंगलवार: कालाष्टमी

हिन्दू पौराणिक कथा के अनुसार हिन्दू कैलेंडर में हर माह आने वाली कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि मासिक कालाष्टमी पर्व के रूप में मनाई जाती है। यह अष्टमी भगवान भैरव को समर्पित है तथा इसे कालाष्टमी भी कहा जाता है।

24 जून, 2022 शुक्रवार: योगिनी एकादशी

योगिनी एकादशी का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन का व्रत करने वाला व्यक्ति इस जीवन में सभी सुख भोगकर मोक्ष अवश्य प्राप्त करता है। 

26 जून, 2022 रविवार: प्रदोष व्रत

27 जून, 2022 सोमवार: रोहिणी व्रत , मास शिवरात्रि

मासिक शिवरात्रि का व्रत प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को रखा जाता है। इस दिन महादेव और माँ पार्वती की पूजा का विधान निर्धारित किया गया है। 

29 जून, 2022 बुधवार: अमावस्या

अमावस्या हिंदू कैलेंडर में वह तिथि होती है जब चन्द्रमा गायब हो जाता है। इसे एक महत्वपूर्ण दिन माना गया है क्योंकि कई अनुष्ठान केवल अमावस्या तिथि को ही किए जाते हैं। सप्ताह के सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या और सप्ताह के शनिवार को पड़ने वाली अमावस्या को शनि अमावस्या के नाम से जाना जाता है।

30 जून, 2022 गुरुवार: गुप्त नवरात्र प्रारंभ , चंद्र दर्शन

गुप्त नवरात्रि का भी हिंदू धर्म में एक खास महत्व है। हर साल की तरह से इस बार भी आषाढ़ महीने में आने वाली गुप्त नवरात्र‍ि जून से शुरू होने वाली है। 

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

जून महीने के गोचर और अस्त ग्रहों की जानकारी 

ग्रहण और गोचर की बात करें तो जून के महीने में कुल पाँच महत्वपूर्ण गोचर होने वाले हैं। नीचे हम आपको सभी गोचरों और अस्त ग्रहों की जानकारी प्रदान कर रहे हैं। 

  • बुध वृषभ में मार्गी (3 जून 2022): बुध देव अब 3 जून 2022, शुक्रवार को दोपहर 1 बजकर 07 मिनट पर अपनी वक्री गति समाप्त करते हुए पुनः मार्गी अवस्था में आ जाएंगे।
  • शनि कुंभ राशि में वक्री (5 जून 2022): शनि कुंभ राशि में वक्री 5 जून 2022, शनिवार को सुबह 4:14 बजे होंगे।
  • सूर्य का मिथुन राशि में गोचर (15 जून 2022): सूर्य का गोचर 15 जून 2022, बुधवार को दोपहर 11 बजकर 58 मिनट पर मिथुन राशि में होगा। 
  • शुक्र का वृषभ राशि में गोचर (18 जून 2022): शुक्र का वृषभ राशि में गोचर 18 जून 2022, शनिवार सुबह 8 बजकर 6 मिनट पर होगा।
  • मंगल का मेष राशि में गोचर (27 जून 2022): लाल ग्रह मंगल का मेष राशि में गोचर 27 जून, सोमवार सुबह 5 बजकर 39 मिनट पर अपने मित्र ग्रह गुरु बृहस्पति की राशि मीन से होगा।

कुंडली में राजयोग कबसे? राजयोग रिपोर्ट से जानें जवाब

गोचर के बाद बात करें ग्रहण की तो, जून 2022 महीने में कोई भी ग्रहण नहीं लगने वाला है। 

सभी बारह राशियों के लिए मई की महत्वपूर्ण भविष्यवाणी 

मेष राशि 

  • जून के महीने में मेष राशि के छात्र जातकों को अपार सफलता के योग बन रहे हैं। 
  • पारिवारिक जीवन भी शानदार रहेगा। 
  • प्रेम जीवन में आप अपने पार्टनर और वैवाहिक जीवन में जीवन साथी के साथ आनंदमय समय का लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे। 
  • कार्यक्षेत्र में आपको शुभ परिणाम मिलेंगे। इस दौरान आपको अपनी कड़ी मेहनत का शुभ फल प्राप्त होगा। साथ ही इस राशि के कुछ जातक विदेश में नौकरी भी प्राप्त कर सकते हैं।
  • आर्थिक पक्ष अनुकूल रहेगा। इस दौरान व्यापारी जातकों को लाभ मिलने की प्रबल संभावना बन रही है। साथ ही आप धन संचित करने में भी कामयाब रहेंगे। 
  • स्वास्थ्य पक्ष की बात करें तो जून के महीने में मेष जातकों का स्वास्थ्य काफी शानदार रहेगा।

वृषभ राशि 

  • जून का महीना पारिवारिक दृष्टिकोण से काफी शानदार रहने वाला है। इस दौरान आप अपने घर के लोगों के साथ अनुकूल समय का आनंद लेंगे। 
  • वहीं आर्थिक पक्ष भी अनुकूल रहेगा। धन प्राप्त करने और धन को संचित करने में आप कामयाब रहने वाले हैं।
  • इस राशि के नौकरीपेशा और व्यापारी जातकों को जून के महीने में लाभ मिलेगा। कुछ जातकों के प्रमोशन के भी योग बनेंगे। 
  • हालांकि वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानी आने की आशंका है। वहीं इसके विपरीत प्रेम संबंध पहले से अधिक मजबूत नज़र आएंगे। 
  • स्वास्थ्य की बात करें तो जून के महीने में यूं तो आपका स्वास्थ अच्छा रहने वाला है हालांकि मानसिक तनाव आपको थोड़ा परेशान कर सकता है।

मिथुन राशि 

  • जून का महीना मिथुन जातकों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। इस राशि की नौकरी पेशा जातकों को इस महीने शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। साथ ही कुछ लोगों के नौकरी में तबादले के भी योग बन रहे हैं। व्यापारी जातकों को भी लाभ मिलेगा। 
  • इस राशि के विद्यार्थी जातकों को थोड़ा सतर्क रहने की सलाह दी जाती है क्योंकि जून के महीने में आप दुविधा से पीड़ित हो सकते हैं।
  • पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहने की आशंका है। ऐसे में आपको धैर्य के साथ काम लेने की सलाह दी जाती है। 
  • प्रेम जीवन अनुकूल रहेगा। वहीं बात करें विवाहित जीवन की तो यहां भी आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। 
  • आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। आपकी आय बढ़ने के प्रबल योग बन रहे हैं। 
  • स्वास्थ्य पक्ष के लिहाज से बात करें तो इस दौरान आपका स्वास्थ्य अति उत्तम रहने वाला है। इस दौरान आप अपनी पुरानी बीमारियों को दूर कर स्वस्थ जीवन का आनंद उठाएंगे।

कर्क राशि 

  • जून के महीने में कर्क जातकों को कुछ सावधान रहने की सलाह दी जाती है। इस दौरान नौकरी पेशा जातकों के जीवन में तमाम परेशानियां आने की आशंका है। वहीं इसके विपरीत कारोबारियों के लिए यह महीना सफलता और समृद्धि लेकर आएगा। 
  • छात्र जातकों का भी पढ़ाई में मन लगेगा। हालांकि परिवार में तनाव रहने की आशंका है। 
  • इस दौरान आपके रिश्तों को उठापटक की स्थिति से जूझना पड़ सकता है। 
  • प्रेम जीवन की बात करें तो आपके और आपके पार्टनर के रिश्ते में दरार आने की आशंका है। ऐसे में धैर्य के साथ काम लें। 
  • आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी और आप धन संचित करने में भी कामयाब रहेंगे। 
  • अंत में बात करें स्वास्थ्य पक्ष तो तो थोड़ी बहुत परेशानियों के साथ जून का यह महीना स्वास्थ्य के लिहाज से भी आपके लिए अनुकूल रहेगा।

सिंह राशि 

  • सिंह राशि के जातकों के लिए जून का महीना नौकरी पेशा जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। 
  • विद्यार्थी जातकों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख, शांति और सौहार्द देखने को मिलेगा। 
  • हालांकि प्रेम जीवन थोड़ा कठिनाइयों भरा हो सकता है। इस दौरान मुमकिन है कि आपका आपके पार्टनर के साथ बेवजह का झगड़ा और वाद विवाद हो। ऐसे में धैर्य के साथ काम लेने की सलाह दी जाती है। 
  • आर्थिक पक्ष के लिहाज से बात करें तो समय अनुकूल है। आप इस दौरान धन संचित करने में भी कामयाब रहेंगे और मजबूत आर्थिक स्थिति का लाभ उठाएंगे। 
  • स्वास्थ्य के लिहाज से बात करें तो जून का महीना आपके लिए थोड़ा परेशानियों भरा रह सकता है। इस दौरान आपके दुर्घटना होने के योग हैं। ऐसे में सावधान और विशेष तौर पर सतर्क रहें।

कन्या राशि 

  • जून के महीने में कन्या राशि के जातकों को कार्य क्षेत्र से संबंधित कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती है। मुमकिन है कि इस दौरान आपको आपके भाग्य का साथ ना मिले जिससे आपके जीवन में परेशानियों बढ़ सकती हैं। 
  • इसके अलावा यह महीना विद्यार्थियों के लिए भी कुछ खास अनुकूल नहीं रहने वाला है। इस दौरान आपको सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। 
  • पारिवारिक जीवन भी तनावग्रस्त रहेगा। प्रेम जीवन की बात करें तो आपको अपने पार्टनर को लेकर सावधान रहने की सलाह दी जाती है। 
  • व्यापारी जातकों को जून के महीने में कुछ खास लाभ नहीं होगा बल्कि इसके विपरीत आर्थिक हानि होने की आशंका है। 
  • आर्थिक पक्ष के लिहाज से बात करें तो आपको फिजूलखर्ची का सामना करना पड़ सकता है। 
  • स्वास्थ्य पक्ष थोड़ी राहत लेकर आएगा। इस दौरान आपकी बड़ी बीमारियां दूर होंगी। हालांकि छोटी मोटी स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां आ सकती हैं। हालांकि घबराने की आवश्यकता नहीं है।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

तुला राशि 

  • तुला राशि के जातकों को जून के महीने में शुभ परिणाम मिलेंगे। 
  • इस दौरान नौकरी पेशा जातकों को विशेष तौर पर सफलता और विकास के योग बनते नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो भाग्य का साथ मिलेगा और कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्त होगी। 
  • इस राशि के विद्यार्थी जातकों को इस दौरान पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान एकाग्रचित्त करने की सलाह दी जाती है। 
  • प्रेम जीवन में विवाद बढ़ने की आशंका है। 
  • पारिवारिक जीवन भी कुछ खास नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान आपके जीवन का तनाव आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है। 
  • आपकी आमदनी बढ़ेगी और लाभ होगा। 
  • आर्थिक पक्ष के लिहाज से बात करें तो आर्थिक स्थिति इस महीने अनुकूल रहने वाली है। इस दौरान शेयर मार्केट से जुड़े जातकों को लाभ मिलेगा। 
  • स्वास्थ्य की बात करें तो बड़ी बीमारियां दूर होंगी।

वृश्चिक राशि 

  • जून के महीने में वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा जातकों और कारोबारी जातकों को अपार सफलता के योग बन रहे हैं। इस कारण नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में विकास के शुभ योग जून महीने को बेहद ही खास बना देंगे। 
  • विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा रहने वाला है। आपको आपकी कड़ी मेहनत का शुभ परिणाम मिलेगा। 
  • पारिवारिक जीवन सुख और शांति से भरा रहेगा। 
  • हालांकि वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां आने की आशंका है और प्रेम जीवन भी थोड़ी बहुत परेशानियों से गुजर सकता है। 
  • आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी जिससे लाभ मिलेगा और गुप्त स्त्रोत से भी धन लाभ होने की उम्मीद है। 
  • स्वास्थ्य के संदर्भ में बात करें तो यहां आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है। अन्यथा कुछ बीमारियां आपको परेशान कर सकते हैं।

धनु राशि 

  • जून के महीने में धनु राशि की नौकरी पेशा जातकों और व्यापारी जातकों को अपार लाभ मिलेगा। कारोबार में तरक्की होगी। 
  • विद्यार्थी जातकों को मेहनत करने की सलाह दी जाती है। अन्यथा पढ़ाई से ध्यान भटक सकता है जिससे आपको नकारात्मक परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। 
  • पारिवारिक जीवन में सुख, शांति और समृद्धि मिलेगी। जिससे आपके जीवन से मानसिक तनाव दूर होगा। 
  • हालांकि प्रेम जीवन में कुछ परेशानियां आने की आशंका है। 
  • वहीं आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। अगर आपका धन कहीं अटका हुआ था तो वह आपको वापस मिल जाएगा। 
  • स्वास्थ्य के संदर्भ में बात करें तो यूं तो समय अनुकूल है। हालांकि इस महीने आप को आंखों से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है। उसके प्रति सावधान रहें।

मकर राशि 

  • जून के महीने में मकर राशि की नौकरी पेशा जातकों को अपने जीवन में तमाम उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इसके प्रति सावधान रहें और कड़ी मेहनत से काम करते रहे। 
  • विद्यार्थियों को शुभ परिणाम मिलेंगे। हालांकि पारिवारिक जीवन में तनाव होने की आशंका है। 
  • इस दौरान परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। 
  • प्रेम जीवन में शानदार रहेगा और इस दौरान आप अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला भी कर सकते हैं। 
  • व्यापारी जातकों के लिए जून का महीना बेहद शानदार रहेगा। 
  • आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी और आपको गुप्त स्त्रोत से भी धन प्राप्त हो सकता है। 
  • इसके अलावा ससुराल पक्ष भी अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपको अपनी किसी पुरानी और बड़ी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

कुंभ राशि 

  • कुंभ राशि के जातकों के लिए जून का महीना अनुकूल रहेगा। नौकरी पेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है और कार्यक्षेत्र में आपकी छवि भी सुधरेगी। 
  • इस राशि के कारोबारी और व्यापारी जातकों को भी लाभ मिलेगा। 
  • हालांकि विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आपको अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। 
  • पारिवारिक जीवन में सुख, शांति और एकता नज़र आएगी। 
  • विवाहित जातकों के दांपत्य जीवन में कुछ परेशानियां आने की आशंका है जिनसे आपको निपटने की सलाह दी जाती है। वहीं प्रेम जीवन में भी टकराव के योग बन रहे हैं। 
  • आर्थिक पक्ष अनुकूल रहेगा। गुप्त स्त्रोतों से आपको लाभ मिलेगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है।
  • स्वास्थ्य संदर्भ में पेट से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अपने खानपान का विशेष ध्यान दें।

मीन राशि

  • राशि चक्र की आखिरी राशि मीन के लिए जून का यह महीना काफी खास और अनोखा रहने वाला है। इस दौरान नौकरीपेशा जातकों को सफलता मिलेगी, प्रमोशन और तबादले के योग बनेंगे और कार्यक्षेत्र में आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। 
  • विद्यार्थियों को एकाग्र चित्त होकर पढ़ाई करने की सलाह दी जाती है। इससे आपको अवश्य ही फायदा मिलेगा। 
  • हालांकि पारिवारिक जीवन के कुछ तनाव आपकी परेशानियां बढ़ा सकते हैं। 
  • प्रेम जीवन शानदार रहेगा। छोटी-मोटी परेशानियां आती हैं तो आपको उनका धैर्य के साथ सामना करने की सलाह दी जाती है। 
  • आर्थिक पक्ष के लिहाज से जून का महीना मीन राशि के जातकों के लिए काफी अनुकूल रहेगा। आपको गुप्त स्त्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। 
  • स्वास्थ्य के संदर्भ में इस महीने आपको सावधान रहना होगा अन्यथा सड़क दुर्घटना के योग हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो जून का महीना आपके लिए अनुकूल रहेगा इसका खुलकर लाभ उठाएं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *