नौकरी-व्यापार में तरक्की दिलाएंगे शनिवार के ये उपाय

आज शनिवार का दिन है और हम सब जानते हैं कि आज के दिन शनि मंदिरों में भक्तों की कितनी भीड़ रहती है। शनि देव के भक्त शनिवार को उनकी पूजा कर अपनी तरह-तरह की मन्नतें मांगते हैं। शनि देव कर्मफल दाता हैं और ये हमारे कर्मों के कारक भी हैं। ऐसे में जॉब करने वाले लोगों को यदि प्रमोशन पाना चाहते हैं आज हम शनिवार के ऐसे उपाय बताएंगे जिससे नौकरी में तरक्की आसानी पाई जा सकती है। हालाँकि इससे पहले शनि देव के बारे में जान लेते हैं।

ज्योतिष में शनि देव 

कुंडली में शनि का नाम लेते ही लोगों के मन में एक तरह का भय उठने लगता है। क्रूर ग्रह होेने के बावजूद भी शनि हमेशा लोगों को बुरे परिणाम नहीं देता है, बल्कि यह व्यक्तियों को उनके कर्मों के अनुसार ही फल देता है। इसलिए ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को न्याय का कारक कहा जाता है। इसके अलावा यह लोहा, तकनीकी, सेवक, ख़निज तेल, दुख, रोग एवं जेल आदि का कारक भी होता है।

शनि देव के इन उपायों को कर नौकरी या व्यापार में ऐसे पाएँ तरक्की

शनि देव की चाल धीमी है। परंतु धीमी गति से कोई लगातार चलता रहे तो वह अपनी मंजिल को प्राप्त अवश्य कर सकता है। उदाहरण के लिए कछुए और खरगोश की दौड़ की कहानी हम सभी जानते हैं। हालाँकि हम जॉब या व्यापार में शीघ्र तरक्की की कामना करते हैं और मनुष्य की यह कामना भी स्वभाविक है। ज्योतिष के अनुसार, यदि कुंडली में शनि ग्रह को मजबूत किया जाए तो व्यक्ति कर्मठ और कर्मयोगी बन जाता है और वह अपनी कड़ी मेहनत से अर्श से फर्श तक पहुँच जाता है। 

शनिवार के दिन शनि से संबंधित वस्तुओं का करें दान

शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। इस दिन शनि के भक्त उनके लिए उपवास करते हैं। यदि इसी के साथ शनि से जुड़ी वस्तुओं का दान किया जाए तो व्यक्ति को अपने कार्य क्षेत्र में सफलता मिलती है। इन वस्तुओं में साबुत उड़द, लोहा, तेल, तिल के बीज, पुखराज रत्न, काले कपड़े आदि हो सकते हैं। ध्यान रखें, ये दान ज़रुरतमंद लोगों को ही करें।

शनि के लिए रत्न

शनि के लिए नीलम रत्न को पहना जाता है। इस रत्न को मकर और कुंभ राशि के जातक धारण कर सकते हैं। यह रत्न शनि के नकारात्मक प्रभावों से बचाता है।

शनि यंत्र

जीवन में शांति, कार्य सिद्धि और समृद्धि के लिए शुभ शनि यंत्र की पूजा करें। शनि यंत्र को शनिवार के दिन शनि की होरा एवं शनि के नक्षत्र में धारण करें।

शनि के लिये जड़ी

शनि शांति के लिए बिच्छू जड़ अथवा धतूरे की जड़ को शनिवार के दिन शनि होरा अथवा शनि के नक्षत्र में धारण करें।

शनि के लिये रुद्राक्ष

शनि के लिये 7 मुखी रुद्राक्ष धारण करना लाभदायक होता है। सात मुखी रुद्राक्ष धारण करने हेतु मंत्र:

ॐ हूं नमः।

ॐ ह्रां क्रीं ह्रीं सौं।।

शनि मंत्र

शनि दोष निवारण के लिए शनि बीज मंत्र का जाप करें। मंत्र – ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः!

108 बार इस शनि मंत्र का जाप करें। देश-काल-पात्र सिद्धांत के अनुसार कलयुग में इस मंत्र का 1008 बार उच्चारण करना चाहिए।

शनि ग्रह को प्रसन्न करने के लिए इस मंत्र का भी जाप कर सकते हैं- ॐ शं शनिश्चरायै नमः!