Holi 2021: होली पर ये उपाय दिलाएंगे तमाम समस्याओं से निजात, एक बार अवश्य आजमाएं

होली का त्यौहार आने वाला है। ऐसे में हर कोई पहले से ही होली के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है। इस वर्ष होली 29 मार्च सोमवार के दिन मनाई जाएगी। लोग स्वादिष्ट पकवान खाने से लेकर रंगों में रंग जाने के लिए उत्सुक और तैयार हैं लेकिन कई बार त्योहारों के इस खूबसूरत रंग में भंग जाता है। ऐसा अलग-अलग कारणों की वजह से हो सकता है कभी किसी दोष की वजह से तो कभी किसी लापरवाही के चलते।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

होली (होलिका दहन) का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।  सबसे पहले होलिका दहन की जाती है जिसमें लोग अपने घरों के आसपास होलिका दहन करते हैं और फिर उसके अगले दिन रंगों वाली होली खेली जाती है। होलिका दहन का भी विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि, होलिका दहन की पूजा में शामिल होने और होलिका की राख को अपने घर में लाने मात्र से व्यक्ति के अनेकों समस्याओं का निवारण हो जाता है।

ऐसे भी आइए होली के रंग में रंगने से पहले जानते हैं कुछ ऐसे बेहद ही सटीक टोटके और उपाय जिन्हें करने से नजर दोष की समस्या से छुटकारा प्राप्त किया जा सकता है। हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, यहां बताए जा रहे सभी उपाय सदियों पुराने हैं और सालों सालों से लोग इन्हें आज़माते आ रहे हैं।

घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के उपाय: होलिका की राख को बेहद ही पवित्र माना जाता है। ऐसे में होलिका दहन के बाद अगले दिन होलिका जलाने वाले स्थान से थोड़ी सी राख उठा लें। इसमें काली सरसों मिला लें और फिर इसे अपने घर में चारों और छिड़क दें। ऐसा करने से आपके घर में मौजूद हर तरह की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और बुरी नजर आपके घर से दूर होती है।

अच्छे स्वास्थ्य के लिए करें यह उपाय: होलिका की राख को घर लाएं। आप चाहे तो सामान्य रूप से इससे तिलक कर सकते हैं। ऐसा करने से नजर दोष का भय दूर होता है। इसके अलावा यदि आप होलिका की राख को अपने शरीर पर लगाते हैं तो इससे आपका शरीर रोग मुक्त होता है और व्यक्ति को अच्छी सेहत और निरोगी जीवन का वरदान प्राप्त होता है।

जीवन में खुशियां और सुख समृद्धि के लिए करें ये उपाय: हम रात दिन पैसा कमाने और अपने घर परिवार को खुश रखने की भागदौड़ में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि, कब चुपके से हमारे जीवन से खुशी निकल जाती हमें इस बात का आभास ही नहीं होता। ऐसे में यदि आप भी जीवन में नीरसता से छुटकारा पाना चाहते हैं और अपने जीवन में खुशियां लाना चाहते हैं तो होलिका के दिन सात कौड़िया लें। इन कौड़ियों को अपने सिर के ऊपर 7 बार घुमाकर इसे होलिका की अग्नि में डाल दें। इस उपाय को करने से आपके जीवन से समस्त समस्याएं दूर होंगी और आपके जीवन में खुशियां वापस आ जाएँगी।

होलिका दहन में सिर ढक कर ही शामिल हों:  कई बार हमारे बिना सिर ढके होलिका की पूजा में शामिल हो जाते हैं। हालांकि ऐसा करना बेहद ही गलत होता है। विशेष तौर पर महिलाओं के लिए सलाह दी जाती है कि जब भी होलिका दहन में शामिल हों हमेशा अपने सिर को ढके रहे। इसके पीछे का तर्क दिया जाता है कि, होलिका दहन के समय वातावरण में नकारात्मक शक्तियां सक्रिय होती है और इस वक्त लोग तंत्र मंत्र का काम करते हैं ऐसे में इन बाधाओं का खतरा ज़्यादा बना रहता है।

नजर दोष से बचने के उपाय: होलिका के अगले दिन होलिका की राख घर में लाकर इस में थोड़ी सी नमक और राई मिला लें। जब भी आपको लगे कि आपके जीवन में नजर दोष है या फिर आपके घर में किसी के ऊपर नजर दोष है या आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ रही है तो इस राख में से एक चुटकी राख लें। इसे 7 बार अपने इर्द-गिर्द घुमा कर बहते जल में प्रवाहित कर दें। इससे नजर दोष की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

              आशा करते हैं इस लेख में दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी।
एस्ट्रोसेज से जुड़े रहने के लिए आप सभी का धन्यवाद।