पितृपक्ष विशेष: घर में इन जगहों पर ना लगाएं पितरों की तस्वीर, मिल सकता है अशुभ परिणाम !

हिन्दू धर्म को मानने वाले पितृपक्ष के दौरान मुख्य रूप से आपने पितरों की पूजा अर्चना कर उनकी आत्मा की शांति के लिए पूजा करते हैं। जहाँ एक तरफ पितृपक्ष के सोलह दिनों में लोग अपने पितरों को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न प्रकार के कर्मकांड करते हैं वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसी गलतियां भी कर जाते हैं जिससे सारे करे कराये पर पानी फिर सकता है। आज हम आपको खासतौर से बताने जा रहे हैं कि आपको अपने घर के किन जगहों पर पितरों या पूर्वजों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। यूँ तो अमूमन लोग अपने पूर्वजों की तस्वीर घर में कहीं भी लगा देते हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की वास्तव में पूर्वजों की तस्वीर घर में लगाने के भी कुछ नियम होते हैं। 

घर में पूर्वजों की तस्वीर लगाते समय इन बातों का ध्यान जरूर रखें 

  • अक्सर घरों में ऐसा देखा जाता है कि लोग अपने पूर्वजों की तस्वीर पूजा स्थान पर देवी-देवताओं के साथ रखते हैं। शास्त्रों में ऐसा करना वर्जित माना गया है, ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से आपको अशुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। असल में हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पितरों को देवी देवताओं से भी अधिक पूज्य माना गया है। उनकी तस्वीरों को देवताओं के साथ रखने से देवदोष से ग्रसित हो सकते हैं।

मातृ नवमी श्राद्ध : सभी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए इस दिन करें पितरों का श्राद्ध !

  • दिवंगत पितरों की तस्वीर घर के मध्य भाग में नहीं लगानी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि घर के मध्य भाग में पितरों की तस्वीर लगाने से मान सम्मान में कमी आ सकती है। इसके साथ ही साथ उनकी तस्वीर घर के दक्षिण और पश्चिम दिशा में भी नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से धन-धान्य में भी कमी आ सकती है। 
  • इसके अलावा पितरों की तस्वीर कभी भी दीवार से लटकनी नहीं चाहिए। घर में पितरों की तस्वीर कम से कम जगहों पर लगाएं। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि बार-बार उनकी तस्वीर देखने से व्यक्ति मानसिक रूप से दुर्लभ हो सकता है।
  • घर में पितरों की तस्वीर कभी भी किसी जीवित व्यक्ति के साथ नहीं लगानी चाहिए। इसका प्रभाव जीवित व्यक्ति पर नकारात्मक रूप से पड़ सकता है। माना जाता है कि, जीवित व्यक्ति के साथ मृत व्यक्ति की तस्वीर लगाने से सामने वाले के स्वभाव में कठोरता आ सकती है। 
  • इसके साथ ही साथ पूर्वजों की तस्वीर को भूलकर भी घर के उस जगह पर ना लगाएं जहाँ आप सोते हों या जो आपका बेडरूम हो। ऐसा माना जाता है कि, पूर्वजों की तस्वीर बेडरूम या किचन में लगाने से उनकी आत्मा रुष्ठ हो जाती है। ऐसा करना उनका अपमान करने के समान माना जाता है। 

देवी माँ का वो मंदिर जहाँ अखंड ज्योत से टपकता है केसर !

बहरहाल अब आप चुके होंगें कि घर के किन-किन दिशाओं में आपको अपने पितरों की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है, इसलिए उपरोक्त बातों का ध्यान जरूर रखें।