परिवार में सुख शांति बरक़रार रखने के लिए शुक्रवार के दिन करें ये उपाय !

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हिन्दू धर्मिक मान्यता के अनुसार शुक्रवार का दिन विशेष रूप से लक्ष्मी माता का दिन माना जाता है।  इस दिन लक्ष्मी माता के वैभव रूप यानि कि वैभव लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है। जीवन में सुख समृद्धि और वैभवता बनाये रखने के लिए इस दिन खासतौर से लक्ष्मी माता की आराधना करना महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके साथ ही शुक्रवार के दिन आप कुछ विशेष उपायों को आज़माकर जीवन में सुख समृद्धि हमेशा बरक़रार रख सकते हैं। आइये जानते हैं कौन से हैं वो उपाय जिन्हें आज के दिन करने से आपको लाभ मिल सकता है और आपका परिवार एक सुखी परिवार बन सकता है। 

माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के सटीक और सरल उपाय 

  • शुक्रवार के दिन विशेष रूप से एक शंख में जल भरकर भगवान् विष्णु का अभिषेक कर आप लक्ष्मी माता को प्रसन्न कर सकते हैं। इसके साथ ही एक पीले रंग के कपड़े में पांच कौड़ी, एक चुटकी केसर और एक चांदी के सिक्के को बांधकर घर की तिजोरी में रख दें। इससे आपके सुख संपदा में वृद्धि हो सकती है। 
  • आज के दिन व्रत रखकर तीन कुंवारी कन्याओं को भोजन कराने और उन्हें वस्त्र भेंट करने से भी लक्ष्मी माता प्रसन्न होती हैं और परिवार में सुख शांति बनी रहती है। 
  • धन लाभ के लिए शुक्रवार के दिन श्रीयंत्र का कच्चे दूध से अभिषेक कर उस दूध को पूरे घर में छींटने से भी आपके परिवार में खुशियां आ सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। 
  • इस दिन वैभव लक्ष्मी का व्रत रखने और कथा सुनने से भी काफी लाभ मिल सकता है। 
  • शुक्रवार की शाम को विशेष रूप से अपने घर के ईशान कोण में एक गाय के घी का दीया जलाएं। इस दीये में थोड़ी सी केसर मिला दें और रुई के जगह पर लाल धागे का प्रयोग करें। बता दें कि इस दिन गरीबों को खाने पीने की वस्तु दान करने से भी लक्ष्मी माता का विशेष आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है। 
  • आज के दिन किसी गाय की सेवा कर भी आप पुण्य कमा सकते हैं और अच्छे फल प्राप्त कर सकते हैं। 
  • शुक्रवार के दिन को खासतौर से शुक्र ग्रह का दिन भी माना जाता है। बहरहाल इस दिन आप  शुक्र ग्रह की शांति के उपाय भी कर सकते हैं। 
  • विशेष लाभ प्राप्ति के लिए आज के दिन लक्ष्मी नारायण मंदिर में इत्र का दान करना भी बेहद लाभप्रद माना जाता है। 
  • धन लाभ के लिए शुक्रवार को लक्ष्मी माता और गणेश जी की पूजा अर्चना करें और उन्हें नारियल चढ़ाएं। बाद में इस नारियल को घर की तोजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन धान्य में वृद्धि हो सकती है। 

बहरहाल शुक्रवार के दिन आप आप उपरोक्त उपायों को करके अपने परिवार की उन्नति कर सकते हैं और जीवन में सुख शांति बरक़रार रख सकते हैं।