इन चार राशि के जातकों के पास होता है शानदार सेंस ऑफ ह्यूमर, जानें अभी

हंसी मज़ाक मनुष्य जीवन का एक अहम हिस्सा है। इससे कैसा भी माहौल हल्का होता है और मानसिक तनाव भी कम होता है। वैसे व्यक्ति जो मजाकिए होते हैं उनके आसपास लोगों को रहना पसंद भी आता है लेकिन बहुत से ऐसे व्यक्ति भी होते हैं जिनके अंदर मज़ाक बर्दाश्त करने की क्षमता नहीं होती या फिर साधारण से चुटकुले भी उनकी समझ में नहीं आते। 

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

वहीं कुछ लोग बेहद मज़ाकिया स्वभाव के होते हैं और कितना भी टेढ़ा चुटकुला हो उसे वो दूसरों के मुक़ाबले बेहतर तरीके से समझते हैं। इसके साथ ही मज़ाक को मज़ाक की तरह लेने की क्षमता उनके अंदर मौजूद होती है। सही और गलत मज़ाक के बीच का फर्क भी वो बेहतर तरीके से समझते हैं। मनुष्य के अंदर ऐसे स्वभाव को हिन्दी में ‘हंसोड़पन भावना’ और आम भाषा व अंग्रेजी में ‘सेंस ऑफ ह्यूमर’ कहा जाता है। 

बढ़िया ‘सेंस ऑफ ह्यूमर’ होना अपने आप में एक आशीर्वाद है जो हर किसी के पास नहीं होता है। जिन व्यक्तियों के पास बढ़िया ‘सेंस ऑफ ह्यूमर’ होता है, लोग उन्हें पसंद करते हैं और उनकी तरफ आकर्षित होते हैं। ऐसे व्यक्ति किसी भी महफिल की जान होते हैं और अगर वे न रहें तो उनकी कमी सभी को महसूस होती है। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में उन चार राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके अंदर आम तौर पर बढ़िया ‘सेंस ऑफ ह्यूमर’ देखने को मिलता है।

मेष राशि

मेष राशि के जातक स्पष्टवादी होते हैं। इन्हें साफ-साफ कोई भी बात सामने वाले व्यक्ति से कहना ज्यादा पसंद आता है बजाय इसके कि पीठ पीछे उसकी बुराई की जाये। स्वभाव से मेष राशि के जातक सीधे होते हैं। वहीं लोगों का नेतृत्व करना इन्हें काफी पसंद आता है और साथ ही इन्हें जहां भी मौका मिलता है ये अपनी प्रतिभा दिखाने से पीछे नहीं हटते। मेष राशि के जातकों के अंदर आम तौर पर गज़ब का ‘सेंस ऑफ ह्यूमर’ देखने को मिलता है। यही वजह है कि लोग इनके आसपास रहना पसंद करते हैं जिनसे इनके अंदर मौजूद नेतृत्व करने की भावना और प्रतिभा दिखाने की इच्छा, दोनों की ही तृप्ति होती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक काफी महत्वाकांक्षी माने जाते हैं। इनके अंदर आम लोगों के मुक़ाबले धैर्य थोड़ा ज्यादा होता है। इस राशि के जातक अपने विचारों के पक्के होते हैं और अपने लक्ष्य को पाने के लिए हमेशा आतुर दिखते हैं। स्वभाव से वृश्चिक राशि के जातक संवेदनशील माने जाते हैं। यही वजह है कि इन्हें अच्छे और बुरे मज़ाक की अच्छी समझ होती है। वृश्चिक राशि के जातक ज़्यादातर राजनीति के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते नजर आते हैं।

ये भी पढ़ें : इन राशि के जातकों पर शनि देवता सदैव रहते हैं प्रसन्न, जानिए अभी

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक काफी ईमानदार स्वभाव के माने जाते हैं। हालांकि उनके अंदर लड़ाकू प्रवृति भी होती है। सिंह राशि के जातकों को ऐसी जगहों पर रहना पसंद आता है जहां चहल-पहल ज्यादा होती है। सिंह राशि के जातक सामाजिक माने जाते हैं। इस राशि के जातकों को आकर्षक दिखना बेहद भाता है। साफ चरित्र के स्वामी सिंह राशि के जातकों का भी ‘सेंस ऑफ ह्यूमर’ कमाल का होता है। सिंह राशि के जातक काफी लगनशील भी होते हैं जिसकी वजह से इन्हें समाज में अच्छा पद हासिल होता है।

धनु राशि

धनु राशि के जातक हालांकि शंकालु प्रवृति के होते हैं लेकिन इनका ‘सेंस ऑफ ह्यूमर’ बहुत बढ़िया होता है। धनु राशि के जातक जिज्ञासु प्रवृति के माने जाते हैं। इन्हें उपन्यास और नाटक पढ्न बेहद पसंद आता है। साथ ही धनु राशि के जातक काफी वाचाल भी होते हैं। हालांकि उन्हें इसका कभी-कभी नुकसान भी उठाना पड़ जाता है। इस राशि के जातक किसी बंधन में बंध कर जीना नहीं पसंद करते हैं और हमेशा खुद की राह बनाना इन्हें ज्यादा पसंद आता है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हमें उम्मीद है कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ जरूर साझा करें। धन्यवाद!