DC Vs MI (18th April): IPL 2019 आज के मैच की भविष्यवाणी

आईपीएल 2019 में 18 अप्रैल को होने वाला मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। आईपीएल सीजन 12 का यह 34वाँ मैच होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुरुवार को दिल्ली के फिरोज़ शाह कोटला मैदान में भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से खेला जाएगा। अगर हम वर्तमान अंक तालिका पर नज़र डालें तो दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस से केवल नेट रन रेट से ऊपर है। क्योंकि दोनों ने अब तक 8 मुकाबले में 5-5 मैच जीतकर 10 अंक अर्जित किए हैं। घरेलू मैदान में दिल्ली टीम के तेज़ गेदबाज़ कैगिसो रबाडा मुंबई की बल्लेबाज़ी के लिए ख़तरा साबित हो सकते हैं। वहीं रिषभ पंत, श्रेयस अय्यर और शिखर धवन टूर्नामेंट में अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे हैं, दिल्ली के इन बल्लेबाज़ों का लय में होना भी मुंबई टीम के लिए संकट है।

यदि आप क्रिकेट और आईपीएल से जुड़ी भविष्यवाणियों के नोटिफ़िकेशन अपने मोबाइल फ़ोन पर पाना चाहते हैं, तो कृपया देखें–
क्रिकेट की भविष्यवाणियाँ सब्सक्राइब करें

अगर हम मुंबई इंडियंस पर नज़र डालें तो इस टीम में भी अपनी विरोधी टीम को मात देने की पूरी क्षमता है। टीम के दो ऑलराउंडर  हार्दिक पंड्या और  किरोन पोलार्ड दोनों ही दिल्ली कैपिटल्स पर भारी पड़ सकते हैं। ऐसी स्थिति में यह मैच बेहद ही रोमांचक होने वाला है। आइए ज्योतिषीय भविष्यवाणी के द्वारा जानते हैं कि दोनों के बीच होने वाले मुकाबले में किस टीम को जीत मिलेगी और किस टीम को हार का सामना करना पड़ेगा।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मैच की ज्योतिषीय भविष्यवाणी

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मैच की भविष्यवाणी प्रश्न कुंडली पर आधारित है। यहाँ हम यह स्पष्ट कर देते हैं कि प्रश्न कुंडली के लिए पूछा गया प्रश्न दिल्ली कैपिटल्स के लिए है। इसलिए आज के मैच की ज्योतिषीय भविष्यवाणी दिल्ली कैपिटल्स के ऊपर प्रभावी होगी। ज्योतिष विज्ञान में इस तरह की भविष्यवाणी को देखने के लिए लग्न भाव, लग्नेश, षष्टम भाव और षष्टम भाव के स्वामी का विचार किया जाता है।

लग्न भाव : कुंडली के लग्न भाव में किसी भी ग्रह की शुभ या अशुभ दृष्टि नहीं है। इसलिए इस भाव का फल, भाव के स्वामी (लग्नेश) चंद्रमा की स्थिति पर निर्भर करेगा।

लग्नेश: कुंडली में लग्न भाव का स्वामी चंद्रमा तीसरे भाव में स्थित है। यह स्थान चंद्रमा के लिए शुभ नहीं है। इसके साथ ही शनि और नीच बुध की दृष्टि भी चंद्रमा को कमज़ोर बना रही है।

षष्टम भाव : कुंडली के छठे भाव पर तीन क्रूर ग्रहों (शनि, केतु और शनि) का प्रभाव है जिसके कारण कुंडली का यह भाव भी कमज़ोर अवस्था में है।

षष्टमेश : वहीं षष्टमेश (षष्टम भाव का स्वामी) गुरु तीन क्रूर ग्रहों (शनि, केतु और शनि) से प्रभावित है। साथ ही गुरु अपने प्रारंभिक कोण में है। इस स्थिति में भी बृहस्पति कमज़ोर है।

ज्योतिषीय भविष्यवाणी का विश्लेषण यह बता रहा है कि इस मुकाबले में परिस्थितियाँ दिल्ली कैपिटल्स के अनुकूल नहीं हैं। लिहाज़ा दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ सकता है।

विजेता टीम : इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के जीतने की प्रबल संभावना है।

क्रिकेट की भविष्यवाणियाँ सब्सक्राइब करें

डिस्क्लेमर : हम यह स्पष्ट करते हैं कि मैच के संबंध में दी जा रही यह भविष्यवाणी अकादमिक और शोध के उद्देश्य से की गई है। इसके जरिये हम किसी भी तरह के गैरकानूनी कार्य जैसे- सट्टा और मैच फिक्सिंग को बढ़ावा नहीं देते हैं। कृपया इस तरह के गलत कार्यों से बचने की कोशिश करें।