50 साल बाद सिंह राशि में बना चतुग्रर्ही योग, इन राशियों की चमक उठेगी किस्‍मत

50 साल बाद सिंह राशि में बना चतुग्रर्ही योग, इन राशियों की चमक उठेगी किस्‍मत

ज्‍योतिषशास्‍त्र में ग्रहों के गोचर एवं राशि परिवर्तन का उल्‍लेख किया गया है। जब ग्रह गोचर करते हैं, तो इस दौरान उनकी अन्‍य ग्रहों के साथ युति भी होती है जिससे कुछ शुभ संयोग और राजयोग बनते हैं। इन शुभ संयोगों का देश-दुनिया समेत मानव जीवन पर गहरा प्रभाव देखने को मिलता है। किसी के लिए ये मंगलकारी साबित होते हैं, तो वहीं कुछ लोगों को इससे बुरे परिणाम प्राप्‍त होते हैं।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके  

अगस्‍त के महीने में बुध और सूर्य ग्रह दोनों ही सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। वहीं शुक्र और चंद्रमा भी इस राशि में प्रवेश करेंगे। इस प्रकार सिंह राशि में चतुग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इस योग से कुछ खास राशियों के लोगों को फायदा होने की संभावना है। इन लोगों को इस योग के शुभ प्रभाव से धन-दौलत और सौभाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा।

बुध का सिंह राशि में गोचर 19 जुलाई 2024 को 20:31 पर हो चुका है। बुध इस राशि में 22 अगस्‍त तक रहेंगे।  

तो चलिए जानते हैं कि चतुग्रर्ही योग किन राशियों के लिए भाग्‍यशाली रहने वाला है। सूर्य का कर्क राशि में गोचर 16 जुलाई 2024 को हो चुका है। सूर्य इस राशि में 16 अगस्‍त तक रहने वाले हैं। शुक्र ग्रह 31 जुलाई 2024 को 14:15 पर सिंह राशि में गोचर कर जाएंगे। शुक्र इस राशि में 25 अगस्‍त तक रहने वाले हैं। वहीं चंद्रमा हर ढ़ाई में राशि परिवर्तन करते हैं। इस तरह अगस्‍त के महीने में सिंह राशि में ही चार ग्रहों की उपस्थिति से चतुग्रर्ही योग बनेगा।

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

चतुग्रर्ही योग का प्रभाव

सिंह राशि

इस राशि के लग्‍न भाव में ही चतुग्रर्ही योग का निर्माण हो रहा है। इस दौरान आपके व्‍यक्‍तित्‍व में निखार आएगा। आपको अपने भाग्‍य का साथ मिलेगा जिससे आप अपने कार्यों में सफल हो पाएंगे। यदि आप लंबे समय से अपने करियर या नौकरी में बदलाव को लेकर सोच-विचार कर रहे हैं, तो आपको इस दिशा में सफलता मिल सकती है।

इस दौरान आपको प्रमोशन के साथ-साथ वेतन में वृद्धि मिलने के भी आसार हैं। आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। सिंगल लोगों के लिए शादी का प्रस्‍ताव आ सकता है। वहीं विवाहित जातक भी अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश रहेंगे।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा 

धनु राशि

यह योग धनु राशि के नवम भाव में बनने जा रहा है। आपको अपनी किस्‍मत का साथ मिलेगा और इससे आप अपने हर कार्य को पूरा करने में सक्षम हो पाएंगे। आपकी बुद्धिमानी और समझदारी में वृद्धि देखने को मिलेगी। इस समय आपका पूरा ध्‍यान अपने लक्ष्‍य पर रहने वाला है। आप बाहर घूमने भी जा सकते हैं।

आपके लिए विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन का उपहार मिल सकता है। आपके घर में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम आयोजित हो सकता है।

धनु साप्ताहिक राशिफल

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

वृश्चिक राशि

आपके कर्म भाव में यह योग बनने जा रहा है। यह समय आपके लिए बहुत भाग्‍यशाली साबित होगा। आपको अपने हर कार्य में सफलता मिलेगी। व्‍यापारियों के लिए भी तरक्‍की के योग बन रहे हैं। इन्‍हें पैसा कमाने के कई सुनहरे अवसर प्राप्‍त होंगे। ये पैसा कमाने के साथ-साथ उसकी बचत कर पाने में भी सक्षम होंगे।

बेरोज़गार लोगों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। जो लोग व्‍यवसाय करते हैं, उन्‍हें धन लाभ होने के संकेत हैं। आप अपने बिज़नेस को बढ़ाने के बारे में भी सोच सकते हैं।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्‍न. चतुग्रर्ही योग क्‍या होता है?

उत्तर. जब चार ग्रहों की एक ही भाव या राशि में युति होती है।

प्रश्‍न. चंद्रमा किसका कारक हैं?

उत्तर. चंद्रमा को मन का कारक कहा गया है।

प्रश्‍न. सूर्य का भाग्‍य रत्‍न कौन सा है?

उत्तर. सूर्य का रत्‍न माणिक्‍य है।

प्रश्‍न. शुक्र को कौन सा दिन समर्पित है?

उत्तर. शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह के लिए होता है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!