अगस्त 2021: एक झलक: व्रत और त्योहारों से भरा यह महीना क्या नई सौगात लेकर आ रहा है?

हर बार की तरह एक बार हम फिर अगस्त महीने की एक विशेष झलक लेकर आपके सामने पेश हैं। अगस्त महीने के इस विशेष आर्टिकल में आपको हम आपके करियर, आर्थिक पक्ष, और स्वास्थ्य, और प्रेम जीवन की भविष्यवाणियां प्रदान कर रहे हैं। इसके अलावा इस महीने कौन से व्रत-त्योहार, ग्रहण गोचर आने वाले हैं इस बात की जानकारी भी आपको यहां मिल जाएगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is vedic-gif.gif

जैसा कि कोरोना का साया धीरे धीरे एक बार फिर हमारे जीवन से हटने लगा है और लोगों ने सामान्य जीवन की ओर कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं ऐसे में आइए जानते हैं त्योहारों और ग्रहों के राशि परिवर्तन से भरा अगस्त का यह महीना सभी 12 राशियों के जीवन में क्या कुछ बड़े और अहम बदलाव लेकर आएगा।

किसी भी निर्णय को लेने में आ रही है समस्या, तो अभी करें हमारे विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात!

अगस्त महीने में पैदा हुए लोगों की खासियत

ज्योतिष के अनुसार अगस्त के महीने में पैदा हुए लोग स्वभाव में बेहद ही दयालु और परोपकारी होते हैं। लोगों की मदद के लिए यह हर वक्त तैयार रहते हैं। इसके अलावा बड़ी से बड़ी और मुश्किल की घड़ी में भी यह लोग धैर्य और शांति के साथ काम लेते हैं। हालांकि पैसे खर्च करने में अगस्त महीने में जन्मे लोग बहुत सोचते हैं और सौ बार सोचने के बाद ही वह कोई खर्च करते हैं और उन खर्चों का पूरा लेखा-जोखा अपने पास रखते हैं। इस महीने जन्मे लोग दूसरों पर आसानी से भरोसा नहीं करते हैं और अधिकतर देखा गया है कि रचनात्मकता, कला, साहित्य, आदि क्षेत्रों में अगस्त महीने में जन्मे लोग अपना करियर बनाते हैं।

  • अगस्त में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली अंक: 1, 2, 5
  • अगस्त में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली रंग: पीला, नारंगी, सुनहरा
  • अगस्त में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली दिन: रविवार, सोमवार, मंगलवार
  • अगस्त में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली रत्न: रेड जैस्पर, रूबी
  • सुझाव/उपाय: प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

अगस्त के महीने में आने वाले प्रमुख व्रत और त्योहारों की तिथि अनुसार संपूर्ण जानकारी

तिथि और दिन व्रत त्यौहार
अगस्त 04, बुधवारकामिका एकादशी: कामिका एकादशी के दिन भगवान विष्णु के उपेंद्र स्वरूप की पूजा की जाती है। कहा जाता है कामिका एकादशी का व्रत करने से पिछले जन्म के पाप दूर होते हैं। यह एक इकलौता व्रत हजारों गायों के दान के बराबर फलदाई होता है।
अगस्त 06, शुक्रवारमासिक शिवरात्रि: भगवान शिव को समर्पित यह त्यौहार प्रत्येक माह में मनाया जाता है। कहा जाता है इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से व्यक्ति का मन शुद्ध और पवित्र होता है और साथ ही उनके जीवन से तमाम तरह की कष्ट परेशानियां और दुख दूर होते हैं।
अगस्त 08, रविवारश्रावण अमावस्या: यह अमावस्या श्रावण मास के कृष्ण पक्ष के दौरान आती है। बहुत से जगह पर इसे हरियाली अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन किसान अच्छी बारिश और भरपूर फसल के लिए पूजा करते हैं और भगवान को धन्यवाद करते हैं। इसके अलावा पितरों की आत्मा की शांति और उनका पिंडदान के लिए भी यह एक ही बेहद ही महत्वपूर्ण तिथि मानी गई है।
11 अगस्त बुधवारहरियाली तीज: हिंदू पंचांग के अनुसार हरियाली तीज को श्रवण तीज भी कहा जाता ।है यह श्रावण मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन मनाई जाती है। हरियाली तीज का त्यौहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद ही खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने परिवार और अपने पति की सुख समृद्धि और लंबी उम्र के लिए कामना करती हैं। बहुत ही जगहों पर हरियाली तीज के दिन भव्य मेलों का आयोजन किया जाता है और मां पार्वती की शोभायात्रा भी निकाली जाती है।
13 अगस्त शुक्रवारनाग पंचमी: हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता को पूजा करने के बाद दूध से स्नान कराया जाता है।
15 अगस्त, रविवारस्वतंत्रता दिवस: यह दिन ब्रिटिश शासन से भारत की स्वतंत्रता का प्रतीक है और हर भारतीय के लिए बेहद ही खास भी है। इस दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराते हैं और पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस का यह दिन एक राष्ट्रीय अवकाश के तौर पर मनाया जाता है।
17 अगस्त, मंगलवारसिंह संक्रांति: सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहते हैं ऐसे में जब सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेगा तो उस सिंह संक्रांति कहा जाएगा। संक्रांति का यह दिन मुख्य रूप से भारत के दक्षिणी हिस्सों में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन भगवान सूर्य, भगवान विष्णु और भगवान नरसिंह की पूजा की जाती है।
18 अगस्त, बुधवारश्रावण पुत्रदा एकादशी: हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण मास में शुक्ल पक्ष के दौरान पढ़ने वाली एकादशी को श्रावण पुत्रदा एकादशी कहा जाता है। कहते हैं इस दिन जो कोई भी व्रत करता है, भगवान विष्णु की पूजा करता है उन्हें वाजपेय यज्ञ के समान शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसके अलावा संतान प्राप्ति की इच्छा हो तो इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और विधि विधान व्रत करना बेहद ही फलदाई बताया गया है।
21 अगस्त, शनिवारओणम/थिरुवोणम: ओणम यानी थिरुवोनम एक प्रसिद्ध त्योहार है और केरल में दस दिनों तक चलता है। पूरे दक्षिण में इस त्यौहार का देखने को मिलता है। 10 दिनों तक मनाए जाने वाले इस त्योहार का असली रंग आखिरी यानी दसवें दिन देखने को मिलता है। इस त्योहार के दौरान, लोग बारह दिनों तक अपने घरों को फूलों से सजाकर रखते हैं और उचित अनुष्ठानों के साथ भगवान विष्णु और बाली की पूजा करते हैं
22 अगस्त, रविवाररक्षाबंधन: हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का त्यौहार पड़ता है। यह त्यौहार भाई और बहनों के खूबसूरत रिश्ते को दर्शाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी है और लंबे और सुखी जीवन की प्रार्थना करती हैं। और बदले में भाई आजीवन उनकी रक्षा करने की प्रतिज्ञा लेते हैं। इसके अलावा इस दिन भाई अपनी बहनों को उपहार या नकदी भी देते हैं।
25 अगस्त, बुधवारकजरी तीज: हिंदू पंचांग के अनुसार कजरी तीज का व्रत भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है. यह व्रत मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार जैसे राज्यों में मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। कुछ जगहों पर तो अविवाहित लड़कियां भी इस दिन अपनी पसंद का जीवनसाथी पाने के लिए व्रत रखती हैं।
30 अगस्त, सोमवारजन्माष्टमी: जन्माष्टमी अर्थात भगवान कृष्ण की जयंती, भाद्रपद महीने के आठवें दिन आती है। इस दिन मंदिरों में भगवान कृष्ण की मूर्तियों को सजाया जाता है और लोग उनकी स्तुति में गीत गाते हैं। उनकी जन्मस्थली मथुरा में यह पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

अगस्त 2021 के महीने में आने वाले गोचर

गोचर यानी कि ग्रहों का राशि परिवर्तन। जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के लोगों के जीवन पर अवश्य देखने को मिलता है। हालांकि ऐसा जरूरी नहीं है कि ग्रहों के परिवर्तन का प्रभाव हमेशा शुभ ही हो या हमेशा अशुभ ही हो। बात करें अगस्त महीने में होने वाले ग्रहों के गोचर की तो इस महीने चार प्रमुख गोचर होने वाले हैं जिनकी संपूर्ण जानकारी हम आपको नीचे प्रदान कर रहे हैं।

  • बुध का सिंह राशि में गोचर (09 अगस्त, 2021): बुध का गोचर 09 अगस्त 2021 को देर रात 01 बजकर 23 मिनट पर कर्क से सिंह राशि में होगा और इस राशि में बुध ग्रह 26 अगस्त 2021, सुबह 11 बजकर 08 मिनट तक रहेंगे और फिर अपना पुनः गोचर करते हुए, कन्या राशि में विराजमान हो जाएंगे। (अपनी राशि पर इस गोचर का प्रभाव जानने के लिए यहाँ क्लिक करें)
  • शुक्र का कन्या में गोचर (11 अगस्त, 2021): शुक्र ग्रह का सिंह से निकलकर बुध की कन्या राशि में गोचर 11 अगस्त 2021, बुधवार को सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर होगा। जो यहाँ अगले 25 दिनों तक इसी अवस्था में रहेगा, और फिर पुनः अपना गोचर करते हुए, 06 सितंबर 2021, सोमवार को देर रात 12
  •  बजकर 39 मिनट पर, कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में विराजमान होगा। (अपनी राशि पर इस गोचर का प्रभाव जानने के लिए यहाँ क्लिक करें)
    सूर्य का सिंह राशि में गोचर (17 अगस्त, 2021): सूर्य देव 17 अगस्त 2021, मंगलवार को देर रात 01 बजकर 05 मिनट पर कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे है। जो यहाँ 17 सितंबर 2021, शुक्रवार देर रात 01 बजकर 02 मिनट तक इसी राशि में स्थित रहेंगे और फिर अपना पुनः गोचर करते हुए, कन्या राशि में विराजमान हो जाएंगे। (अपनी राशि पर इस गोचर का प्रभाव जानने के लिए यहाँ क्लिक करें)
  • बुध का कन्या राशि में गोचर (26 अगस्त 2021): बुध देव का ये विशेष गोचर 26 अगस्त 2021, शनिवार की सुबह 11 बजकर 08 मिनट पर होगा और बुध यहाँ 22 सितम्बर 2021, बुधवार शाम 07 बजकर 52 मिनट तक इसी राशि में स्थित रहेंगे, जिसके बाद वो अपना पुनः गोचर करते हुए शुक्र की तुला राशि में विराजमान हो जाएंगे। (अपनी राशि पर इस गोचर का प्रभाव जानने के लिए यहाँ क्लिक करें)

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

अगस्त 2021 में होने वाले ग्रहण

वहीं ग्रहण की बात करें तो अगस्त के महीने में कोई भी ग्रहण नहीं लगने वाला है।

अगस्त महीने की सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण भविष्यवाणी

  • मेष राशि: अगस्त का यह महीना आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आप अपने जीवन के लगभग सभी क्षेत्रों में सफल होंगे। हालांकि सलाह दी जाती है कि पेशेवर जीवन में जितना मुमकिन हो गोपनीयता बनाए रखें। इस महीने आप अपने शैक्षणिक जीवन में सफलता प्राप्त करेंगे और इस संदर्भ में आप किसी विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। आर्थिक रूप से भी समय अनुकूल रहेगा। हालांकि पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। इस दौरान परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव होने की आशंका है इसलिए धैर्य के साथ काम लेने की सलाह दी जाती है। बावजूद इसके आपके जीवन साथी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे और वह आपके साथ हर परिस्थिति में खड़े ररहेंगे। प्रेम में पड़े जातकों की बात करें तो आपका रिश्ता भी मजबूत बना रहेगा। वहीं यदि आप अपने खानपान का ध्यान दें तो आपका स्वास्थ्य अनुकूल रहने वाला है। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए बेहद ही शुभ रहेगा।
  • वृषभ राशि: आपके लिए अगस्त का महीना औसत रहने वाला है। इस दौरान आपके जीवन के कुछ पहलू में उतार-चढ़ाव आने की संभावना है। पेशेवर जीवन के लिहाज से समय अनुकूल रहेगा और इस दौरान आप कार्यस्थल पर दूसरों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। हालांकि व्यवसाय करते हैं तो सावधान रहने की सलाह दी जाती है क्योंकि आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। शिक्षा के मोर्चे पर समय अनुकूल रहेगा। आपको सफलता मिल सकती है। हालांकि विदेश जाकर उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं तो यहां आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन अनुकूल बना रहेगा लेकिन माता के स्वास्थ्य की वजह से थोड़ा तनाव हो सकता है। जो लोग प्रेम संबंध में हैं उनके लिए महीना सुखद रहेगा। वहीं विवाहित जातकों को कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक पक्ष के लिहाज़ से समय अनुकूल रहेगा। हालांकि किसी भी तरह का कोई भी वित्तीय लेनदेन करते समय आपको ज्यादा सावधान रहने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य मोर्चे पर भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सावधान रहने की ज्यादा से ज्यादा सलाह दी जाती है।
  • मिथुन राशि: अगस्त महीने में आपको सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। करियर के लिहाज से बात करें तो महीने के दूसरे भाग में आपको अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इसके अलावा व्यवसाय और पेशेवर जीवन दोनों में आपको प्रगति हासिल होगी। अतीत में किए गए आपके प्रयास रंग लाएंगे और आपको शिक्षा के क्षेत्र में भी अपार सफलता हासिल होगी। इस दौरान आपको विदेश या फिर किसी प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में पढ़ाई का अवसर मिल सकता है। पारिवारिक जीवन भी अनुकूल रहेगा। हालांकि भाई बहनों के साथ आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी तरफ समाज में आपको मान सम्मान हासिल होगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से समय अनुकूल रहने वाला है। इसके अलावा कुछ मिथुन जातक विवाह के बंधन में भी बंध सकते हैं। विवाहित जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। हालांकि आर्थिक पक्ष उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। ऐसे में यहां सावधान रहने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य के लिए भी सजग रहें अन्यथा आप किसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।
  • कर्क राशि: आपके लिए यह महीना औसत रहने वाला है। पेशेवर जीवन अनुकूल रहेगा। हालांकि कुछ एक मुद्दों में आपको उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास आपके वरिष्ठ ध्यान में लेंगे और सराहना भी करेंगे। हालांकि सलाह दी जाती है इस दौरान जोश में आकर कोई ऐसे जिम्मेदारी ना लें जिसे आप पूरा ना कर पाए। कर्क राशि के छात्र जातकों को इस महीने उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन के लिहाज़ से समय अनुकूल रहेगा। हालांकि परिवार के लोगों के साथ बातचीत करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम जीवन चिंताजनक बना रहेगा और आपके रिश्ते में मतभेद की स्थिति बन सकती है। विवाहित जातकों को भी अपने जीवन साथी के साथ कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा कई स्रोतों से धन कमाने के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहने वाला है। स्वास्थ्य के लिहाज से बात की जाए तो आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। जैसे ही कोई परेशानी महसूस हो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।
  • सिंह राशि: आपके लिए यह महीना सामान्य से बेहतर रहेगा। पेशेवर मोर्चे पर आप पूरी लगन के साथ काम करेंगे और हर एक मोर्चे पर जीतते जायेंगे। इसके अलावा जो लोग नौकरी की तलाश में है उन्हें शुभ समाचार मिलेगा। छात्रों को भी अनुकूल परिणाम हासिल होंगे। जो लोग प्रेम संबंध में हैं वो विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। वहीं विवाहित जातकों के लिए भी समय सुखमय रहने वाला है और आप अपने पार्टनर के साथ किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। जहां तक ​​स्वास्थ्य का संबंध है, आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि महीने के पहले भाग में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और खान-पान पर ध्यान दें।

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान

  • कन्या: कन्या राशि के जातकों के लिए यह महीना औसत रहने वाला है। हालांकि आप अपने काम के प्रति अत्यधिक समर्पण दिखाएंगे, लेकिन आपका आलस्य आपके उत्साह में बाधा डाल सकता है। आपके पेशेवर जीवन में समस्याएं आने की संभावना है। शिक्षा के मामले में छात्र पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाएंगे और चुनौतियां भी आ सकती हैं लेकिन विदेश में पढ़ने के इच्छुक लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक मोर्चे पर, परिवार के सदस्यों के बीच गलतफहमी हो सकती है, खासकर महीने के शुरुआती 15 दिनों में। प्रेम और दाम्पत्य जीवन के लिहाज से यह महीना चुनौतियों से भरा रहने वाला है। आपसी समझ और बातचीत के माध्यम से मतभेदों को सुलझाने का प्रयास करें, अन्यथा स्थिति रिश्ते के अंत का कारण बन सकती है। आर्थिक रूप से उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको सलाह दी जाती है कि धन सावधानी से खर्च करें अन्यथा, आप मौद्रिक तनाव में आ सकते हैं। अंत में, आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने और यात्रा करते समय खाने की आदतों का ध्यान रखने का सुझाव दिया जाता है।
  • तुला राशि: आपको इस महीने सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। करियर में इस महीने आप सफल रहने वाले हैं। साथ ही आप अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने में भी कामयाब रहेंगे जिससे पेशेवर मोर्चे पर आपको प्रगति हासिल होगी। हालांकि ओवर कॉन्फिडेंट होने से बचें अन्यथा आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शिक्षा के लिहाज से समय अनुकूल रहने वाला है। यदि आप उच्च शिक्षा के इच्छुक हैं तो इस दौरान सफलता मिल सकती है लेकिन यदि आप किसी विदेशी कॉलेज में दाखिला लेने का इंतजार कर रहे तो भी आपको थोड़ा और रुकना पड़ सकता है। प्रेम और वैवाहिक जीवन अनुकूल रहने वाला है। थोड़ी बहुत मुश्किलें आएंगी हालांकि इन से आपके रिश्ते पर कुछ खास नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। आर्थिक मोर्चे पर कोई भी कदम उठाने से पहले सोच समझ लें। सेहत के लिहाज से इस दौरान आप एकदम चुस्त-दुरुस्त रहने वाले हैं।
  • वृश्चिक राशि: कुछ पहलुओं को छोड़ दें तो यह समय आपके अनुकूल रहेगा। जहां तक ​​आपके पेशेवर जीवन का संबंध है, आप बहुत उत्साह के साथ काम करेंगे और सम्मान मिलने की संभावना है। शिक्षा के संदर्भ में यह महीना आपको सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के परिणाम देने वाला है लेकिन उच्च शिक्षा प्राप्त करने वालों को अनुकूल समय मिलेगा। जहां तक ​​घरेलू जीवन का सवाल है तो चारों तरफ सुख शांति बनी रहेगी। प्रेम जीवन पर प्रकाश डालें तो महीने की शुरुआत में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं लेकिन बाद में स्थिति में सुधार होगा। आर्थिक दृष्टि से यह महीना काफी अनुकूल रहने वाला है। यदि आप नौकरी या व्यवसाय में हैं, या यदि आप स्वरोजगार कर रहे हैं तो भी आपको भारी मुनाफा होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समस्याएं होंगी, और कई शारीरिक समस्याओं की संभावना है और इसलिए, आपको अपने स्वास्थ्य का ठीक से ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
  • धनु राशि: अगस्त का महीना आपके लिए औसत रहने वाला है। पेशेवर दृष्टिकोण से महीना सुचारू नहीं रहने वाला है। भाग्य के प्रतिकूल होने के कारण आप अपना कार्य कुशलता से नहीं कर पाएंगे। हालांकि महीने के दूसरे भाग में आपकी किस्मत चमकेगी और आप सफलता की ऊंचाइयों को छुएंगे। शिक्षा के मामले में यह महीना आपको मिले जुले फल देने वाला है। हालांकि सामान्य छात्रों के लिए सबसे अच्छा समय नहीं हो सकता है, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों का सफल होना तय है। पारिवारिक मोर्चे पर, आपकी माता की बीमारी के कारण चुनौतियां हो सकती हैं लेकिन आपके बच्चों से सकारात्मक समाचार मिलने की संभावना है। जो लोग प्यार में हैं उन्हें महीने के पहले भाग में सुखद क्षण मिलेंगे। विवाहित जातकों के लिए महीने के पहले भाग में भले ही अच्छा समय न हो लेकिन बाद का भाग काफी आनंददायक रहेगा। महीने के पहले भाग में धन हानि होने की संभावना है। पहले पखवाड़े में सेहत में परेशानी हो सकती है लेकिन बाद का समय उत्साहवर्धक रहेगा।
  • मकर राशि: इस माह इस राशि के जातकों को मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। कुछ क्षेत्रों में आपको समस्याओं का सामना करना पड़ेगा जबकि अन्य में कोई समस्या नहीं होगी। जो लोग नौकरी में हैं उनके लिए चुनौतियां काफी होंगी लेकिन व्यापार में लगे लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। शिक्षा के संदर्भ में, सामान्य छात्रों के लिए अच्छा समय नहीं हो सकता है, लेकिन उच्च शिक्षा प्राप्त करने वालों को महीने के अंतिम दिनों में अच्छी फसल मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुचारू नहीं रहेगा। ससुराल वालों का हस्तक्षेप परिवार के शांतिपूर्ण माहौल को एक निश्चित स्तर तक बाधित कर सकता है लेकिन भाइयों और बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। इस महीने के दौरान प्रेमी एक-दूसरे से आमने-सामने मिलेंगे जो आपके लिए सुखद और रोमांटिक पल बिताएंगे और शादी के बंधन में बंधने की संभावना है। यदि वेतनभोगी लोगों के पारिश्रमिक और भत्तों में वृद्धि होगी तो व्यावसायिक गतिविधियाँ भी फलेंगी। जहां तक ​​स्वास्थ्य की बात है तो महीने के पहले भाग में खान-पान के कारण कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं लेकिन बाद में इसमें सुधार हो सकता है।
  • कुम्भ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए यह महीना मिले-जुले परिणाम लेकर आने वाला है। महीने के पहले भाग में आपके करियर में उतार-चढ़ाव भरे रहेंगे। आप अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने की स्थिति में नहीं होंगे और परिणामस्वरूप, आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। माह का दूसरा भाग कुछ अनुकूल परिस्थितियां लेकर आने की संभावना है। व्यापार में लगे लोगों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और लाभ शांत उत्साहजनक रहेगा। शैक्षणिक क्षेत्र में कई दरवाजे खुलेंगे और सफलता आपके हाथ में रहेगी। जहां तक ​​उच्च शिक्षा का संबंध है, भाग्य आपका साथ दे सकता है और किसी विदेशी संस्थान में प्रवेश लेने की आपकी इच्छा पूरी होगी। कुछ समय के लिए आपको परिवार से दूर रहना पड़ सकता है जो मानसिक तनाव का कारण हो सकता है। प्रेमियों के लिए अनुकूल और प्रतिकूल दोनों समय रहेगा जबकि विवाहितों के लिए सुखद माहौल रहेगा। वित्तीय पहलू बहुत अच्छा नहीं लग रहा है और इसलिए, आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से, जातकों को सावधान रहना चाहिए कि कहीं यह आपकी पहुंच से बाहर कुछ समस्याएं खड़ी न कर दें।
  • मीन राशि: अगस्त का महीना आपके लिए औसत रहने वाला है लेकिन आप सभी बाधाओं के बीच अपने जीवन में आगे की यात्रा करेंगे। शैक्षिक मोर्चे पर, सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता आपको मिलेगी। जहां तक ​​पारिवारिक जीवन का सवाल है, तो महीने का पहला भाग काफी सामंजस्यपूर्ण रहेगा लेकिन दूसरे भाग में मतभेद पैदा हो सकते हैं। प्रेम जीवन में रुकावटें आने की संभावना है जबकि विवाहित जातकों को भी ऐसा ही माहौल का अनुभव हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आपको बेहद सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आपको रक्त, त्वचा आदि से संबंधित बीमारियों से पीड़ित होने की संभावना है। आर्थिक रूप से, आप अच्छी तरह से संपन्न होंगे।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.