राशिफल 12 जुलाई: जानें किन राशियों के लिए रहेगा आज का दिन शुभ

यहाँ पढ़ें आज का राशिफल और जानें आज का दिन आपके लिए किस तरह से रहेगा ख़ास। क्या आज मिलेंगे शुभ परिणाम या फिर परेशानियों से होगी मुलाकात। यहाँ हम आपको राशि के अनुसार बताएंगे कि आज आपका शुभ रंग कौनसा है। ये राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है, आज चन्द्रमा तुला राशि में विराजमान हैं। आइये जानते हैं इसका प्रभाव विभिन्न राशि के जातकों पर किस प्रकार से पड़ेगा।

मेष राशि

आज संतान पक्ष से आपको कोई ख़ुशी मिल सकती है। आज परिवार के साथ आप एक अच्छी शाम व्यतीत कर सकते हैं। आज आपको अपने किसी क़रीबी की ओर से आर्थिक मदद मिल सकता है। प्रेम जीवन में किसी तीसरे की वजह से आपके रिश्ते में दूरियां आ सकती है। कार्यस्थल पर दूसरों पर काम का दवाब डालने से बेहतर होगा की आप खुद का काम स्वयं करें। आज वैवाहिक जीवन में निराशा आपके हाथ लग सकती है।

शुभ रंग : पारदर्शी और गुलाबी

वृषभ राशि

आज अपनी सेहत का ख़ास ख्याल रखें और बाहर के खाने से परहेज करें। आर्थिक स्तर पर आज आपको निराशा का करना पड़ सकता है। धन का कम से कम व्यय करना आपके लिए कुछ हद तक लाभकारी साबित हो सकता है। प्रेम जीवन में आज पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाये रखने के लिए जीवनसाथी के साथ कुछ हसीन पल बिताएं।

शुभ रंग: हरा और फिरोज़ी

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए आरामदायक बीत सकता है। आर्थिक जीवन के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा है। आज आपको किसी लोन या कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। संतान पक्ष से थोड़ी निराशा मिल सकती है, बेहतर होगा की आप बच्चों के नज़रिये को भी समझने का प्रयास करें। प्रेम जीवन में साथी के रूखे-सूखे व्यवहार से मन खिन्न रह सकता है। वैवाहिक जीवन में किसी तीसरे की दखलंदाजी रिश्ते में कड़वाहट ला सकती है।

शुभ रंग: भूरा और सलेटी

कर्क राशि

आज आप लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने में सफल रहेंगे। आर्थिक रूप से मजबूत रहने के लिए अपने बजट के बाहर जाकर खर्च करने से बचें। कार्यक्षेत्र में अपने मजाकिया स्वभाव की वजह से सहकर्मियों के करीब आ सकते हैं। प्रेम जीवन आज आपके लिए ख़ास साबित हो सकता है, प्रेमी के साथ रोमांटिक डिनर पर जाना हो सकता है। शादीशुदा जोड़े आज वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद उठा पाएंगे।

शुभ रंग: क्रीम और सफेद

सिंह राशि

आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है जो आपका दिन बना देगी। आर्थिक तंगी से जूझ रहे जातक आज अपने माता पिता की मदद से इससे उभर सकते हैं। आज किसी करीबी दोस्त की कमी आपको बुरी तरह से खल सकती है। पारिवारिक जीवन से जुड़ा कोई रहस्य आपको पता चल सकता है। कार्यक्षेत्र में आज निराशा आपके हाथ लग सकती है। आज आपका जीवनसाथी आपको ख़ास तवज्जों दे सकता है।

शुभ रंग: हरा और फिरोज़ी

कन्या राशि

आज आपका रुझान अध्यात्म की तरफ हो सकता है। आर्थिक रूप से सबल बने रहने के लिए आज के दिन खासतौर से अपने खर्चों पर थोड़ा काबू रखें। पारिवारिक जीवन आज शांति पूर्ण ढंग से व्यतीत हो सकता है। किसी और की वजह से अपने मानसिक तनाव का कारण ना बनने दें। आज प्रेम जीवन के लिए सबसे उत्तम दिन है, आपकी मुलाकात आपके प्रेमी से हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अपने वर्चस्ववादी स्वभाव से बचें। वैवाहिक जीवन में आज खुशियों का आगमन हो सकता है।

शुभ रंग : भूरा और सलेटी

तुला राशि

आज के दिन आपको खासतौर से अपनी सेहत के प्रति सावधानी बरतने की आवश्यकता पड़ सकती है। आर्थिक मजबूती के लिए आज आप रियल एस्टेट या शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं। आज मुसीबत की घड़ी में आपके पुराने दोस्त सहयोगी साबित हो सकते हैं। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अच्छा बीत सकता है। आज कोई ख़ास शख़्स आपसे अपने प्यार का इज़हार कर सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का साथ आपको मुश्किलों का सामना डटकर करने की शक्ति देगा।

शुभ रंग : पारदर्शी और गुलाबी

वृश्चिक राशि

आज आप अपने जीवन के कुछ बेहद महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आर्थिक स्तर पर आज प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आपको लाभ मिल सकता है। मानसिक तौर पर किसी बात की चिंता आज आपको परेशान कर सकती है। सामाजिक रूप से आज आप काफी सक्रिय रहेंगे और नए लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आज आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ रंग: काला और नीला

धनु राशि

आज आप अपने लिए कुछ वक़्त निकालकर अपने रचनात्मक शौक़ को पूरा कर सकते हैं। आर्थिक रूप से सुदृढ़ रहने के लिए आज म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है, आप अपने पार्टनर के साथ एक ख़ास जुड़ाव का अनुभव कर सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को आज व्यापारिक यात्रा से लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियों का समन्वय बनाये रखने के लिए जीवनसाथी को आज कोई तोहफा देना हितकर साबित हो सकता है।

शुभ रंग: हरा और फिरोज़ी

मकर राशि

आज जीवन में आने वाली किसी परेशानी की वजह से आप मानसिक चिंता से ग्रस्त हो सकते हैं। आर्थिक तौर पर आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अगर लोन के लिए आवेदन किया है तो वह पास हो सकता है या फिर किसी कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। प्रेमियों के लिए आज का दिन ख़ुशनुमा है। कार्यक्षेत्र में कोई भी नया काम अपने हाथों में लेने से पहले उसकी जांच पड़ताल जरूर कर लें। वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाये रखने के लिए छोटी-छोटी बातों को अनदेखा करना ही आज आपके लिए अच्छा होगा।

शुभ रंग: हरा और फिरोज़ी

कुंभ राशि

आज दोस्तों का सहयोग आपके दिन को काफी बेहतर बना सकता है। आर्थिक स्तर पर यदि आज आप कोई निवेश करने जा रहे हैं तो पहले भली-भांति जांच पड़ताल जरूर कर लें। अपने करियर को लेकर आज आप थोड़े सजग रहेंगे, कार्यस्थल पर अपने सहकर्मियों से थोड़ी दूरी बनाकर चलें। यदि आप सिंगल हैं तो आज आपके जीवन में प्रेम का आगमन हो सकता है। आज आपका दिन शॉपिंग और अन्य गतिविधियों में बीत सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ आज मन मुटाव हो सकता है।

शुभ रंग: केसरिया और पीला

मीन राशि

आज आपको अपनी सेहत का ख़ास ध्यान रखने की आवश्यकता है। आर्थिक स्तर पर लेन-देन के मामलों में सतर्कता बरतें अन्यथा नुकसान हो सकता है। प्रेम जीवन में आज पार्टनर की कुछ बातों को अनदेखा करना ही आपके रिश्ते के लिए बेहतर होगा। परिवार के साथ आज अच्छा वक़्त गुजार सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी के प्रति आपके प्यार में इजाफ़ा होगा।

शुभ रंग: लाल और मैरून