9 March 2021 – जन्मदिन के अनुसार भविष्य

जन्मदिन के अनुसार भविष्य – ज्योतिष के क्षेत्र में अंक ज्योतिष हमारी जन्म तारीख के अनुसार हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है, क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी अंक से जुड़ा होता है और यही अंक विभिन्न ग्रहों से संबंधित होते हैं। 

जिस व्यक्ति का जो मुख्य अंक होता है, उसी अंक के स्वामी ग्रह के आधार पर जीवन में कई प्रकार की अच्छी और बुरी घटनाओं का पता चल सकता है। वास्तव में यही अंक आपके जीवन पर विभिन्न रूपों में प्रभाव डाल सकते हैं। इसी को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए तैयार किया है जन्मदिन के अनुसार भविष्य, जिसमें आप अपने जन्मदिन के आधार पर (astrology by date of birth) अपना भाग्य जान सकते हैं। हमारे अंक ज्योतिषाचार्य आचार्य मृगांक की कलम से आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य!

आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य 

वे सभी लोग जो किसी भी वर्ष अथवा महीने की 9 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक 9 है। यह अंक मंगल ग्रह के अधीन माना जाता है। मंगल के प्रभाव के चलते आपमें नेतृत्व का गुण देखा जा सकता है। साथ ही शारीरिक रूप से भी आप काफी सक्रिय हो सकते हैं। आइए जानते हैं आज की तारीख (horoscope by date of birth) को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्य:

मार्च महीने में जन्म लेने वालों का भविष्यफल

आपका जन्म मार्च महीने के अंतर्गत हुआ है। इससे पता लगता है कि आप देखने में बहुत ही आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। आप खूबसूरत भी होते हैं और लोगों को लुभाने में सक्षम रहते हैं। हालांकि आपका स्वभाव थोड़ा शर्मीला हो सकता है और इसलिए किसी के साथ घुलने मिलने में आपको ज्यादा समय लग जाता है। आपके अंदर दया की भावना होती है और आप सच बोलना पसंद करते हैं। आप शांतिप्रिय भी होते हैं और लोगों के साथ हर समस्या का समाधान बातचीत से ही निकालने की कोशिश करते हैं।

आपकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप दूसरों की परेशानियों को समझना चाहते हैं और उन्हें समझने में कामयाब होते हैं लेकिन दूसरी तरफ आप बहुत गुस्से वाले भी हो सकते हैं। आपको गुस्सा बहुत तेजी से आता है। आप अपनी भावनाओं और इमोशंस को छुपा कर रखना ज्यादा पसंद करते हैं और इसलिए आपके मन की बात को जान पाना बहुत मुश्किल हो जाता है और जब कोई आप को नहीं समझ पाता तो आपको बुरा समझने लगता है। यही वजह है कि कई बार लोग आपको विश्वास के काबिल नहीं समझ पाते हैं। आप जीवन में सतर्क और चौकन्ने होते हैं और अपनी तरफ से ही किसी के बारे में कोई राय कायम कर लेते हैं जिसे बदलना स्वयं आपके लिए भी मुश्किल हो जाता है। कई बार आप की संगति गलत लोगों के साथ हो सकती है।

जानें आपके लिए क्या शुभ होगा 

  • शुभ दिन – मंगलवार, रविवार, सोमवार तथा गुरुवार  
  • शुभ अंक – 9, 3, 6, 
  • शुभ रंग – पीला, लाल, गुलाबी तथा नारंगी 

आपका व्यक्तित्व 

9 मार्च को जन्म लेने के कारण ज्योतिष के अनुसार आप का राशिफल (horoscope by date of birth) इस बात की ओर संकेत करता है कि आपके अंदर भरपूर जीवन ऊर्जा विद्यमान है। कर्म को आप प्राथमिकता देते हैं और कल्पनाओं की दुनिया में रहना आपको पसंद नहीं होता। अपने कर्मठ रवैये के कारण आपमें स्वाभिमान की भी अधिकता देखी जा सकती है। आपके अंदर गजब की नेतृत्व क्षमता होती है। चुनौतियों को अवसर में कैसे बदलना है यह आप भली भांति जानते हैं। आप अपने और अपने काम के प्रति ईमानदार होते हैं। आप जीवन को सकारात्मक बनाने के लिए कुछ नियम बनाते हैं और उन पर चलना भी पसंद करते हैं। आप अपने कार्यों को खुद करना पसंद करते हैं। हालांकि आपमें कई बार अधीरता भी देखी जाती है, जो आपके व्यक्तित्व का बहुत नकारात्मक पक्ष कहा जा सकता है।  

वीडियो- आज का राशिफल की मदद से जानें कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े

आपकी शक्ति 

आज जन्म लेने वाले लोगों का जन्मदिन राशिफल यह संकेत करता है कि आप शारीरिक रूप से बहुत मजबूत होते हैं और यह मजबूती आपको कई क्षेत्रों में सफलता दिलाती है। आपकी प्रवृति साहसी होती है इसलिए आप विपरीत परिस्थितियों में भी अच्छा प्रदर्शन कर पाने में कामयाब होते हैं। इस अंक से संबंधित लोगों पर मंगल ग्रह का प्रभाव है, इसलिए मेहनत करने से यह कभी नहीं कतराते। बड़ी से बड़ी परेशानी का सामना भी यह बहुत हंस कर करते हैं। 

आपकी कमज़ोरी

9 मार्च को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्यफल यह बताता है कि, इस अंक से संबंध रखने वालों को गुस्सा बहुत जल्दी आता है, गुस्सा करने की इनकी आदत सामाजिक स्तर पर इनकी परेशानी का कारण बनती है। इसके साथ ही इनके अंदर जल्दबाजी देखने को भी मिल सकती है। इस अंक से संबंधित लोग अपने अलावा किसी पर भी भरोसा नहीं करते, इसलिए बहुत कम लोग इनके करीबी मित्र होते हैं। यह जब क्रोध में आते हैं तो अपनी वाणी पर भी इनको नियंत्रण नहीं रहता। गुस्से में यह कुछ भी बोल सकते हैं। 

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

आपकी लव लाइफ और विवाह

आज जन्मे लोगों का लव लाइफ के दृष्टिकोण से जन्मदिन के अनुसार राशिफल जानने की कोशिश की जाए तो यह पता लगता है कि आपकी लव लाइफ समस्याओं से भरी हो सकती है। आपका जल्दबाजी भरा रवैया कई बार प्रेम के रिश्ते के लिए नकारात्मक साबित हो सकता है। लवमेट के साथ बातचीत के दौरान बार-बार क्रोधित होना, प्रेम जीवन में दूरियां पैदा करने की मु्ख्य वजह में से एक है। लव लाइफ में सकारात्मकता लाने के लिए इस अंक से संबंधित लोगों को प्रियतम संग सामंजस्य बिठाने की कोशिश करनी चाहिए और अपने गुस्से को काबू में रखना चाहिए।

जन्मदिन के अनुसार भविष्य जानते हुए यदि आज जन्मे विवाहित लोगों की बात करें तो आपको दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ सकता है। अपने जीवनसाथी के साथ कई बार आपका रवैया उन पर हुकूमत करने वाला हो सकता है। आप हर बात पर खुद को जीवनसाथी से बेहतर दिखाने की कोशिश कर सकते हैं, जिसके कारण समस्याएं पैदा हो सकती हैं। आप अपने व्यवहार से जीवनसाथी को ठेस पहुंचा सकते हैं। हालांकि आप घूमने-फिरने के शौकीन होते हैं और, अपने जीवनसाथी को खुश करने के लिए उन्हें खूबसूरत जगहों पर घुमाने ले जा सकते हैं। दांपत्य जीवन को सुखद बनाने के लिए इस अंक वालों को अपने व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करनी चाहिए।  

जीवन में किसी भी समस्या के समाधान की तलाश में हैं तो विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात  

आपका स्वास्थ्य 

आज का जन्मदिन राशिफल इंगित करता है कि आपको रक्त से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर विशेष सावधान रहना होगा। आपको रक्त की अशुद्धि, ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इसके साथ ही त्वचा रोग, पक्षाघात या फोड़े-फुंसियों की समस्या से भी आप ग्रसित हो सकते हैं। आपको वाहन चलाते समय या सड़क पर चलते समय भी सावधानी बरतनी चाहिए नहीं तो दुर्घटना होने की संभावना रहती है। शरीर को फिट रखने के लिए नियमित रूप से योगाभ्यास करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। 

आपका करियर 

आज जन्मे लोगों का भविष्य जानने से हमें यह पता चलता है कि आपके अंदर एक अच्छे अधिकारी के सभी गुण होते हैं। आप प्रशासनिक सेवाओं में अच्छा पद पा सकते हैं। आई.पी.एस, इंजीनियर, आर्म्ड फोर्सेज पर्सनल, साहसिक कार्य, सर्जन, ड्राइवर, प्रशासनिक अफसर कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें इस अंक से संबंधित लोगों को मनचाहे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।   

आज जन्मे खास सेलिब्रिटी

आज जन्मे लोगों के लिए उपाय

  • हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करने से आपको जीवन में शुभ फल प्राप्त होते हैं।
  • शुक्रवार के दिन माता महालक्ष्मी के मंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।  
  • श्री शनि चालीसा का पाठ करने से आपके जीवन की कई समस्याएं हल हो सकती हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.