6 दिन में 3 बड़े गोचर और साल का पहला ग्रहण: इन राशि वालों को रहना होगा सावधान

अप्रैल का महीना तमाम महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी बना है। इस महीने से ही हिन्दू-तमिल-मराठी इत्यादि नववर्ष का शुभारंभ होता है। इसके अलावा इस महीने में चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, हनुमान जयंती, इत्यादि जैसे बड़े और महत्वपूर्ण त्यौहार भी आये। इसके अलावा इसी महीने में सभी नौ ग्रह भी अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं (जिनमें से कुछ ग्रहों का गोचर हो चुका है और कुछ का होना बाकी है) साथ ही इसी महीने में साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है। तो है न अप्रैल का महीना काफी ज्यादा ख़ास!

अप्रैल के इस महीने का अंत भी इसी हलचल से होने वाला है। दरअसल इस महीने के आखिरी कुछ दिनों में या यूँ कहिये आखिरी 6 दिनों में 3 महत्वपूर्ण गोचर और साल का पहला ग्रहण लगने वाला है। कौन कौन से होंगे ये गोचर और क्या होगा ग्रहण का समय, साथ ही इस ब्लॉग में जानें इन गोचर का हमारे आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा और क्या रहेगा इस ग्रहण का प्रभाव।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

कौन-कौन से ग्रह करेंगे गोचर?

सबसे पहले बात करेंगे इन 6 दिनों में होने वाले गोचरों की तो,  

इसके बाद इसके अगले ही दिन यानि 30 अप्रैल, 2022 को साल का पहला सूर्य ग्रहण। यदि पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण की बात की जाए तो वर्ष 2022 का पहला सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार 30 अप्रैल, 2022 की रात्रि (1 मई 2022 की प्रातः) 00:15:19  से शुरू होकर प्रातः काल 04:07:56 बजे तक रहेगा। अप्रैल के महीने में लगने वाला यह सूर्य ग्रहण 2022 आंशिक सूर्यग्रहण होगा। 

यह ग्रहण दक्षिण/पश्चिम दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, अंटार्कटिका में नज़र आएगा।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

बुध-शुक्र-शनि गोचर से किन राशियों को होगा लाभ?

धनु राशि: आपके नाम और प्रसिद्धि के घर पर बृहस्पति और शुक्र के सकारात्मक पहलू के चलते  इस दौरान आपके काम की चारोंओर से सराहना की जाएगी। आप इस अवधि के दौरान सभी भौतिकवादी चीजों का आनंद लेंगे।  इस समय अवधि में अपनी व्यस्त ज़िन्दगी से कुछ पल निकालकर आप अपने दोस्तों और पार्टनर के साथ समय व्यतीत करेंगे जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। इस समय अवधि में आप अपनी रूचि का कोई नया व्यापार भी शुरू कर सकते हैं जिससे आपको लाभ प्राप्त होगा।

मीन राशि: यह अवधि आपके भाग्य में वृद्धि करेगी और यह आपको अपने पेशे में सफलता भी दिलाएगी और आपके संचार कौशल में भी सुधार देखने को मिलेगा। इस अवधि में आप अत्यधिक धार्मिक और आध्यात्मिक रहेंगे। धार्मिक कार्यों में समय व्यतीत करने से आपको लाभ होगा।।

तुला राशि: इस अवधि के दौरान व्यक्ति बहुत गणनात्मक हो जाएगा और सूक्ष्म विवरणों पर ध्यान देगा। कार्यक्षेत्र में लाभ होने की प्रबल संभावना है और साथ ही किसी गुप्त स्त्रोत से अप्रत्याशित लाभ के लिए भी तैयार रहें। धैर्य और लग्न के साथ काम करेंगे तो कार्यक्षेत्र में लाभ मिलने की उच्च संभावना है। इस राशि के व्यवसायी और छात्र जातकों को शुभ परिणाम हासिल होने की उच्च संभावना बनती नज़र आ रही है।

बुध-शुक्र-शनि गोचर से इन राशियों को रहना होगा सावधान 

कुंभ राशि: व्यापारी जातकों की कोई डील या काम अटक सकता है जिससे आपको खासा नुक्सान होने की आशंका है। स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी आपके जीवन में रुकावट की वजह बन सकती है। ऐसे में स्वास्थ्य पक्ष पर सावधान रहने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आपके जीवन पर सुस्ती और आलस के बादल छा सकते हैं जिससे आपको विभिन्न मोर्चों पर घाटा उठाना पड़ सकता है। इसके प्रति सावधान रहें।

मेष राशि: आर्थिक पक्ष चुनौतियों की वजह बन सकता है। आपको अपने खर्चों पर विशेष निगरानी और नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य पक्ष थोड़ा नाज़ुक रहने वाला है। ऐसे में इसके प्रति आपको ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। पेशेवर जीवन में कुछ संघर्ष करना पड़ सकता है। ऐसे में सलाह दी जाती है कि इस समय अवधि के दौरान विशेष रूप से सावधान रहें।

मिथुन राशि: व्यवसाय या नौकरी में कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। अन्यथा जल्दबाजी या हडबडी में लिया गया फैसला आपका नुक्सान कराने वाला साबित होगा। कार्यक्षेत्र में आपको ज्यादा सतर्क रहना होगा। इस दौरान आपके विरोधी आपके खिलाफ कुछ चाल चल सकते हैं। आर्थिक पक्ष के प्रति ज्यादा सावधान रहें। बिना सोचे-समझे खर्च करना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

साल के पहले ग्रहण से इन राशियों के मालामाल बनने के प्रबल योग

  • वृषभ राशि: इस राशि के जातकों को साल के पहले ग्रहण से प्रबल आर्थिक लाभ के योग बनते नज़र आ रहे हैं।नौकरी-व्यवसाय आप जिस भी क्षेत्र से जुड़े हैं इस ग्रहण के दौरान आप पर छप्पर फाड़ धन वर्षा होगी जिसके लिए पहले से तैयार रहें।
  • कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए भी साल का पहला ग्रहण जबरदस्त लाभ लेकर आएगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र और समाज में आपको मान-सम्मान और प्रसिद्धि हासिल होगी और साथ ही प्रमोशन और वेतन वृद्धि के भी योग बनेंगे।
  • तुला राशि: इस ग्रहण के दौरान तुला राशि के जातक भी जबरदस्त मुनाफ़ा कमाने की स्थिति में नज़र आने वाले हैं। कार्यक्षेत्र पर आपके काम और मेहनत की सराहना की जाएगी और व्यापार से संबंधित हैं तो साझेदारों से आपको कोई बड़ा लाभ मिलने की प्रबल संभावना बन रही है।
  • धनु राशि: धनु राशि के जातक भी इस सूर्यग्रहण के दौरान शुभ परिणाम हासिल करेंगे। इस दौरान आपका पेशेवर जीवन शानदार उंचाईयों पर होगा। साथ ही विदेश से भी आपको नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र से जुड़े हैं तो लाभ खुद चलकर आपके पास आएगा….इस सुनहरे अवसर के लिए तैयार रहें। 

बुध, शुक्र, शनि, सूर्य के शुभ परिणाम दिलाएंगे ये उपाय 

बुध के लिए उपाय

  • रोज़ाना भगवान गणेश की पूजा करें।
  • ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम: मंत्र का जप करें। 

शुक्र के लिए उपाय 

  • सफ़ेद वस्त्र, घी, चीनी, सफ़ेद वस्तुओं आदि का ज़रूरतमंद लोगों को दान करें। 
  • ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम: मंत्र का जप करें।

शनि के लिए उपाय 

  • शनिवार के दिन काले कुत्ते और कौवे को रोटी खिलाएं।

सूर्य के लिए उपाय

  • माणिक्य रत्न धारण करें हालाँकि कोई भी रत्न विद्वान ज्योतिषियों से परामर्श लेने के बाद ही धारण करना शुभ रहता है।
  • ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय: नम:मंत्र का जप करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।