16 March 2021 – जन्मदिन के अनुसार भविष्य

जन्मदिन के अनुसार भविष्य – ज्योतिष के क्षेत्र में अंक ज्योतिष हमारी जन्म तारीख के अनुसार हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है, क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी अंक से जुड़ा होता है और यही अंक विभिन्न ग्रहों से संबंधित होते हैं। 

जिस व्यक्ति का जो मुख्य अंक होता है, उसी अंक के स्वामी ग्रह के आधार पर जीवन में कई प्रकार की अच्छी और बुरी घटनाओं का पता चल सकता है। वास्तव में यही अंक आपके जीवन पर विभिन्न रूपों में प्रभाव डाल सकते हैं। इसी को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए तैयार किया है जन्मदिन के अनुसार भविष्य, जिसमें आप अपने जन्मदिन के आधार पर (astrology by date of birth) अपना भाग्य जान सकते हैं। हमारे अंक ज्योतिषाचार्य आचार्य मृगांक की कलम से आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य!

आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य 

वे सभी लोग जो किसी भी वर्ष अथवा महीने की 16 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक 7 है। यह अंक केतु ग्रह के अधीन माना गया है। केतु को ज्योतिष में रहस्यों से भरा ग्रह माना जाता है। इस अंक से संबंधित लोग आध्यात्मिक प्रवृति के भी होते हैं। आइए जानते हैं आज की तारीख (horoscope by date of birth) को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्य:

मार्च महीने में जन्म लेने वालों का भविष्यफल

आपका जन्म मार्च महीने के अंतर्गत हुआ है। इससे पता लगता है कि आप देखने में बहुत ही आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। आप खूबसूरत भी होते हैं और लोगों को लुभाने में सक्षम रहते हैं। हालांकि आपका स्वभाव थोड़ा शर्मीला हो सकता है और इसलिए किसी के साथ घुलने मिलने में आपको ज्यादा समय लग जाता है। आपके अंदर दया की भावना होती है और आप सच बोलना पसंद करते हैं। आप शांतिप्रिय भी होते हैं और लोगों के साथ हर समस्या का समाधान बातचीत से ही निकालने की कोशिश करते हैं।

आपकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप दूसरों की परेशानियों को समझना चाहते हैं और उन्हें समझने में कामयाब होते हैं लेकिन दूसरी तरफ आप बहुत गुस्से वाले भी हो सकते हैं। आपको गुस्सा बहुत तेजी से आता है। आप अपनी भावनाओं और इमोशंस को छुपा कर रखना ज्यादा पसंद करते हैं और इसलिए आपके मन की बात को जान पाना बहुत मुश्किल हो जाता है और जब कोई आप को नहीं समझ पाता तो आपको बुरा समझने लगता है। यही वजह है कि कई बार लोग आपको विश्वास के काबिल नहीं समझ पाते हैं। आप जीवन में सतर्क और चौकन्ने होते हैं और अपनी तरफ से ही किसी के बारे में कोई राय कायम कर लेते हैं जिसे बदलना स्वयं आपके लिए भी मुश्किल हो जाता है। कई बार आप की संगति गलत लोगों के साथ हो सकती है।

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

जानें आपके लिए क्या शुभ होगा 

  • शुभ दिन – रविवार, गुरुवार और सोमवार  
  • शुभ अंक – 1, 3, 7, 2, 9
  • शुभ रंग – हल्का पीला, हल्का भूरा और काफूरी 

आपका व्यक्तित्व 

16 मार्च को जन्म लेने के कारण ज्योतिष के अनुसार आप का राशिफल (horoscope by date of birth) इस बात की ओर संकेत करता है कि, आपकी प्रकृति रहस्यमयी हो सकती है। आपको समझने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपके विचार मौलिक होते हैं, हालांकि कई बार आप अपने नियमों को लेकर बहुत कट्टर हो सकते हैं। इस अंक से संबंधित लोक भावुक प्रवृति के भी होते हैं। आप में समझदारी होती है और परिस्थितियों को आप भली भांति समझने वाले होते हैं। आप परोपकारी होते हैं, और समाज में अच्छे परिवर्तन लाने की कोशिश करते हैं। आपके अच्छे व्यवहार से लोग प्रभावित होते हैं। आप अपने जीवन में शांति की चाह रखने वालों में से हैं।     

आपकी शक्ति 

आज जन्म लेने वाले लोगों का जन्मदिन राशिफल यह संकेत करता है कि, आप जीवन में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करने वाले होते हैं। आपकी साहसी प्रवृति हर मोर्चे पर आपको सफलता दिलाती है। आप गहरी सोच रखने वाले हैं और हर बात की जड़ तक जाकर उसे जानने की आपमें प्रवृति होती है। आपको भीड़ के बीच रहकर काम करना पसंद नहीं आता। आप अपने लिए अलग राह बनाने की चाह रखते हैं। आपके हाथ में जो काम आता है उसे आप पूरी तरह से खत्म करके ही सांस लेते हैं। केतु ग्रह के प्रभाव के कारण आप गूढ़ रहस्यों को जानने की कोशिश करते हैं। 

देखें आज का राशिफल, और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे-

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े

आपकी कमज़ोरी

16 मार्च को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्यफल यह बताता है कि, आप कई बातों को लेकर तुनकमिजाज हो सकते हैं। आपमें बदला लेने की भी बुरी प्रवृति देखी जा सकती है। कई बार आप अपनी भावुकता का गलत इस्तेमाल करके लोगों को हराने की कोशिश कर सकते हैं। आपको निर्णय लेने में भी समस्या का सामना करना पड़ता है।  

आपकी लव लाइफ और विवाह

आज जन्मे लोगों का लव लाइफ के दृष्टिकोण से जन्मदिन के अनुसार राशिफल जानने की कोशिश की जाए तो यह पता लगता है कि, प्रेम जीवन में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप स्वतंत्रता पसंद करते हैं और इसलिए प्रेम जीवन में बार-बार दिक्कतें आती हैं। आप अपने लवमेट को अच्छी तरह से नहीं समझ पाते और ना ही उन्हें पर्याप्त समय देते हैं, इन वजहों के चलते अलगाव की स्थिति बन जाती है। कई बार जरूरत से ज्यादा गंभीरता आपके लवमेट को परेशान कर सकती है। हालांकि अपने साथी की अच्छाई-बुराई को आप जानते हैं। 

जन्मदिन के अनुसार भविष्य जानते हुए यदि आज जन्मे विवाहित लोगों की बात करें तो, इस अंक से संबंधित लोगों का दांपत्य जीवन प्रेम जीवन की तुलना में बेहतर रहता है। यह अपने साथी को समझने वाले होते हैं। इसके साथ ही शादी के बाद इनको अपनी जिम्मेदारियों का अहसास होता है, और उन्हें इस अंक से संबंधित लोग निभाते भी हैं। जीवनसाथी के साथ इनका सामंजस्य भी बहुत अच्छा होता है। इसके साथ ही इन लोगों को जीवनसाथी भी अच्छा मिलता है, जो इनका हर मोर्चे पर सहयोग देता है। इस अंक से जुड़े लोग शादी के बंधन में बंधने के बाद परिवार के लोगों को महत्व देते हैं। इसके साथ ही केतु के प्रभाव से इनमें अपने वरिष्ठ लोगों के प्रति सम्मान की भावना भी देखी जाती है। 

जीवन में किसी भी समस्या के समाधान की तलाश में हैं तो विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात  

आपका स्वास्थ्य 

आज का जन्मदिन राशिफल इंगित करता है कि, आपकी निराशावादी सोच कई बार आपको स्वास्थ्य समस्याएं दे सकती हैं। अक्सर गंभीरता आप पर हावी होती है जिसके कारण आप शारीरिक रूप से बहुत सक्रिय नहीं होते। अत्यधिक सोच-विचार करने के कारण आपका मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों को भी बड़ा बनाना आपकी आदत होती है, इसी वजह से आप डिप्रेशन का शिकार हो सकते हैं। असंतुलित खान-पान की वजह से दाग, फुंसी, फोड़े, पेट से जुड़े रोग, बदहजमी आदि आपको हो सकते हैं। इसके साथ ही चिंताओं से घिरे रहने के कारण आपकी आंखों के नीचे गहरे गड्डे होने की संभावना होती है।  खुद को स्वस्थ रखने के लिए आपको नियमित व्यायाम और पर्याप्त आराम करना चाहिए।  

आपका करियर

आज जन्मे लोगों का भविष्य जानने से हमें यह पता चलता है कि, केतु के प्रभाव के कारण इनमें दूरदर्शिता होती है। अपने इसी गुण के कारण यह अच्छे दर्शनिक हो सकते हैं। इसके साथ ही अच्छे उपदेश, वकील, ज्योतिषी, धार्मिक कार्यों के जानकार, विदेशी भाषा जानकार होने के भी इनमें गुण होते हैं और इन क्षेत्रों में इस अंक से संबंधित लोग करियर बना सकते हैं। ट्रांसपोर्ट, सरकारी अधिकारी, अध्यापक, चिकित्सक, जज, साइकोलॉजिस्ट भी कुछ ऐसे व्यवसाय हैं जिनमें इनको सफलता मिलती है।    

जीवन में  करियर से जुड़ी किसी भी समस्या के  समाधान की तलाश में हैं तो दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात

आज जन्मे खास सेलिब्रिटी

आज जन्मे लोगों के लिए उपाय

  • शिव परिवार की पूजा करना और गणेश जी को दूर्वांकुर अर्पित करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
  • मंगलवार के दिन छोटे बालकों को गुड़ और चने का प्रसाद जरूर बांटे।
  • इसके अतिरिक्त आप को नियमित रूप से बजरंगबली की पूजा करनी चाहिए और उन्हें चमेली के तेल का दीपक जलाकर प्रसन्न करना चाहिए।

जीवन में होने वाली सभी घटनाओं की जानकारी के लिए एस्ट्रोगुरु मृगांक से करें फोन पर बात

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!