12 April 2021 – जन्मदिन के अनुसार भविष्य

जन्मदिन के अनुसार भविष्य – ज्योतिष के क्षेत्र में अंक ज्योतिष हमारी जन्म तारीख के अनुसार हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है, क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी अंक से जुड़ा होता है और यही अंक विभिन्न ग्रहों से संबंधित होते हैं। 

जिस व्यक्ति का जो मुख्य अंक होता है, उसी अंक के स्वामी ग्रह के आधार पर जीवन में कई प्रकार की अच्छी और बुरी घटनाओं का पता चल सकता है। वास्तव में यही अंक आपके जीवन पर विभिन्न रूपों में प्रभाव डाल सकते हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए तैयार किया है जन्मदिन के अनुसार भविष्य, जिसमें आप अपने जन्मदिन के आधार पर (astrology by date of birth) अपना भाग्य जान सकते हैं। हमारे अंक ज्योतिषाचार्य आचार्य मृगांक की कलम से आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य!

आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य 

वे सभी लोग जो किसी भी वर्ष अथवा महीने की 12 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक (1+2=3) 3 है। यह अंक गुरु बृहस्पति देव जी के अधीन माना गया है। गुरु बृहस्पति देव जी के प्रभाव के चलते, इस अंक से जुड़े लोग परोपकारी प्रवृत्ति के होते हैं। आइए अब जानते हैं आज की तारीख (horoscope by date of birth) को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्य:

अप्रैल महीने में जन्म लेने का भविष्यफल

आपका जन्म अप्रैल महीने के अंतर्गत हुआ है। इससे पता लगता है कि आप जिद्दी किस्म के हो सकते हैं लेकिन आपको सारा दिन काम करना पसंद होगा और आप एक अच्छे दोस्त के गुण अपने अंदर समाहित रखते हैं। आपको प्रकृति बहुत पसंद होती है और आप प्राकृतिक जगहों पर घूमना और प्रकृति की सुंदरता निहारना पसंद करते हैं। आप हंसमुख भी होते हैं और खूबसूरत भी। आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के पसंदीदा होते हैं। आप काफी रोमांटिक भी होते हैं जिससे आपके प्रियतम आप से खासे खुश होते हैं। आपकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप प्यार के मामले में वफादार होते हैं और आपकी प्रवृत्ति भी रोमांटिक होती है जिससे अपने प्रियतम के साथ अच्छी केमिस्ट्री बना कर चलते हैं। आपकी शारीरिक ऊर्जा गजब की होती है और आप बहुत मेहनत करने के बाद भी एकदम फ्रेश नजर आते हैं। मानसिक तौर पर भी आप काफी मजबूत दिखते हैं। 

आपकी रूचि अपनी कला और संस्कृति के प्रति अधिक होती है और आपके अंदर कलात्मक गुण भी होते हैं। आप कोई कलाकार भी हो सकते हैं और आप अपनी खूबियों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। आपको हर बात जानना पसंद होता है और काफी जिज्ञासु प्रवृत्ति के होते हैं। खोजबीन आपका प्रमुख शगल होता है। आप दूसरों की निजी जिंदगी में झांकना भी पसंद करते हैं जिससे कई बार दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। आप जो एक बार ठान लेते हैं, उसे हर कीमत पर करके ही दम हासिल करते हैं और यदि आपने किसी बात को करने के लिए हामी भर दी है तो आप कमिटमेंट के रूप में उसे समय पर पूरा करते हैं क्योंकि बातों से पलटना आपको पसंद नहीं होता है। आप जीवन में जुनूनी हो सकते हैं और आपको प्रकृति में घुलना मिलना पसंद होता है।

क्या आपको चाहिए एक सफल एवं सुखद जीवन? राजयोग रिपोर्ट से मिलेंगे सभी उत्तर!

जानें आपके लिए क्या शुभ होगा 

शुभ दिन – बृहस्पतिवार, सोमवार और रविवार 

शुभ अंक – 3, 2, 7, 9

शुभ रंग – पीला, नारंगी और लाल

आपका व्यक्तित्व 

12 अप्रैल को जन्म लेने के कारण ज्योतिष के अनुसार, आपका राशिफल (horoscope by date of birth) इस बात की ओर संकेत करता है कि, आप ज्ञान से पूरी तरह युक्त होते है। इसलिए आप दूसरों से ज्यादा अनुभवी होते है। लोग आपसे सलाह लेते दिखाई देते है। आपके व्यक्तित्व में उदारता का भाव और आपकी दयालु प्रवृत्ति, आपकी एक अलग पहचान बनाने में मदद करती है। आपके मन में परोपकार की भावना अधिक होती है और आपकी वाणी में गजब का प्रभाव, दूसरों को आपकी ओर आकर्षित करता है। आपका व्यक्तित्व बहुत मजबूत होता है और आप कार्यकुशलता से परिपूर्ण दिखाई देते हैं। आपके अंदर अपने संस्कारों के प्रति सम्मान का भाव होता है और इस कारण आप हर परंपरा को दिल से निभाते हैं। ये भी देखा गया है कि आप हमेशा सत्य के साथ खड़े रहते है और आपको अनुशासन भी बहुत प्रिय होता है।  

आज का राशिफल 

आपकी शक्ति 

आज जन्म लेने वाले लोगों का जन्मदिन राशिफल के अनुसार पता चलता है कि, आप निस्वार्थ दूसरों का ध्यान रखते हैं। इसके अलावा अपने मान-सम्मान के साथ ही आपको, दूसरों को भी मान-सम्मान देना पसंद होता है। आप दूसरों के काम में दखल नहीं देते और आपका मन धार्मिक कामों में सबसे अधिक लगता है। आप हर कार्य में सही और गलत का समान रूप से ध्यान रखकर, उसी अनुसार आगे बढ़ते हैं। ये भी आपके लिए अच्छा होता है कि आपको विवादों से दूरी बनाकर चलना ही पसंद आता है। 

आपकी कमज़ोरी 

12 अप्रैल को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्यफल यह बताता है कि, कई बार आपकी बिना मांगे सलाह देने की आदत, आपको परेशानी में डाल देती है। आप स्वभाव से अभिमानी होते है और न चाहते हुए भी फिजूलखर्ची की भावना आपकी आर्थिक तंगी को बढ़ाने का काम करती है। ये देखा गया है कि जब भी आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति नहीं होती तो आप, ज़रूरत से ज्यादा हताश और निराश हो जाते हैं। आप अक्सर अति आत्मविश्वास के शिकार भी होकर, खुद का नुकसान कर देते हैं। ऐसे में आपको विशेष रूप से जोश में होश न खोने की सलाह दी जाती है। 

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय!

आपकी लव लाइफ और विवाह

आज जन्मे लोगों का लव लाइफ के दृष्टिकोण से जन्मदिन के अनुसार राशिफल जानने की कोशिश की जाए तो, यह पता लगता है कि आपकी लव लाइफ में सामान्य से अधिक समस्याएं आती हैं। आप ज्यादा सुख-सुविधा और विलासिता से युक्त जीवन जीना पसंद करते हैं, जिसके कारण अक्सर प्रियतम के साथ आपका विवाद होता है। आप जल्द ही अपने प्रेम संबंधों से ऊब जाते हैं, और इस कारण कई बार एक से अधिक प्रेम संबंधों में खुद को फंसा लेते हैं। आपके अंदर प्रियतम को कंट्रोल करने की गंदी आदत होती है और आप खुद को ही, सबसे अच्छा व श्रेष्ठ समझते है। इसके परिणामस्वरूप, प्रेम संबंधों में समस्याओं का आपको सामना करना पड़ता है।   

जन्मदिन के अनुसार भविष्य जानते हुए यदि आज जन्मे विवाहित लोगों की बात करें तो, इस अंक से संबंधित लोगों का दांपत्य जीवन औसत रहता है। आप अपने वैवाहिक जीवन को काफी महत्व देते है और अपने दांपत्य जीवन के सभी संस्कार और घर के बड़ों का आदर करते दिखाई देते हैं। हालांकि कुछ जातकों को वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार की समस्याओं के कारण, उनके एक से अधिक विवाह होने की संभावना भी बढ़ जाती है। बावजूद इसके आप जीवनसाथी के अच्छे सहयोगी बनकर, उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। ज़रूरत पड़ने पर आप जीवनसाथी का मार्गदर्शन भी करते हैं। साथ ही ये भी देखा गया है कि इस अंक वाले जातकों को, अच्छे जीवनसाथी की प्राप्ति होती है।  

 प्रेम संबंधों से जुड़ी हर छोटी बड़ी समस्या का समाधान जानने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

आपका स्वास्थ्य 

आज का जन्मदिन राशिफल सेहत के दृष्टिकोण से ये इंगित करता है कि आपको लिवर, तिल्ली, तंत्रिका तंत्र और पेट में कब्ज व बदहजमी से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इसके साथ ही कुछ जातकों को अपनी बढ़ती उम्र के साथ, मधुमेह, मोटापे, कोलेस्ट्रोल और वसा की बढ़ोतरी, शरीर में थुलथुलापन और आलस्य के बढ़ने से भी कुछ रोगों से पीड़ित होना पड़ सकता है।  

आपका करियर   

आज जन्मे लोगों का भविष्य जानने से हमें यह पता चलता है कि आप नौकरी और बिजनेस दोनों में अच्छा प्रदर्शन कर अपना बेहतर करियर बना सकते हैं। आप कंसल्टेंसी, राइटिंग, मार्गदर्शक, उपदेशक, अध्यापन, डिजाइनिंग, सेल्स, फाइनेंस, सरकारी क्षेत्र, वकालत, न्यायाधीश या धार्मिक कार्यों में अपना सफल करियर बनाने में कामयाब रहते हैं। इसके अलावा आप एक सफल मंदिर के पुजारी या पुस्तक विक्रेता भी बन सकते हैं।  

शिक्षा और करियर से जुड़ी परेशानियों के लिए इस्तेमाल करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट!

आज जन्मे खास सेलिब्रिटी

आज जन्मे लोगों के लिए उपाय   

  • आपको भगवान श्री हरि विष्णु की उपासना करनी चाहिए और श्री विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का नियमित पाठ करना चाहिए।
  • आपको प्रतिदिन अपने माथे पर केसर अथवा हल्दी का तिलक लगाना चाहिए और परिवार के बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। 
  • आपको किसी से भी झूठा वादा करने से बचना चाहिए और बृहस्पतिवार के दिन, केले के वृक्ष और पीपल वृक्ष को जल चढ़ाना चाहिए।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.