10 अप्रैल को शुक्र गोचर : जानिए शुक्र देवता को प्रसन्न करने के बेहद आसान उपाय

10 अप्रैल को शुक्र गोचर : जानिए शुक्र देवता को प्रसन्न करने के बेहद आसान उपाय

शुक्र ग्रह सभी नौ ग्रहों में सबसे चमकीला ग्रह है। जितना चमकीला यह ग्रह है उतना ही इसका आम लोगों के जीवन पर प्रभाव भी। शुक्र ग्रह को मानव जीवन में भौतिक सुखों का कारक माना गया है। साधारण स्थिति में अगर एक जातक की कुंडली में शुक्र उच्च है तो उस जातक को ज़िन्दगी में प्रेम, जीवनसाथी, सांसारिक वैभव इत्यादि हासिल होते हैं लेकिन अगर शुक्र कमजोर है तो शुक्र जातक को आर्थिक स्थिति से कमजोर बनाता है और स्त्री सुख इत्यादि से भी वंचित रखता है। ख़ास कर के वैसे लोग जो किसी न किसी तौर से कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें तो शुक्र को मजबूत करने का निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। 

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

शुक्र की चर्चा आज इसलिए क्योंकि साल 2021 के अप्रैल महीने की 10 तारीख को शुक्र ग्रह गोचर कर रहे हैं। जाहिर है कि इस गोचर का आम जनजीवन पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव पड़ना तय है। ऐसे में हम आज इस लेख में आपको शुक्र ग्रह शान्ति के बेहद आसान उपाय बताने वाले हैं जिनको अपनाकर आप शुक्र देव कर सकते हैं लेकिन, उससे पहले शुक्र के गोचर की  थोड़ी सी जानकारी आपको दे देते हैं।

शुक्र गोचर :

साल 2021 में अप्रैल के महीने की 10 तारीख यानी कि शनिवार के दिन सुबह 06 बजकर 14 मिनट पर शुक्र ग्रह मंगल के स्वामित्व वाले मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। शुक्र गोचर की यह अवधि 04 मई 2021 को दोपहर 13 बज कर 09 मिनट तक रहने वाली है। 

शुक्र ग्रह शान्ति के उपाय :

  • शुक्र देवता को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन सफ़ेद या फिर गुलाबी रंग के वस्त्र धारण करें। 
  • वाघाटी का जड़ धारण करने से भी शुक्रदेव बेहद प्रसन्न होते हैं।
  • भोजन पूर्व खुद की थाली में परोसे गए खाने में से एक हिस्सा लगा कर लें और यह हिस्सा किसी सफ़ेद गाय को खिलाएं। इस कृत्य से शुक्र देवता की आप पर विशेष कृपा होगी।
  • शुक्रवार के दिन किसी मंदिर जाकर दही, खीर, ज्वार, रंग-बिरंगे कपडे, चांदी ,चावल, इत्र इत्यादि का दान करेंगे तो शुक्र देवता शुभ फल देंगे।
  • किसी अच्छे और ज्ञानी ज्योतिषी से सलाह लेकर आप शुक्र मजबूत करने के लिए अच्छी गुणवत्ता का हीरा या ओपल रत्न भी धारण कर सकते हैं।
  • माँ लक्ष्मी या माँ जगदम्बा की पूजा करने से भी शुक्र देवता अति प्रसन्न होते हैं।
  • शुक्रवार के दिन उपवास रखें। अगर ऐसा मुमकिन न हो तो कोशिश करें कि शुक्रवार के दिन आप नमक न खाएं। इससे भी शुक्र देवता की जातकों पर कृपा होती है।
  • शुक्रवार के दिन किसी सफ़ेद गाय को आटा खिलाएं।
  • श्री सूक्त का पाठ करें।

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ भी इसे साझा कर सकते हैं।