साप्ताहिक राशिफल : इन राशिवालों के जीवन में हो सकते हैं बड़े बदलाव !

आज हम आपको मुख्य रूप से आज 30 अक्टूबर से लेकर 6 अक्टूबर तक एक साप्ताहिक राशिफल के बारे में बताने जा रहे हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुल बारह राशियां होती हैं और हर राशिवालों के जीवन में समय के साथ कुछ ना कुछ बदलाव जरूर आते हैं। यहाँ जानें इस हफ्ते आपके जीवन में क्या कोई बड़ा बदलाव आएगा या फिर जीवन की गाड़ी यूँ ही निरंतर अपने रफ़्तार से चलती जायेगी। ये राशिफल चंद्रराशि पर आधारित है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए इस हफ्ते चन्द्रमा का प्रवेश उनके सातवें भाव में होगा। ये समय खासतौर से मेष राशि के विवाहित जातकों के लिए ख़ासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आपको जीवनसाथी का साथ मिलेगा और दोनों किसी रोमांटिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। कामकाजी और व्यापारी वर्ग के लिए भी ये हफ्ता बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकता है। हालाँकि आर्थिक स्थिति कमजोर रहने की वजह से आप मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं।

वृषभ राशि

सप्ताह के शुरुआत में चंद्रमा आपकी राशि से छठे भाव में प्रवेश स्थित होंगें। परिणाम स्वरुप हफ्ते ही शुरुआत किसी के साथ बहसबाजी से हो सकती है। अपना आपा ना खोएं और संतुलन बनाएं रखें। आर्थिक स्तर पर आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है, इसलिए धन का खर्च सोच समझकर करें। पारिवारिक स्तर पर सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। विवाहित जातकों के लिए ये समय काफी खुशगवार व्यतीत हो सकता है। प्रेमी जोड़ों के लिए ये हफ्ता समान्य रूप से व्यतीत होगा।

मिथुन राशि

इस सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपकी राशि से पांचवें भाव में स्थित होंगें। मिथुन राशि के जातकों के लिए ये हफ्ता काफी खुशनुमा व्यतीत हो सकता है। खासतौर से प्रेमी युगलों के लिए हफ्ते की शुरुआत में एक दूसरे के साथ ज्यादा समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा और वो अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल हो पाएंगे। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों के तरफ आपका झुकाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम को सराहना मिलेगी। कुलमिलाकर देखा जाए तो मिथुन राशि एक जातकों के लिए ये सप्ताह अच्छा बीत सकता है।

कर्क राशि

इस हफ्ते चन्द्रमा आपकी राशि से चौथे भाव में विराजित होंगें। इस समय आपके पारिवारिक जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी होगी। सदस्यों के मन में आपके प्रति आदर का भाव आएगा। आप कोई नयी गाड़ी या नया घर इस हफ्ते खरीद सकते हैं। पढ़ाई के क्षेत्र में छात्रों का अच्छा प्रदर्शन होगा, उन्हें नयी चीज़ें सीखने को मिलेंगी। बिजनेस से जुड़े जातकों के लिए ये समय अच्छा मुनाफा कमाने का है। वैवाहिक जातकों को जीवनसाथी के बारे में कोई नई बात पता चलेगी। प्रेमी जातकों के बीच इस हफ्ते किस बात को लेकर झगड़ा हो सकता है।

सिंह राशि

इस हफ्ते की शुरुआत में चंद्रमा आपकी राशि से तीसरे भाव में होंगें। इसका असर आपके पारिवारिक जीवन पड़ सकारात्मक रूप से पड़ सकता है। भाई -बहनों के साथ आपके रिश्तों में मधुरता आ सकती है। इस दौरान कामकाजी लोगों को कोई ऐसी खुशख़बरी मिल सकती है जिसका इंतज़ार उन्हीं काफी समय था। इस हफ्ते प्रेमी जातकों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के स्वास्थ्य में आनेवाली गिरावट परेशानी की वजह बन सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए इस हफ्ते ही शुरुआत में चंद्रमा उनकी कुंडली से दूसरे भाव में स्थापित होंगें। इस दौरान पारिवारिक स्तर पर कोई मंगल कार्य संपन्न हो सकता है। घर में रिश्तेदारों की आवाजाही रहेगी और शांति पूर्ण माहौल बना रहेगा। आर्थिक रूप से देखें तो आपके लिए ये हफ्ता काफी सामान्य व्यतीत हो सकता है। हालाँकि पैसों की बचत करना आपके लिए इस समय जरुरी हो सकता है। छात्रों को पढ़ाई के मामलों में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन के हिसाब से आपके लिए ये समय कुछ ख़ास नहीं रहेगा। वैवाहिक स्तर पर आप जीवनसाथी के साथ किसी पसंदीदा जगह पर घूमने जा सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह चंद्रमा का प्रवेश पहले भाव में होगा। इसके फलस्वरूप तुला राशि के विवाहित जातकों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक स्तर पर भी आपके लिए ये समय काफी अच्छा बीत सकता है। इस राशि के व्यवसायी जातकों के लिए ये हफ्ता काफी चुनौतीपूर्ण गुजर सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का साथ मिलेगा और लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। प्रेम जीवन में के आधार पर देखें तो आपके लिए ये समय एक दूसरे की भावनाओं को समझने है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह चंद्रमा आपकी राशि से बारहवें भाव में स्थित होंगें। इस दौरान व्यावसायिक आधारों पर आपको लाभ मिल सकता है। इस आपको विदेश जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आर्थिक रूप से देखें तो इस हफ्ता आपको अपने खर्चों को लेकर कुछ सतर्कता बरतनी होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा, जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं को आगे बढ़ा सकते हैं। सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहें वर्ना दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक स्तर पर पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

धनु राशि

इस राशि के जातकों के लिए इस हफ्ते चंद्रमा का प्रवेश उनकी राशि से ग्यारहवें भाव में होगा। परिणामस्वरुप आपके लिए ये हफ्ता काफी यादगार व्यतीत होगा। जहाँ एक तरफ प्रेम मामलों में आपको सफलता मिलेगी वहीं दूसरी तरफ वैवाहिक जीवन में आप परिवार को आगे बढ़ाने का काम कर सकते हैं। छात्रों को इस दौरान पढ़ाई के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सदस्यों का साथ मिलेगा और जीवन में सुख शांति आएगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का प्रवेश इस हफ्ते उनकी राशि से दसवें भाव में होने जा रहा है। इसके परिणाम स्वरुप आपको जीवन के हर क्षेत्र में समान्य फलों की प्राप्ति होगी। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी। निजी जीवन में आपको विशेष रूप से भाई बहनों का साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आप जीवनसाथी के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करने में सफल होंगें। प्रेम जीवन में खुशहाली आएगी और पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जाना हो सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए इस समय चंद्रमा का प्रवेश उनकी राशि से नवम भाव में होगा। इस दौरान आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगें। पारिवारिक स्तर पर आपको इस दौरान आपका समय अच्छा बीतेगा। पैसों की तंगी से बचने के लिए इस हफ्ते आपको अपन खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा। हालाँकि प्रेम जीवन अनादमय तरीके से बीत सकता है। इस राशि के विवाहित जातकों के जीवन में भी खुशहाली रहेगी।

मीन राशि

इस हफ्ते चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से आठवें भाव में होगा। इस हफ्ते चन्द्रमा के प्रभाव से आपको जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। एक तरफ जहाँ आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा वहीं दूसरी तरफ पारिवारिक स्तर पर भी आपको लाभ मिल सकता है। कामकाजी लोगों के लिए इस हफ्ते कमा का बोझ कुछ कम रहेगा। प्रेम जीवन में पार्टनर के साथ अच्छा वक़्त व्यतीत होगा और वैवाहिक जातकों के लिए भी ये हफ्ता काफी सकारात्मक लाबाह लेकर आ सकता है।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.