साप्ताहिक राशिफल:इस राशि के दांपत्य जीवन में आने वाली है ख़ुशी।

हमारे इस लेख में आपको मिलेंगी 09 से 15 दिसंबर की इस सप्ताह की सभी ख़ास भविष्यवाणी, जो हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषों द्वारा की गई गणना पर आधारित हैं। हमारे साप्ताहिक राशिफल में आप अपने आर्थिक और करियर-व्यापार से जुड़ी सभी जानकारी के साथ प्रेम एवं वैवाहिक जीवन से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी बातें भी जान सकते हैं।

यह भी पढ़ें : इन प्रसिद्ध तीर्थ-स्थलों का पानी है रोग-नाशक, एक बार ज़रूर करें इनके दर्शन

तो चलिए जानते हैं राशिनुसार कैसा रहने वाला है आपके लिए आने वाला 09 से 15 दिसंबर का ये सप्ताह:-

मेष राशि

इस सप्ताह मेष राशि वाले जातकों को अपने मानसिक तनाव के साथ-साथ अपनी छवि को भी सुधारने की ओर ध्यान देने की ज़रूरत होगी। घरवालों से किसी बात को लेकर विवाद संभव है। ऐसे में खुद को संभलकर चलें अन्यथा परेशानी हो सकती है। आपका मन किसी एक स्थान पर नहीं टिकेगा और एक से अधिक कामों में मन लगेगा, जिससे स्वास्थ्य कमजोर रहेगा और  मानसिक चिंताएं बढ़ेगी। इससे आपके ऊपर ख़र्चों का बोझ भी बढ़ने की संभावना दिखाई दे रही है। हालांकि बाद में प्रॉपर्टी या अचल संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे।

वृषभ राशि

इस सप्ताह ग्रहों की चाल से आपके मानसिक तनाव में वृद्धि होगी जिससे स्वास्थ्य की हानि संभव है। इसके चलते आपको अधिक खर्चें भी करने पड़ सकते हैं। किसी कारणवश अकेले रहने की इच्छा होगी क्योंकि आपका मन और सोच निराशावादी रहेगी। हालांकि इसके बाद स्थितियों में सुधार आएगा और मानसिक प्रसन्नता दिखाई देगी। किसी कार्य विशेष को लेकर अत्यधिक उत्सुकता भी हो सकती है। मन में प्रेम की भावना रहेगी और साथ ही स्वास्थ में सुधार आएगा।

मिथुन राशि

इस सप्ताह छात्रों की शिक्षा में रुकावट आएगी। नौकरीपेशा जातकों के वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध बिगड़ सकते हैं। बड़े भाई से झगड़ा हो सकता है। धन लाभ की संभावना भी अधिक दिखाई दे रही है। आपके कुटुंब में ख़ुशियाँ आने के योग भी बनते दिखाई दे रहे हैं। मध्य में वाणी में कर्कशता आएगी और अहम की वृद्धि का रिश्तों पर बुरा असर पड़ेगा। हालांकि प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

इन जगहों पर अपने चमत्कारों से भगवान हनुमान लोगों को करते हैं हैरान !

कर्क राशि 

इस सप्ताह आपको अपने कार्य स्थल में सफलता मिलेगी जिससे आपका पारिवारिक जीवन भी खुशहाल बीतेगा और महिला सह-कर्मियों की मदद से कार्य क्षेत्र में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। संभावना है कि आपके रुके हुए काम बने। जिससे आपको धन का लाभ होगा। इस समय भाग्य का साथ मिलने से आपके विरोधी शांत रहेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छे संबंध होंगे। प्रेम जीवन के लिए भी समय अनुकूल दिखाई दे रहा है।

सिंह राशि 

इस सप्ताह आपको भाग्य का साथ मिलेगा जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। इसके साथ ही कार्य-स्थल का वातावरण भी अच्छा रहने की उम्मीद है। आपके लिए अच्छा रहेगा अगर आप सभी के साथ अच्छा व्यवहार करेंगे। आपकी नौकरी में भी उन्नति होगी। पारिवारिक जीवन सुखी बीतेगा। वाहन खरीदने के योग बनेंगे और माता जी का अच्छा स्वास्थ्य आपको ख़ुशी देगा। प्रेम में पड़े जातकों को प्रेमी की नाराज़गी का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपके धन हानि के योग बनेंगे। जिससे संभावना अधिक है कि आपको मानसिक तनाव हो। ऐसे में बेवजह की यात्राएं न करें अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है। इस समय लंबी यात्रा की संभावना है। धार्मिक क्रियाकलापों में रुचि बढ़ेगी। बाद में पिता से अच्छे संबंध बनेंगे जिससे सम्मान बढ़ेगा और आपको भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार में तनाव उत्पन्न हो सकता है। प्रेम में पड़े जातकों के लिए ये समय ज्यादा अच्छा देखा जा सकता है।

तुला राशि

इस सप्ताह व्यावसायिक कार्य गति पकड़ेगा और आप पहले से बेहतर कर पाएंगे। हालांकि मानसिक तनाव बढ़ेगा जिससे कार्य में व्यवधान आएगा। आपको बिना वजह की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। गुप्त रूप से सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे और उनका आनंद लेंगे।  विपरीत लिंग के लोगों के प्रति अधिक आकर्षण महसूस होगा। धर्म-कर्म से दूर होंगे। प्रेम में पड़े जातकों के लिए भी समय थोड़ा अच्छा नहीं देखा जा सकता है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपके मानसिक तनाव में वृद्धि होगी। संतान को शारीरिक कष्ट संभव है। शिक्षा में रुकावट आ सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में संलग्नता देखी जाएगी।  हालांकि इसके बाद स्थितियों में सुधार देखा जाएगा और आपके व्यापार में उन्नति होगी। व्यापार से लाभ अर्जित कर पाने में आप सफल रहेंगे। व्यापार का विस्तार होगा। साझीदार से अच्छे संबंध बनेंगे। विदेशी संपर्कों से व्यापार में लाभ होगा। कार्य क्षेत्र में तरक्की  होगी। नौकरी पेशा जातक पदोन्नति और वेतन वृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं।

भारत के चमत्कारिक मंदिर : इन 5 मंदिरों के बारे में जानकर दंग रह जाएंगे आप

धनु राशि 

इस सप्ताह छात्रों को अपने शिक्षा के क्षेत्र में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि आप में एकाग्रता की कमी महसूस होगी। संतान से मतभेद हो सकता है। संतान को स्वास्थ्य कष्ट भी संभव है। जिससे आपके मानसिक तनाव में वृद्धि होगी। विपरीत लिंग के जातकों से विरोध की संभावना रहेगी। अत्यधिक भोजन से शारीरिक कष्ट हो सकता है। ख़र्चों में वृद्धि  होगी। प्रेम जीवन सामान्य रूप से चलता रहेगा।

मकर राशि 

इस सप्ताह यदि कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा था तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। किसी पूर्व के काम को पुनः शुरू करने के लिए क़र्ज़ ले सकते हैं, जिसके सफलता मिलेगी। किसी विरोधी के चलते इस समय आपको धन लाभ भी होगा। साथ ही लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा और इससे आप अच्छा धन भी अर्जित कर पाएंगे। प्रेम संबंधित मामलो के लिए ये सप्ताह काफी अच्छा रहेगा।

कुम्भ राशि  

इस सप्ताह घर-परिवार के वातावरण में कुछ सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। हालांकि माता या पिता की सेहत खराब रहेगी। इस दौरान किसी अपने से प्रॉपर्टी या पैसों के लेन-देन के चलते बहस होने के योग बन रहे हैं, जिससे मानसिक तनाव इस वक़्त भी बना रहेगा। आपकी कोई रचनात्मक क्रिया आपको अच्छा प्रदर्शन करने में मदद करेगी। प्रेम में पड़े जातकों को इस समय अनुकूल फल मिलेंगे क्योंकि आप इस समय प्रेमी के प्रति ज्यादा सजग नज़र आएँगे।

मीन राशि  

इस सप्ताह आप धर्म-कर्म के कार्यों में अधिक उत्साह दिखाएँगे। इस दौरान आप दिल-खोलकर अपना अच्छा-ख़ासा धन भी खर्च करने से हिचकिचाएंगे नहीं। इसका सकारात्मक प्रभाव सीधे तौर पर आपकी छवि पर भी पड़ेगा। कला से जुड़े लोगों को अपना प्रदर्शन दिखाने और उससे धन कमाने का मौका मिलेगा। इसके बाद चंद्र के तृतीय भाव में जाने से भाई-बहनों से आपके संबंध सुधरेंगे और आपको अपने किसी कार्य में उनकी ओर से हर संभव मदद भी मिलेगी। प्रेम संबंधों को देखें तो प्रेम जीवन के मामले में यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.