जन्म राशि द्वारा चुनें अपने लिए एक सफल करियर

कोरोना काल में शिक्षा के क्षेत्र में ढेरों परिवर्तन देखने को मिले हैं। फिर बात करें ऑनलाइन एग्जाम की या फिर रिजल्ट की, धीरे धीरे बच्चों ने भी इस परिवर्तन में एडजस्ट करना सीख लिया है। हाल ही में सीबीएसई 12वीं के बोर्ड रिजल्ट्स घोषित हुए हैं और 10वीं के भी नतीजे आने को हैं। इस सन्दर्भ में एक जो बड़ी समस्या बनकर उभरी है वो है काउंसिलिंग की। 12वीं के बाद क्या करियर विकल्प चुना जाये या 10वीं के बाद किस करियर स्ट्रीम को चुना जाये इस बात को लेकर कई छात्र ही नही बल्कि उनके अभिभावक भी संशय में नज़र आते हैं। एस्ट्रोसेज ने आपकी इस दुविधा को ध्यान में रखते हुए करियर काउंसलिंग की दिशा में कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट तैयार की है, जो छात्रों का ज्योतिष आधारित व्यक्तित्व प्रकार बताती है, और इसकी मदद से 10वीं के छात्र को 11वीं कक्षा में और वहीं, 12 वीं के छात्रों को भी, अपने प्रोफेशनल करियर के चयन ने ख़ासा मदद मिलती है। इतना ही नही इस खास रिपोर्ट की मदद से आप अपने लिए सर्वश्रेष्ठ करियर विकल्प की व्यक्तिगत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और जीवन की हर बुलंदियों को छूते हुए अपने सपने पूरे कर सकते हैं।
तो देर किस बात की, अगर आपका हाल ही में 12वीं का रिजल्ट आया है और आप करियर विकल्प को लेकर परेशान हैं तो कोग्निएस्ट्रो करियर परामर्श रिपोर्ट (ग्रेड 12 तक) आपकी समस्या का हल है, और यदि आप दसवीं के बाद सही स्ट्रीम की तलाश में हैं तो कोग्निएस्ट्रो करियर परामर्श रिपोर्ट (ग्रेड 10 तक) इसमें आपकी मदद कर सकती है। इसके साथ ही यदि आप करियर से संबंधित परेशानी का हल जानना चाहते हैं या सही दिशा जानना चाहते हैं तो करियर परामर्श रिपोर्ट (प्रोफेशनल) आपके लिए वरदान साबित हो सकती है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके, विभिन्न सैंपल रिपोर्ट देख और आर्डर कर सकते हैं:
  1. कोग्निएस्ट्रो करियर परामर्श रिपोर्ट (ग्रेड 10 तक) : ऑर्डर करने के लिए यहाँ क्लिक करें
  2. कोग्निएस्ट्रो करियर परामर्श रिपोर्ट (ग्रेड 12 तक) : ऑर्डर करने के लिए यहाँ क्लिक करें
  3. करियर परामर्श रिपोर्ट (प्रोफेशनल) : आर्डर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

सफलता के लिए सही करियर का ही करें चयन  

आज हर व्यक्ति पढ़ाई-लिखाई कर अपने करियर को बेहतर बनाकर, सफलता के मार्ग में निरंतर आगे बढ़ाना चाहता है, जिसके लिए वो कड़ी मेहनत भी करता है। लेकिन कई बार कड़ी मेहनत और तमाम कोशिशों के भी, हमे सफलता नहीं मिल पाती। जिसके पीछे का कारण होते हैं, हमारी जन्म कुंडली में मौजूद भिन्न ग्रहों का प्रभाव। इसलिए हमे अपने जीवन में सही करियर का चयन बेहद सोच-समझकर, अपनी जन्म कुंडली के अनुसार ही करना चाहिए। 

अपनी कुंडली अनुसार चुने बेहतर करियर विकल्प

अक्सर जातक को अपना करियर चुनने में ख़ासा दुविधा का सामना भी करना पड़ता है। क्योंकि उसके मन में ये सवाल होते हैं कि, मेरे लिए कौन सी जॉब या कौन सा व्यापार अधिक फलदायी रहेगा। ऐसे में आज हम आपको इन्ही सवालों का जवाब देते हुए, अपने विद्वान आचार्य सुनील बरमोला जी द्वारा, ये बताएंगे कि आखिर आपकी राशि के लिए कौन सा करियर अधिक उत्तम रहेगा। 

तो चलिए अपनी राशिनुसार करें, अपने लिए सही करियर का चयन:- 

मेष राशि

मेष राशि के व्यक्ति सदैव उत्साह और उमंग से भरपूर होते हैं। इनका यही उत्साह इन्हें करियर के मामले में एक लीडर की पहचान दिलाता है। अपनी टीम को किस तरह से एकजुट करके काम करवाना है, यह अच्छे से जानते हैं। इसीलिए सेना, सरकारी नौकरी, राजनीति, मैनेजमेंट तथा विज्ञापन कार्यों से जुड़ी किसी कंपनी में काम करना, आपके लिए अधिक लाभकारी होगा।

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों की सबसे विशेष काला, यह होती है कि वह अपने हाथों की कला से सामने वाले को अपना बना लेते है। इस राशि के लोग एक अच्छे बावर्ची, मालिश चिकित्सक, फूल अथवा चित्रकला से संबंधित कार्य या फिर मूर्तियों के निर्माण व हस्तलिपि के क्षेत्र से जुड़ा कार्य, इनमें जोश भरता है। और यह इस प्रकार के काम वृषभ राशि के जातकों को अपने करियर के रूप में अच्छे परिणाम दे सकते हैं।

करियर से संबंधित किसी भी सवाल का जवाब जानने के लिए प्रश्न पूछे 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि की ख़ासियत, इस राशि के चिन्ह में ही दिखाई देती है। राशि चिन्ह के अनुसार मिथुन राशि दो लोगों का मेल है, यही कारण है कि इस राशि वालों में एक साथ दो लोगों की ताकत छिपी होती है। इन्हें हरदम व्यस्त रहना पसंद होता है, और काम ना मिले तो ये जल्द ही बोर हो जाते हैं। ऐसे लोगों के लिए यात्रा संबंधी कोई कार्य या फिर मनोरंजन से जुड़ा कार्य करना सर्वश्रेष्ठ रहेगा। इसके अलावा टेक्नोलॉजी, शिक्षण तथा आर्किटेक्चर की जॉब भी आपके लिए एक अच्छा करियर विकल्प सिद्ध होगी।  

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए नर्स, सफाई कर्मी, माली, नेता और पत्रकार के रूप में, उनका  करियर विकल्प बेहतरीन होगा। जब काम करने की बात आती है, तो कर्क राशि के जातक के लिए सुरक्षा और पैसा बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। वे बहुत आसानी से पैसा कमा सकते हैं, लेकिन वे बहुत जल्दी से इसे खर्च भी कर सकते हैं। वास्तव में वे निवेश करने और इसे दिनोंदिन बढ़ता देखने के कहीं अधिक इच्छुक होते है। कर्क राशि के जातक बहुत साधन संपन्न होते है, और वो अपने समय और पैसे के प्रबंधन में कुशल होते है। ऐसे में करियर परामर्श रिपोर्ट आपकी कुंडली में मौजूद ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार आपको सही करियर विकल्प की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करती है।

दिलचस्प वीडियो और पोस्ट के लिए एस्ट्रोसेज इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें और एक नजर डालें आज की खास पोस्ट पर!

सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोगों के लिए पूर्व दिशा सबसे अच्छी मानी गई है, और ऐसे जातक  सामाजिक कौशल में उत्कृष्ट व बहिर्मुखी होते हैं। इसके अलावा, ये ऐसे कार्य करने से बचते हैं, जहां इन्हे अकेले ही काम करना पड़े। इनके संचार कौशल और सुर्खियों में रहने की उनकी इच्छा को ध्यान में रखते हुए, अभिनय, दिशा निर्देशक, नृत्य, ईवेंट प्लानिंग, मीडिया, जनसंपर्क आदि सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छा करियर विकल्प सिद्ध हो सकता हैं। ये डिज़ाइन, एनीमेशन, चित्रकला, मॉडलिंग आदी के क्षेत्र में भी, अच्छी तरह से चमक सकते हैं। इन राजसी जातको का स्पर्श भी चमत्कारी होता हैं, जिसके कारण ये चिकित्सा पेशे में एक अच्छा करियर बनाने की क्षमता रखते हैं।

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातक अपने विश्लेषणात्मक दिमाग के लिए जाने जाते हैं, और ये अपने करियर की ऊंचाइयों तक पहुंचने की क्षमता रखते हैं। ये ऐसे व्यवसायों को चुनते हैं, जिसमें विकास के अवसर अधिक हों| इसलिए, गणित, भौतिकी, वित्त, इंजीनियरिंग, अनुसंधान, चिकित्सा, वास्तुकला, निवेश और शेयर बाजार, इनके लिए एक अच्छा करियर विकल्प साबित हो सकता हैं। इसके अलावा, ये लोग उपयोगी और अधिक चौकस होते हैं, जिससे ये अच्छे डेटा विश्लेषक, ठेकेदार, एकाउंटेंट, वकील या शिक्षक बनने की क्षमता रखते हैं। 

क्या आपको चाहिए एक सफल एवं सुखद जीवन? राज योग रिपोर्ट से मिलेंगे सभी उत्तर!

तुला राशि

तुला राशि के जातक नेतृत्व और संगठनात्मक भूमिका अच्छी तरह से निभाते हैं। ये जातक हमेशा शांत, परिष्कृत, जोशीले, धैर्यवान और स्वाभाविक रूप से अपने परिवेश में संतुलन और सामंजस्य की तलाश में रहते हैं। तुला राशि के जातक प्राकृतिक कलात्मक और सौंदर्य शास्त्र की अच्छी क्षमता रखते हैं। इसलिए इनका करियर ऐसा होना चाहिए, जिसमें इन्हे सामाजिक संपर्क बढ़ाने, संचार क्षमता विकसित करने, सलाह, गाइड, और संघों को मिलाने, जैसा कार्य करने की आवश्यकता हो। इसलिए ये लोग आमतौर पर एक अच्छे राजनयिक, न्यायाधीश, जनसंपर्क सलाहकार, सलाहकार, मनोवैज्ञानिक और कलाकार के रूप में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होते हैं।  

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक अपने अनुशासन और प्रबंधन की क्षमता के लिए, प्रशंसा के सदैव हक़दार होते हैं| वृश्चिक राशि में जन्मे लोग प्राकृतिक जासूस होते है| चिकित्सा अनुसंधान, मनोविज्ञान, और पत्रकारिता, विशेष रूप से खोजी पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करना , खनन कार्य, तेल ड्रिलिंग और पुरातत्व आदि भी इस राशि के साथ जुड़े होते हैं। इसके साथ ही वृश्चिक राशि के जातकों को असाधारण कार्य जैसे डॉक्टर, पर्यावरण विशेषज्ञ, इंजीनियर, नाविक, बाजार विश्लेषक, पैथोलाजिस्ट, सैनिक आदि के रूप में अपना करियर चुनना उचित रहेगा।  

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

धनु राशि

धनु राशि वाले जातक अत्यंत उदारवादी व आध्यात्मिक स्वभाव के होते हैं। धनु राशि वाले अधिकतर शासकीय सेवा, न्यायाधीश, वकील, अध्यापक, शिक्षाविद, ज्योतिषी, लेखक, वक्ता, राजनेता, धर्मगुरु, उपदेशक आदि क्षेत्रों में अधिक सफलता हासिल करते हैं।

मकर राशि 

मकर राशि वाले जातक अपने अच्छे करियर को बनाने के लिए, इतने मेहनती हो जाते हैं कि अपने रिश्तों और निजी जीवन को जोखिम में भी डालने से वो पीछे नहीं हटते हैं। मकर राशि के जातक जानते हैं कि कैसे उन्हें अपने समय और धन का उपयोग करना हैं। इसलिए अपने विश्लेषणात्मक, जिज्ञासु मन और प्रबंधन कौशल की वजह से इनके लिए वित्त, प्रबंधन, बैंकिंग, लेखन, कानून और प्रशासन उत्तम करियर विकल्प हैं| ये विज्ञान और चिकित्सा में भी एक चमकदार करियर बना सकते हैं| रचनात्मक क्षेत्र जैसे मीडिया, विज्ञापन, कला आदि में भी, ये अपनी मानसिकता का काफी अच्छी तरह से अनुकूलन करते हैं |

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक नौकरी में उत्साह भर देते हैं और, व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए अपनी कल्पना का दोहन करने की एक अनूठी क्षमता रखते है। अभिनय, लेखन, शिक्षण, फोटोग्राफी या विमान संचालक के रूप में करियर चुनना, इस राशि के लिए उपयुक्त हैं। उनके लिए सबसे अच्छा वातावरण वह है जो, उन्हें सख्त दिशा निर्देशों के बिना समस्या का समाधान करने की स्वतंत्रता देता हो। कुंभ एक परंपरागत प्रकार की राशि है और अगर उन्हें अपनी प्रतिभा व्यक्त करने का अवसर दिया जाए तो, वो उल्लेखनीय सफलता हासिल कर सकते हैं। कुंभ राशि के जातकों को यदि अपने करियर के बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त करनी हो तो वो करियर परामर्श रिपोर्ट से परामर्श ले सकते हैं। 

विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें राशिनुसार सही करियर विकल्प

मीन राशि मीन राशि के जातक जो भी काम हाथ में लेते हैं, उसे इतने अच्छे से करते हैं कि उससे उन्हें स्वंय पर गर्व हो और साथ ही उन्हें अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करने को भी मिले| ये महान व्यक्ति दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के प्रयास में लगे रहते हैं, और शायद यही एक प्रमुख कारण हैं कि, ये धर्मार्थ के कार्यों और परोपकारी गतिविधियों की ओर अधिक जुझारू होते हैं| ये मनोरंजन के क्षेत्र में भी अच्छा काम करते हैं, जैसे अभिनेता, नर्तक, कॉमेडियन, या संगीतकार के रूप में, इनकी प्रशंसा की जाती है। इसके साथ ही लेखन और कविता लिखना, पानी के साथ होने वाले व्यवसाय, तरल पदार्थ, शराब, ड्रग्स, रसायन, तेल, और सागर आदि से जुड़ा कार्य भी, इन्हें उचित परिणाम देता है। इसके अलावा, इनमें सार्वजनिक इच्छा को समझने की क्षमता होती हैं। अत: ये फैशन, विज्ञापन, फिल्म निर्माण,और अन्य गतिविधियाँ, जिनमे जनता की इच्छा के अनुसार कार्य करने की आवश्यकता हो, उसके लिए भी ये भी अच्छी सफलता अर्जित कर पाते हैं |

हमारे विद्वान आचार्य सुनील बरमोला जी से, सीधा फ़ोन पर बात करें। 

हम आशा करते हैं कि हमारे इस लेख से, अब आप अपने लिए बेहतर करियर विकल्प का चयन करने में समर्थ होंगे।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.