मोदी मंत्रिमंडल में इस बार नहीं नजर आएंगे ये पांच बड़े चेहरे !

कल भव्य शपथ ग्रहण समारोह में नरेंद्र मोदी ने 57 मंत्रियों के साथ दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इस बार के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत का सूत्रधार माने जाने वाले अमित शाह ने भी सभी अन्य मंत्रियों के साथ कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मोदी मंत्रिमंडल में इस बार अमित शाह को किसी बड़े विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालाँकि इसके साथ ही इस बार मोदी कैबिनेट में कई दिग्गज नेता शामिल नहीं हैं।

मोदी कैबिनेट में इस बार नहीं नजर आएंगे ये बड़े चेहरे

अरुण जेटली

बीते दिनों इस बात को लेकर काफी गहमा गहमी की स्थिति बनी हुई थी कि अरुण जेटली, जिन्हें साल 2014 में मोदी सरकार में वित्त मंत्री का पद दिया गया था वो इस बार कैबिनेट में शामिल होंगे या नहीं। हालाँकि कयासों को दूर करते हुए बीते दिनों अरुण जेटली ने खुद नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल ना करने की अपील की। कैबिनेट में शामिल ना होने की वजह जेटली ने अपना ख़राब स्वास्थ्य बताया है।

जे पी नड्डा

बीजेपी के बड़े नेता जे पी नड्डा का नाम भी इस बार मोदी कैबिनेट से बाहर है। पिछली सरकार में उन्हें स्वास्थ्य मंत्री का पद दिया गया था। उन्हें मंत्रिमंडल में जगह भले ही ना मिले लेकिन ऐसा माना जा रहा है की अमित शाह की जगह उन्हें बीजेपी अध्यक्ष का पद दिया जा सकता है।

सुषमा स्वराज

पिछली सरकार में मिले विदेश मंत्रालय का कार्यभार सफलता पूर्वक संभालने के बाद इस बार सुषमा स्वराज को मोदी कैबिनेट से बाहर रखा गया है।  उन्होनें इस बार मंत्रिमंडल में शामिल ना होने की वजह अपनी ख़राब सेहत बताई है।

राज्यवर्धन सिंह राठौर

पिछली सरकार में खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री के रूप में कार्यरत राज्यवर्धन सिंह राठौर को भी मोदी सरकार के नए कार्यकाल में जगह नहीं दी गयी है। हालाँकि मंत्रिमंडल में उन्हें शामिल क्यों नहीं किया गया है यह बात अभी स्पष्ट नहीं हो पायी है।

मेनका गाँधी

इस बार मेनका गाँधी भी एक ऐसा नाम है जिन्हें मोदी कैबिनेट में जगह नहीं मिल पायी है। पिछली सरकार में पीलीभीत से चुनाव जीतने के बाद उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। इस बार भी लोकसभा चुनाव में सुल्तानपुर सीट से उन्होनें अपनी जीत दर्ज करवाई है।

इसके अलावा और भी कई ऐसे चेहरे हैं जिन्हें कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया है।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *