सूर्य ग्रहण के उपरांत जानें प्रभाव से बचने के राशि आधारित उपाय

सूर्य ग्रहण बीत चुका है दिसंबर 2019 के बाद साल 2020 में पड़ने वाला यह सबसे बड़ा ग्रहण था, जो साल के सबसे बड़े दिन पड़ा और इस ग्रहण का प्रभाव भी काफी अधिक होगा। मिथुन राशि में लगने वाला यह ग्रहण काफी लंबे समय तक अपने प्रभाव के लिए जाना जाएगा। यह बहुत महत्वपूर्ण सूर्य ग्रहण था क्योंकि जिस समय यह ग्रहण हुआ, उस समय छह ग्रह वक्री अवस्था में थे। इतने सारे ग्रहों का एक साथ वक्री अवस्था में होना बहुत महत्व रखता है। ग्रहण दोष का आपके व्यक्तिगत जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा, यह जानने के लिए आप यहाँ क्लिक करके हमारे ज्योतिषी से बात कर सकते हैं।  

अब आप यह जानना चाहेंगे कि ग्रहण बीत गया तो अब आपको क्या करना चाहिए। इस लेख में हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि ग्रहण के बीत जाने के बाद भी कुछ ऐसे उपाय हैं, जो आप आसानी से कर सकते हैं और जिनके द्वारा ग्रहण के दुष्प्रभावों से बचा जा सकता है। इनसे आपके जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है।

करियर के सही चुनाव के लिए ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

सूर्य ग्रहण के बाद क्या करें

इस सूर्य ग्रहण का आपकी राशि पर क्या असर हो सकता है, यह सब कुछ हम आपको अपने पिछले लेखों में बता चुके हैं। यदि आप वह लेख पढ़ने से चूक गए हैं तो यहाँ क्लिक करके पढ़ सकते हैं: सूर्य ग्रहण का विभिन्न राशियों पर प्रभाव

सूर्य ग्रहण का समाप्त हो जाना उसके फलों के समाप्त हो जाने का समय नहीं होता अपितु लगभग छह महीने तक सूर्य ग्रहण का प्रभाव रहता है सूर्य एक प्रत्यक्ष ग्रह है जो हमारे प्रतिदिन के जीवन को प्रभावित करता है उससे निकलने वाली ऊर्जा ही हमारे जीवन का आधार है और जब सूर्य पर ग्रहण लगता है तो समस्त वातावरण में नकारात्मकता फैल जाती है इसका प्रभाव सभी राशि के लोगों पर पड़ता है। इसलिए यह आवश्यक है कि सूर्य ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव को दूर करने के लिए हम कुछ ऐसे उपाय करें, जो हमें जीवन में समस्याओं से मुक्ति दिला सकें और हमें आगे बढ़ा सकें। आइए जानते हैं ऐसे कौन से उपाय हैं, जिनसे आप सूर्य ग्रहण के प्रभाव को काफी हद तक कम कर सकते हैं:

जीवन में किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए हमारे ज्योतिषी से प्रश्न पूछें

 सूर्य ग्रहण के प्रभाव को कम करने के विशेष उपाय

मंत्र बहुत शक्तिशाली होते हैं क्योंकि उनका प्रभाव बहुत लंबे समय तक रह सकता है, इसलिए आज आपको राशि के अनुसार कुछ ऐसे मंत्र बताएँगे, जिन का जाप करना आपके लिए बहुत लाभकारी होगा और उन मंत्रों के साथ साथ आपकी राशि के लिए कुछ विशेष उपाय भी बताएँगे लेकिन उससे पहले कुछ सामान्य उपाय जो कोई भी व्यक्ति कर सकता है:

  • सूर्य ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए ग्रहण लगने के तुरंत बाद सर्वप्रथम अपने घर की साफ सफाई करें। 
  • सभी जगह पर गंगाजल का छिड़काव करें और सभी लोग स्नानादि से निवृत्त होकर शुद्ध हो जाएं। यदि आपके पास कोई नदी हो तो पवित्र नदी में स्नान करना अधिक शुभ माना जाता है।
  • इसके बाद अपने घर में स्थित मंदिर की साफ सफाई करें तथा मूर्तियों को स्नान कराकर आसन पर विराजित करें और उन्हें नए वस्त्र धारण करवाएं।
  • ग्रहण काल में यदि आपने दान योग्य कोई वस्तु रखी थी तो उसे अब दान कर दें और यदि आपने ऐसा नहीं किया था तो अब दान कर सकते हैं।
  • गौ माता के लिए गौ ग्रास अवश्य निकालें।
  • ग्रहण के समय में पहने गए वस्त्रों को उतार कर उन्हें धो कर सुखा लें।
  • यदि ग्रहण काल में पेय पदार्थों में तुलसी अथवा कुशा रखकर उसे शुद्ध किया गया था तो आप उसका प्रयोग कर सकते हैं, अन्यथा उसका प्रयोग ना करें।

कुंडली में मौजूद राज योग की समस्त जानकारी पाएं

  • ग्रहण के बाद घर में लगे सभी पेड़ पौधों को भी जल चढ़ा कर शुद्ध कर दें।
  • भोजन बना कर प्रभु को भोग लगाएँ उसके बाद स्वयं भोजन ग्रहण करें।
  • संध्या काल में किसी भी मंदिर में अवश्य जाएं क्योंकि ईश्वर दर्शन से समस्त समस्याएं दूर हो जाती हैं।
  • गायत्री महामंत्र का जाप करना अथवा भगवान शिव के किसी भी महामंत्र का जाप करना परम लाभदायक होता है।
  • भूखे अथवा ब्राह्मणों को भोजन कराना तथा पशु पक्षियों को खाने के लिए दाना और पानी रखना बहुत शुभकारी रहता है।
  • आप अपने पितरों की शांति के लिए तर्पण करें।
  • किसी जरूरतमंद व्यक्ति को काले अथवा भूरे रंग के चमड़े के जूते भी दान कर सकते हैं।

आपकी कुंडली में तो नहीं है ग्रहण दोष? जानने के लिए अभी खरीदें बृहत् कुंडली

 सूर्य ग्रहण के बाद राशि अनुसार करें दान और मंत्र जाप

आप सूर्य ग्रहण के बाद नीचे बताए गए उपायों को अपनी राशि के अनुसार कर सकते हैं आपको एक मंत्र भी बताया जा रहा है यदि आप चाहें तो इस मंत्र का जाप करके भी भगवान सूर्य देव को प्रसन्न कर सकते हैं और सूर्य ग्रहण के प्रभाव से मुक्त हो सकते हैं:

मेष राशि

  • मेष राशि के लोगों को  ग्रहण के उपरांत  प्रतिदिन सूर्यदेव को तांबे के पात्र से जल चढ़ाना चाहिए तथा हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। 
  • आपको गेहूं गुड़ चना का दान करना शुभ रहेगा।
  • सूर्य देव की कृपा प्राप्ति के लिए आपको उनके मंत्र ॐ अचिंत्याय नम: का जाप करना चाहिए।

वृषभ राशि

  • वृषभ राशि के लोगों के लिए भगवान महा गणेश की उपासना करना अत्यंत शुभकारी रहेगा।
  • छोटी कन्याओं को चूड़ियां भेंट करें और किसी महिला को श्रृंगार का सामान भी भेंट कर सकते हैं।
  • ॐ अरुणाय नम: मंत्र का जाप करना आपके लिए सूर्य ग्रहण के प्रभाव से बचाने वाला साबित होगा।

मिथुन राशि

  • मिथुन राशि के लोगों को शीघ्र कृपा प्राप्ति के लिए श्री विष्णु सहस्त्रनाम स्त्रोत्र का प्रतिदिन पाठ करना चाहिए।
  • आपको ग्रहण के बाद मिठाई काले चने, बेसन, घी, चना, आदि का दान करना चाहिए या किसी भी अन्न का दान कर सकते हैं।
  • सूर्य ग्रहण के प्रभाव को  समाप्त करने के लिए आपको ॐ आदि-भूताय नम: मंत्र का यथासंभव जाप करना चाहिए।

स्थापित करें सूर्य यंत्र और सूर्य के नकारात्मक प्रभावों को रोकें

कर्क राशि

  • भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना करने से आपको ग्रहण के दुष्प्रभाव से मुक्ति मिल सकती है।
  • आपको कंघा, पापड़, मटका, काजल, चना, उड़द, आदि दान करना शुभ रहेगा इसके अलावा आप तिल का दान भी कर सकते हैं।
  • कर्क राशि के लोगों को ॐ वसुप्रदाय नम: मंत्र का जाप करने से अत्यंत शीघ्र लाभ मिलता है।

सिंह राशि

  • आपको अशुभ प्रभाव से बचने के लिए और कृपा प्राप्ति के लिए आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
  • ग्रहण के बाद आपको दूध, आटा, ईंधन, मसाले, आदि का दान करना शुभ रहेगा आप किसी जरूरतमंद को भोजन भी करा सकते हैं।
  • सूर्य देव आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए आपको ॐ भानवे नम: मंत्र का यथाशक्ति जाप करना चाहिए और सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए।

कन्या राशि

  • आपको अपने पिताजी की सेवा करनी चाहिए और संभव हो तो बैल को गुड़ खिलाएं तथा निर्धनों को गेहूं का दान करें।
  • आपको साबुत मूंग की दाल का दान करना भी अच्छा रहेगा पक्षियों को दाना डालना और चींटियों को चीनी या आटा खिलाना भी अच्छा रहेगा।
  • कन्या राशि के लोगों को सूर्य देव की कृपा पाने और सूर्य ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए ॐ शांताय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।

विस्तृत स्वास्थ्य रिपोर्ट करेगी आपकी हर स्वास्थ्य संबंधित परेशानी का अंत 

तुला राशि

  • भाग्य को मजबूत बनाने के लिए आपको मां दुर्गा की उपासना करनी चाहिए और दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए।
  • आपको ग्रहण के बाद गेहूं अथवा गुड़ का दान करना चाहिए इसके अलावा आप लाल मसूर की दाल या लाल वस्तुओं का दान भी कर सकते हैं।
  • ॐ इन्द्राय नम: मंत्र का जाप करना तुला राशि के लोगों को सूर्य ग्रहण के प्रभाव से मुक्ति दिलाएगा।

वृश्चिक राशि

  • हनुमान जी की उपासना करना आपके लिए परम फलदायी रहेगा संभव हो तो सुंदरकांड का पाठ करें।
  • दान के रुप में चीनी अथवा चावल का दान किया जा सकता है इसके अलावा आप किसी मंदिर में जाकर कपूर का दान भी कर सकते हैं।
  • वृश्चिक राशि के लोग ॐ आदित्याय नम: मंत्र का जाप कर सकते हैं।

धनु राशि

  • यदि आप धनु राशि में जन्मे हैं तो भगवान श्रीकृष्ण की उपासना करें और ॐ क्लीं कृष्णाय नमः मंत्र का जाप भी कर सकते हैं।
  • आपको चने की दाल, हरी एवं पत्तेदार सब्जियां किसी जरूरतमंद को देना तथा गौमाता को हरा पालक खिलाना शुभ रहेगा।
  • आपको भगवान सूर्य को समर्पित मंत्र ॐ शर्वाय नम: का विधि पूर्वक जाप करना चाहिए।

जानें अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता – हेल्थ इंडेक्स कैलकुलेटर

मकर राशि

  • आपको भगवान महा गणेश की उपासना करनी चाहिए साथ ही साथ माँ महालक्ष्मी जी की उपासना भी करें।
  • आप नीले रंग के वस्त्र, कोयला, काले तिल, आदि का दान कर सकते हैं।
  • ॐ सहस्र किरणाय नम: मंत्र का जाप करने से मकर राशि के लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

कुंभ राशि

  • कुंभ राशि के लोग आपको अपने इष्ट देव का ध्यान करते हुए उनकी पूजा करनी चाहिए।
  • आपको तांबे का सिक्का, गेहूं, मीठा फल या सेब का दान करना चाहिए।
  • ॐ ब्रह्मणे दिवाकर नम: मंत्र के जाप करने से आप सूर्य ग्रहण के अशुभ प्रभाव से शीघ्र ही मुक्त हो सकते हैं।

मीन राशि

  • आप को सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए और रविवार के दिन गेहूं का दान करना चाहिए।
  • आपको हरे रंग के वस्त्रों का दान करना चाहिए और इसके अलावा जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं और हरी इलायची का दान करें।
  • ॐ जयिने नम: मंत्र का जाप करना मीन राशि के लोगों को सूर्य ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचाएगा।

अब ज्योतिष उत्पादों, सेवाओं और परामर्श प्राप्त करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन स्टोर!

हम आशा करते हैं कि उपरोक्त उपायों के द्वारा आप को सूर्य ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से मुक्ति मिलेगी और आप अपने जीवन में समस्त सफलताएँ अर्जित करेंगे तथा आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस कोरोनावायरस के समय में आप सभी को अच्छा स्वास्थ्य मिले और आप इस वायरस से दूर रहें, ऐसी हमारी शुभकामनाएं हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *