सूर्य ग्रहण: जानें वर्ष के अंतिम सूर्य ग्रहण का आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव

वर्ष 2019 खत्म होने में शेष कुछ ही दिन बचे हैं लेकिन ये वर्ष जाते-जाते दुनियाभर के ऊपर साल का सबसे बड़ा प्रभाव सूर्य ग्रहण के रूप में छोड़कर जाने वाला है। वर्ष 2019 में कुल 3 सूर्य ग्रहण घटित हुए जिनमें से दो सूर्य ग्रहण जहाँ पहला 6 जनवरी को तो दूसरा 2 जुलाई को घटित हो चुके हैं। इसके साथ ही अब साल का अंतिम एवं तीसरा सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर 2019 को पड़ने वाला है जिसको लेकर हर कोई खासा उत्सुक नज़र आ रहा है। 26 दिसंबर को पड़ने वाला ये सूर्यग्रहण ‘कंकण’ सूर्य ग्रहण होगा जो पूरे भारतवर्ष में दिखाई देगा जिसके कारण इसका सूतक भी भारत में माननीय होगा।

इस चमत्कारी मंदिर में ज़ोर लगाने से नहीं बस ऊँगली लगाने से हिल जाता है स्तम्भ।

सूर्यग्रहण का समय

26 दिसंबर का सूर्य ग्रहण पौष मास की अमावस्या के दिन घटित होगा। जो तमिलनाडु, केरल तथा कर्नाटक के कुछ हिस्सों में तो अपने कंकण रूप से दिखाई देगा परंतु भारत के अन्य स्थानों पर यह खंडग्रास के रूप में देखा जाएगा। यह ग्रहण गुरुवार को नई दिल्ली के आकाश में सुबह 08:17:02 से 10:57:09 बजे तक घटित होगा। हालांकि ये ग्रहण अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग समय पर दिखाई देगा। भारत के अलावा भी एशिया, पूर्वी अफ्रीका, पूर्वी यूरोप तथा उत्तरी / पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में भी इस ग्रहण का सूतक माननीय होगा क्योंकि ये इन देशों में भी दिखाई देगा। इसलिए इस ग्रहण का असर दुनियाभर को प्रभावित करेगा। तो चलिए अब जानते हैं सूर्य ग्रहण का राशिफल जो आपको बताएगा कि यह सूर्य ग्रहण विभिन्न राशियों के लिए कैसा रहने वाला है:-

मेष राशि

मेष राशि वाले लोगों की राशि में यह सूर्य ग्रहण नवम भाव में पड़ेगा जिसके चलते आपके भाग्य में कमी आ सकती है। सूर्य ग्रहण के प्रभाव से आपको हानि होगी। ये हानि आपको अपने मान-सम्मान में महसूस हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में भी ग्रहण का प्रभाव रहेगा। जिसके अतिरिक्त संतान संबंधित समस्याएं परेशान करती रहेंगी। इस समय आपके लिए सबसे बेहतर यही होगा कि हर प्रकार की व्यर्थ की चिंताओं से जितना संभव हो खुद को दूर रखें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले जातकों के लिए ये सूर्यग्रहण उनके अष्टम भाव को प्रभावित करेगा। इसके चलते ही आपको विशेष रूप से किसी प्रकार का कोई शारीरिक कष्ट उठाना पड़ सकता है, इसलिए सावधान हो जाएं और समय रहते ही अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें तथा अपने सही खान-पान पर भी ध्यान दें। सूर्य ग्रहण के प्रभाव से आपको अपने सुख में भारी कमी महसूस होगी। पारिवारिक चिंताएं भी आपको मानसिक तनाव देने का कार्य कर सकती हैं।

यहाँ पढ़ें अमिताभ बच्चन की जन्म कुंडली का विश्लेषण।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों की राशि में सूर्य ग्रहण सप्तम भाव में होगा, जिसके परिणामस्वरूप सबसे ज्यादा आपका दांपत्य जीवन प्रभावित होगा। आपको अपनी संतान पक्ष से जुड़ी किसी समस्या से दो-चार होना पड़ सकता है। इसके साथ ही इस समय आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य भी कमजोर नज़र आएगा। व्यवसाय करने वाले जातकों को सावधान रहने की ज़रूरत होगी। विशेषतौर पर वो जातक जो किसी भी प्रकार की साझेदारी में व्यवसाय करते हैं उन्हें भी कोई हानि हो सकती है। इसलिए हर प्रकार के निवेश करने से पहले सही से व पूरी तरह से सोच-विचार करके ही किसी निर्णय पर पहुंचे। नौकरीपेशा जातकों को अपने प्रयासों में वृद्धि करने की ज़रूरत होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि में सूर्य का ये ग्रहण उनके छठे भाव में होगा। जिसके चलते ये ग्रहण आपके लिए शुभ साबित होने वाला है। इस ग्रहण के फलस्वरूप आपको अपार सुख की प्राप्ति होगी। आपके शत्रु सक्रिय रहेंगे लेकिन आप अपने विरोधियों को धूल चटाने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी नए स्रोत से धन लाभ भी होने की संभावनाएं बन रही हैं। आपके पारिवारिक जीवन में कोई अच्छा समाचार मिलने से आपका मन प्रसन्न हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि में साल का अंतिम सूर्यग्रहण उनके पंचम भाव में होने वाला है। इसके चलते आपका दाम्पत्य जीवन सबसे ज्यादा प्रभावित होने की आशंका नज़र आ रही है। आपको इस दौरान अपनी संतान संबंधी चिंताएं सता सकती हैं। हालांकि आर्थिक स्थिति के लिए ये ग्रहण प्रतिकूल साबित होने वाला है। आपको धन आगमन के लिए पहले से अधिक प्रयास करने पड़ेंगे। चूंकि सूर्य देव आपकी ही राशि के स्वामी हैं इसलिए भी इस ग्रहण के दौरान आपका स्वास्थ्य खासा परेशानी दे सकता है। ऐसे में आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।

कन्या राशि

सूर्य ग्रहण कन्या राशि में चतुर्थ भाव को सक्रिय करेगा जिससे आपको अपने पारिवारिक सुखों में भारी कमी का अनुभव हो सकता है। आपकी माता जी को सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। जिसके कारण आप खुद को मानसिक रूप से परेशान महसूस करेंगे। घर का वातावरण प्रतिकूल रहेगा और इस स्थिति में आप अपना मन कार्य पर मन लगा पाने में सक्षम नहीं होंगे।

तुला राशि

ये सूर्य ग्रहण आपकी राशि से तीसरे भाव को प्रभावित करने वाला है जिसके चलते सबसे ज्यादा आपके भाई-बहनों को परेशानी आ सकती हैं। इस ग्रहण के दौरान संभावना है कि उनका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो। हालांकि इस ग्रहण के दौरान आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। ग्रहण से धन प्राप्ति के साथ-साथ आपको सरकारी क्षेत्र से भी अच्छा लाभ मिलेगा। जो भी जातक विदेशी स्रोतों से आमदनी का जरिया रखते हैं या किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जुड़े हैं उन्हें विशेष रूप से इस ग्रहण के दौरान सबसे अधिक शुभ फल मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि

ये सूर्य ग्रहण आपकी राशि से दूसरे भाव को प्रभावित करेगा। जिसका सीधा असर आपके पारिवारिक जीवन पर पड़ेगा। आपको अपने कुटुंब में विपरीत समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही आपको किसी प्रकार की आर्थिक क्षति भी उठानी पड़ सकती है। आपके लिए बेहतर होगा कि इस समय आप खुद को व्यर्थ के हर प्रकार के वाद विवाद से दूर रखें अन्यथा आपकी बदज़ुबानी के कारण भी आपको कई समस्याएं आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में परेशानी होगी जहाँ आपको सबसे ज्यादा अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना होगा। सेहत के लिहाज से भी ये ग्रहण आपके लिए अच्छा नहीं है। ऐसे में अपने खान-पान पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है।

धनु राशि

ये सूर्य ग्रहण आपकी ही राशि में पड़ेगा। इसके साथ ही इससे पूर्व चंद्र ग्रहण का प्रभाव भी आप पर ही पड़ा है। ऐसे में सबसे ज्यादा धनु राशि के जातक इस दौरान प्रभावित रहेंगे। आपको अपना ख़ास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। अन्यथा किसी प्रकार की कोई शारीरिक चोट अथवा दुर्घटना हो सकती है। इस ग्रहण के समय आपको मानसिक तनाव सबसे अधिक परेशान करेगा। इससे बचने के लिए जितना संभव हो खुद को प्राणायाम और व्यायाम करने में व्यस्त रखें। साथ ही अपने शरीर को चुस्त दुरुस्त रखें और वाहन चलते हुए विशेष सावधानी बरतें।

पढ़ें: ‘मौत के देवता’ का है ये मंदिर, इसके अंदर जाने से डरता है हर इंसान।

मकर राशि

सूर्य ग्रहण आपकी राशि के बारहवें भाव में प्रवेश करेगा जिससे आपको सबसे अधिक आर्थिक नुक्सान उठाना पड़ सकता है। इस दौरान आपके धन हानि होने के प्रबल योग बन रहे हैं। साथ ही सूर्य ग्रहण के दौरान व्यर्थ के कार्यों में आपका धन व्यय भी हो सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि हर प्रकार की अवांछित यात्राओं से खुद को दूर रखें अन्यथा असुविधा और शारीरिक समस्या उत्पन्न हो सकती है।

कुम्भ राशि

ये ग्रहण आपकी राशि से एकादश भाव में होगा जिससे आपको भाग्य का साथ मिलेगा। इससे आपके जीवन में उन्नति होगी और साथ ही आपको विभिन्न प्रकार के लाभ भी हो सकते हैं। यदि आपकी कोई पूर्व की परियोजना किसी भी कारणवश अटकी पड़ी थी वो इस ग्रहण के बाद से पुनः चालू हो सकती है। जिससे आपको वित्तीय रूप से काफी लाभ मिलेगा। वैवाहिक जातकों के लिए भी अच्छा समय रहेगा क्योंकि उन्हें जीवनसाथी के माध्यम से कोई लाभ मिलने की पूरी संभावना रहेगी। हालांकि किसी भी प्रकार का धन निवेश करते समय सही से विचार कर लें क्योंकि इससे ही आप अपने लाभ को दीर्घावधि लाभ में बदल सकते हैं।

मीन राशि

ये सूर्य ग्रहण आपकी राशि से दशम भाव को सक्रिय करेगा। इसके कारण आपको अधिक लाभ होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में भी मीन राशि वाले जातकों को अपनी स्थिति में सुधार महसूस होगा और संभावना है कि आपके अधिकारों में वृद्धि हो। हालांकि पारिवारिक जीवन के लिए ग्रहण अनुकूल नहीं दिखाई दे रहा है क्योंकि कई कारणों से आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर अधिक अच्छे फल प्राप्त करने के लिए अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास करते रहें तभी आपके वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे और आपको भविष्य में इसका लाभ मिलेगा।

वास्तु-शास्त्र: घर में इस दिशा में ना रखें दर्पण, पति-पत्नी में आ सकती हैं दूरियाँ।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.