ये लक्षण बताते हैं कि आपका सूर्य ग्रह है कमज़ोर, तुरंत करें ये उपाय

कुंडली में ग्रहों की स्थिति इंसान के जीवन में दोनों, सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव देती हैं। अगर किसी की कुंडली में ग्रहों की युति ठीक है तो इससे इंसान के जीवन में अच्छे फल प्राप्त होते हैं लेकिन यदि किसी जातक की कुंडली में ग्रह सही स्थान पर मौजूद नहीं हैं तो इससे उस जातक को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन यहाँ घबराने वाली बात नहीं है, हिन्दू धर्म शास्त्रों में ख़राब ग्रह दशा वाले दोषों के निवारण के कई आसान उपाय बताए गए हैं जिन्हे अपने जीवन में अपनाने से इंसान अपने कष्टों से निवारण पा सकता है।

ग्रहों के शुभ और ठीक स्थिति में होने पर वह इंसान को शुभ परिणाम देते हैं, तो वहीँ अशुभ होने पर वो इंसान को अशुभ परिणाम देकर उसकी ज़िदग़ी में तकलीफ़ भी बढ़ा देते हैं। कुंडली का एक ऐसा ही ग्रह है सूर्य ग्रह, जो अगर किसी इंसान की कुंडली में ठीक स्थिति में नहीं है तो उसके जीवन में धन से लेकर स्वास्थ्य तक को प्रभावित करता है।

सूर्य ग्रह कमज़ोर होने के लक्षण

अगर किसी इंसान की कुंडली में सूर्य सही स्थिति में नहीं है तो इससे उस व्यक्ति को यश,कीर्ति और मान-सम्मान मिलने में भारी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ता है।

सूर्य ग्रह के ख़राब स्थिति में होने का एक लक्षण ये भी है कि फिर उस इंसान के उसके पिता से संबंध अच्छे नही रहते हैं और कई बार तो ऐसे इंसानों का उनके पिता के साथ साथ भी छूट सकता है।

ऐसे इंसानों के काम में अक्सर बाधाएं आती है और उन्हें हमेशा नौकरी छूट जाने का खतरा भी बना रहता है। सूर्य के कमज़ोर होने की वजह से इंसान के जीवन में चोरी होने की भी संभावना रहती है और उनका सोना या सोने की ज्वेलरी गुम भी हो सकती है।

ऐसे इंसानों को बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। सूर्य के कमज़ोर होने से इंसान को दिल की बीमारी, पेट की बीमारी और आँख के रोग होने की संभावना बढ़ जाती है।

ऐसे इंसान के शरीर में हमेशा आलस्य बना रहता है।

ऐसे इंसानों के लंबे समय तक कानूनी विवाद चलते रहते हैं और ऐसे इंसानों का खुद से ज्यादा कद्दावर शख्स से झगड़ा भी हो सकता है।

अगर आपके चेहरे पर तेज का अभाव है और आप हमेशा खुद को थका हुआ महसूस करते हैं तो ये भी सूर्य ग्रह के कमज़ोर होने की तरफ इशारा करता है।

जानें साल के अंतिम सूर्य ग्रहण का क्या पड़ेगा हर राशि पर असर

सूर्य मजबूत करने के उपाय

जिस भी इंसान को अपने सूर्य ग्रह को मजबूत करना हो उसके लिए उसे सबसे पहले अपने घर की पूर्व दिशा को स्वच्छ करना होगा।

  • हमेशा अपने पिता और किसी भी पितातुल्य व्यक्तिओं का सम्मान करें।
  • सुबह सूर्योदय से पहले उठने की आदत डालें।
  • कपिला गाय और बंदरों को खाना खिलाएं।
  • रविवार का व्रत रखें, इस दिन सरसों का तेल और नमक का बिलकुल भी उपयोग ना करें।
  • रोज़ सूर्योदय के समय उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दें।
  • इसके अलावा ऐसे इंसानों को सूर्य आराधना में सूर्य मंत्रों के जाप से भी काफी फायदा होता है। आदित्यह्दयस्त्रोत का पाठ करने से इंसान पर सूर्य की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
  • इसके साथ सूर्य को अर्घ्य देते समय जल में कुमकुम, हल्दी, लाल फूल तीनों या इनमें से कोई एक सामग्री डालकर अर्घ्य देने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।
  • इसके अलावा आप रात-भर के लिए किसी तांबे के बर्तन में पानी भरकर उसको अपने सिरहाने रखकर सो जाइये। फिर सुबह उठकर उस जल को ग्रहण करने से भी सूर्य मज़बूत होता है।
  • सीधे हाथ में तांबे का कड़ा भी पहनने से सूर्य मज़बूत किया जा सकता है।
  • नहाने के पानी में लाल चंदन घिसकर और गंगा जल डालकर नहाने से भी फ़ायदा होता है।

इस दिन लग रहा है साल का अंतिम सूर्य-ग्रहण, इन जगहों पर आएगा नज़र

सूर्य मन्त्रों का जाप करें

ऊँ हृां हृीं सः सूर्याय नमः।।

ऊँ घृणिः सूर्य आदिव्योम।।

शत्रु नाशाय ऊँ हृीं हृीं सूर्याय नमः ||

ऊँ हृां हृीं सः ||

ऊँ हृीं श्रीं आं ग्रहधिराजाय आदित्याय नमः ||

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.