जानें क्यों इतना प्रसिद्ध है मुंबई का सिद्धि विनायक मंदिर

बुधवार का दिन भगवान गणेश जी का दिन कहलाता है और गणपति महाराज देवताओं की सूची में सबसे पहले स्थान पर आते हैं। इसी कारण सभी धार्मिक या पवित्र कार्य की शुरुआत में गणेश भगवान की पूजा की जाती है। मुंबई में स्थित सिद्धि विनायक मंदिर बहुत ही प्रसिद्धि मंदिर है। इस मंदिर की ख़ास बात तो ये है कि यह दुनिया के अमीर मंदिरों में प्रमुख रूप से गिना जाता है। 

इस मंदिर में गणपति बप्पा के दर्शन के लिए देख-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं। यहाँ गणेश जी की प्रतिमा काले पत्थरों से बनाई गई है। मूर्ति में गणेश जी की सूंड दायीं तरफ़ है। वे अपनी दोनों पत्नियों ऋद्धि और सिद्धि के साथ विराजमान हैं। गणेश जी की प्रतिमा देखने में काफी आकर्षक लगती हैं। 

सिद्धि विनायक मंदिर में होती हैं मुरादें पूरी

धार्मिक मान्यता के अनुसार जो भक्त इस मंदिर में सच्चे मन से गणपति महाराज से कामना करते हैं उनकी मुरादें अवश्य ही पूरी होती हैं। यहाँ भक्तों की मुरादें पूरी होने पर वे झोली भर-भर कर भेंटे चढ़ाते हैं। इसलिए मंदिर में भारी मात्रा में दान आता है। अक्सर इस मंदिर में बॉलीवुड स्टार या देश-विदेश के प्रमुख उद्योगपति दर्शन के लिए आते हैं। आज हम इस मंदिर की कुछ विशेष बिंदुओं पर चर्चा करेंगे।

इस उद्देश्य से 1801 एक में हुआ था मंदिर का निर्माण

मुंबई स्थित प्रसिद्ध सिद्धि विनायक मंदिर का निर्माण 1801 में हुआ था। कहते हैं इस मंदिर को लक्ष्मण विथु पाटिल नाम के एक स्थानीय व्यक्ति ने बनवाया था। मंदिर में लगने वाली राशि को एक कृषक महिला ने दी थी जिसकी कोई संतान नहीं थी। वह इस मंदिर को इसलिए बनवाना चाहती थीं कि भविष्य में इस मंदिर में आने वाली महिलाओं को श्रीगणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त हो और वह कभी बांझ न हो। 

चाँदी से निर्मित हैं यहाँ गणेश जी के वाहन की विशाल मूर्तियाँ

इस मंदिर में गणेश जी के वाहन यानि चूहे की दो विशाल मूर्तियाँ चाँदी से बनी हुई हैं। मंदिर में आने वाले श्रद्धालु इन्हीं चूहों के कानों में अपनी मुरादें मांगते हैं। माना जाता है कि चाँदी से निर्मित गणेश जी के वाहन की प्रतिमा उनका संदेश गणपति महाराज तक ले जाते हैं और फिर उनकी कामनाएँ पूर्ण होती हैं।

मिलियनों में है मंदिर की कमाई

यह मंदिर भारत के सबसे अमीर मंदिरों में से एक है। अनुमान है कि मंदिर की सालाना कमाई 100 से 150 मिलियन रूपयों की है। मंदिर की देखरेख में लगा ट्रस्ट मुंबई का सबसे अमीर ट्रस्ट है। यहाँ श्रद्धालुओं का ताँता लगा रहता है। मंदिर में दर्शन करने वाले लोगों की लाइन तकरीबन 2 से 3 किलो मीटर तक लग जाती है।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.