इस धनतेरस राशि अनुसार करें ख़रीदारी, हो जाएंगे मालामाल !

धनतेरस से दीपावली का त्यौहार शुरू हो जाता है। धनतेरस कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाते हैं। धनतेरस को धन त्रयोदशी या फिर धन्वंतरि जंयती के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। धन में बढ़ोतरी और सुख-समृद्धि पाने के लिए इस दिन ख़रीदारी करने का विशेष महत्व है। लोग इस दिन सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, झाड़ू और बहुत सारी चीज़ें खरीदते हैं। कहा जाता है कि धनतेरस पर  झाड़ू ज़रूर खरीदें, क्योंकि झाड़ू में माता लक्ष्मी की वास होता है। जितने लोग उतनी बातें, लेकिन अगर सही मायने में देखे, तो हम सभी जानते हैं कि ज्योतिष में 12 राशियां होती हैं, और सभी राशि के स्वामी ग्रह होते हैं। इसीलिए अगर आप धनतेरस की ख़रीदारी अपनी राशि अनुसार करते हैं, तो आपके शुभता में वृद्धि होती है। तो चलिए आज इस लेख में आपको बताते हैं, किस राशि के जातक को इस साल धनतेरस पर क्या चीज़ें ख़रीदनी चाहिए। 

एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात

मेष राशि 

मेष राशि का स्वामी ग्रह “मंगल” है। इस राशि के जातकों को ताम्र पात्र, फूल के बर्तन, सोने के आभूषण, सोने के सिक्के ख़रीदना बेहतर रहेगा। लेकिन मेष राशि वाले भूलकर भी हीरे का सामान न खरीदें।

वृष राशि 

वृषभ राशि का स्वामी ग्रह “शुक्र” है। इस राशि के लोग चाँदी के सिक्के, चाँदी के बर्तन, चाँदी से बने आभूषण, हीरे की अंगूठी या जेवर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, कपड़े और वाहन आदि की ख़रीदारी कर सकते हैं। वृषभ राशि वाले भूलकर भी धनतेरस पर सोने के आभूषण न खरीदें।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि का स्वामी ग्रह “बुध” है। इस राशि के जातक इस धनतेरस कपड़े, चाँदी के सिक्के और आभूषण, हीरे के आभूषण, चाँदी के बर्तन और वाहन आदि ख़रीद सकते हैं।

कर्क राशि 

कर्क राशि का स्वामी ग्रह “चंद्रमा” है। आप इस धनतेरस सोने के सिक्के व् आभूषण, ताबें के बर्तन, फूल की थाली, चाँदी के सिक्के व् आभूषण खरीदें तो शुभ रहेगा। कर्क राशि के जातकों को वस्त्र खरीदने से बचना चाहिए।

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय 

सिंह राशि 

सिंह राशि का स्वामी ग्रह “सूर्य” है। सोने के सिक्के और आभूषण, बर्तन, फूल के पात्र, धार्मिक पुस्तक और कलम खरीदना इस धनतेरस आपके लिए शुभ रहेगा। सिंह राशि के जातक भूलकर भी लोहे के पात्र और वाहन न खरीदें । 

कन्या राशि 

कन्या राशि का स्वामी ग्रह “बुध” है। इस राशि के जातकों को धनतेरस पर हरे या नीले रंग का वस्त्र, चांदी के सिक्के और बर्तन, हीरा, वाहन खरीदना शुभ रहेगा।

तुला राशि 

तुला राशि का स्वामी ग्रह “शुक्र” है। इस धनतेरस तुला राशि वाले वाहन, चाँदी और हीरा, वस्त्र और स्टील के बर्तन ख़रीद सकते हैं। इस राशि के जातक भूलकर भी धनतेरस पर सोने के आभूषण न खरीदें।

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह “मंगल” है। आप इस धनतेरस ताबें के पात्र और पूजा घर के सामान, सोने के आभूषण, धार्मिक पुस्तक आदि ख़रीद सकते हैं। वृश्चिक राशि के लोग यदि इस दिन ज़मीन या मकान खरीदने की तारीख तय करें तो बहुत शुभफलदायक रहेगा। इस राशि के जातक भूलकर भी हीरे का सामान न खरीदें।

धनु राशि 

धनु राशि का स्वामी ग्रह “गुरु” है। इस राशि वाले लोग धार्मिक पुस्तक, सोने के सिक्के और आभूषण, फूल के पात्र और वाहन आदि ख़रीद सकते हैं।

शिक्षा और करियर क्षेत्र में आ रही हैं परेशानियां तो इस्तेमाल करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मकर राशि 

मकर राशि का स्वामी ग्रह “शनि” हैं। इस धनतेरस मकर राशि के लोगों के लिए लोहे के सामान, इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहन, चाँदी के सिक्के और हीरे के आभूषण खरीदना शुभकारी है। मकर राशि के लोग भूलकर भी सोने और तांबे के सामान भूलकर भी न ख़रीदे।

कुंभ राशि 

कुम्भ राशि का स्वामी ग्रह “शनि” है। आप इस धनतेरस लोहे के सामान, इलेक्ट्रानिक सामान, स्टील के बर्तन, चांदी और हीरे के आभूषण आदि ख़रीद सकते हैं। इस राशि के जातक सोने और तांबे के सामान भूलकर भी न खरीदें।

मीन राशि 

मीन राशि का स्वामी ग्रह “गुरु” है। मीन राशि के लोग धार्मिक पुस्तक, सोने के आभूषण और  सिक्के, तांबे और फूल के बर्तन, वाहन ख़रीद सकते हैं। आप ज़मीन या मकान खरीदने की शुभ तिथि भी इस दिन तय कर सकते हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

नवीनतम अपडेट, ब्लॉग और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए ट्विटर पर हम से AstroSageSays से जुड़े।

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *