मकर राशि में शनि मार्गी: आपकी राशि पर इसका क्या होगा असर?

सौरमंडल में शनि ग्रह को दूसरे सबसे बड़े ग्रह (पहला ग्रह बृहस्पति है) का दर्जा दिया गया है। शनि ग्रह 29 सितंबर 2020 को प्रातः 5 बज-कर 40 मिनट पर अपनी ही राशि मकर में वक्री से मार्गी होने जा रहे हैं। शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है और वो लोगों को उनके कर्मों और मेहनत के अनुसार ही फल प्रदान करते हैं। शनि-देव सदैव “जैसा करोगे वैसा भरोगे” के सिद्धांत पर चलते हैं और इसलिए उन्हें कलयुग का न्यायाधीश भी कहा जाता है।

एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इससे पहले शनि ग्रह 11 मई 2020 से मकर राशि में वक्री अवस्था में गोचर कर रहे थे। ऐसे में अब ये 29 सितंबर को कुल 141 दिन बाद वक्री से मार्गी हो रहे हैं। शनि की ये बदली चाल निश्चित तौर पर हम सभी के जीवन में तरह-तरह के बदलाव लेकर आएगी।

ज्योतिष की दुनिया में शनि ग्रह 

ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को बेहद ही महत्वपूर्ण दर्जा दिया गया है। कलयुग के न्यायाधीश शनि-देव को परम दंडाधिकारी माना गया है और वो मनुष्य को उसके पाप और बुरे कार्यों के अनुसार ही दंडित करते हैं और शुभ और अच्छे कामों के अनुसार ही फल भी देते हैं। शनि-देव की सबसे बड़ी ख़ासियत ही उनकी न्यायप्रियता मानी जाती है। तुला राशि में यह उच्च भाव में होते हैं। 

शनि को धैर्य, अनुशासन, कर्म और सेवा का कारक कहा जाता है, साथ ही नौकरी और व्यवसाय पर भी शनि का गहरा प्रभाव होता है। वहीं सांसारिक ज्योतिष के अनुसार शनि सिविल सेवकों, बुजुर्ग नागरिकों, महामारी और राष्ट्रों की मृत्यु दर का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में मौजूदा समय में शनि का मार्गी होना निश्चित तौर पर महामारी की वर्तमान स्थिति को प्रभावित करने के साथ-साथ आर्थिक संकट पर भी असर डालेगा।

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय 

शनि ग्रह मकर राशि में मार्गी : जानें इसके प्रभाव और परिणाम 

मौजूदा समय में शनि ग्रह काल-पुरुष कुंडली के दसवें भाव में स्थित है। इस भाव को पेशे का घर, सभी उपलब्धियों, स्थिति, सम्मान और अधिकार का घर माना गया है। इस भाव को ‘अर्थ’ घर भी कहा जाता है और इस केंद्र में ग्रहों की स्थिति, मौजूदगी और युति के साथ कई शुभ योग बनते हैं।

ग्रहों का वक्री होना चीजों और घटनाओं के पुनर्विचार, प्रतिफल, पुनर्मूल्यांकन और प्राप्ति को दर्शाता और हमारे सामने लेकर आता है। अगर हम केवल शनि ग्रह की बात करें तो वक्री होने पर इसका सीधा असर उत्पादकता को प्रभावित करता है। हालाँकि अब जबकि ये वक्री से मार्गी हो रहा है तो, ये काम में पुनः प्रबंधन लेकर आएगा और साथ ही काम को वापिस नियमित करने में भी सहायक साबित होगा।  साथ ही शुक्र का ये बदलाव व्यक्ति को उनके जीवन में सही पथ पर अग्रसर होने और साथ ही कड़ी मेहनत और समर्पण के दम पर सफलता अर्जित करने में भी मददगार साबित होगा।

सांसारिक प्रभाव के लिहाज़ से बात करें तो, शनि की ये मार्गी चाल नए बदलाव और विकास भी लेकर आएगी। इसके साथ ही यह मौजूदा नीति में प्रगति प्रदान करेगा। साथ ही मृत्यु दर पर भी इसका बड़ा प्रभाव देखे जाने की संभावना है। इसके अलावा, यह संसाधनों की उत्पादक क्षमता को भी बढ़ाएगा।

शनि की ये बदली चाल निश्चित तौर पर सभी बारह राशियों के जातकों के जीवन को भी प्रभावित करेगी। तो आइये डालते हैं इसपर एक नज़र और जानते हैं कि. शनि के मार्गी होने का सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

शिक्षा और करियर क्षेत्र में आ रही हैं परेशानियां तो इस्तेमाल करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

सभी राशियों पर शुक्र की बदली चाल का प्रभाव 

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए पेशेवर जीवन के लिहाज से यह समय अनुकूल साबित होगा। इस दौरान आप अतीत की अपनी सभी समस्याओं को हल करने में सक्षम होंगे। इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें रोज़गार के अच्छे और बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। आपके घर का माहौल सुधरेगा और परिवार के लोगों और सदस्यों के साथ आपके रिश्ते अच्छे और सुगम बनेंगे। हालांकि इस समय के दौरान आपको अपनी माँ के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। 

उपाय: शनि मंदिर में सरसों के तेल का दान करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के भाग्य में उन्नति होगी और साथ ही आपको अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। इस राशि के छात्र जातकों के संबंध उनके गुरुओं से थोड़े खराब होने के आसार हैं। आपको सलाह दी जाती है कि, अपने शिक्षकों से कुछ अच्छा सीखें और उनके जीवन के अनुभवों को समझें। ऐसा करना आपको अपने जीवन में आगे बढ़ने में और अपने प्रयासों में सफल होने में मददगार साबित होगा। इस समय के दौरान आपकी आय में वृद्धि होगी जिसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर सकारात्मक रूप से पड़ेगा। 

उपाय: किसी के निर्देशन में ध्यान-योग इत्यादि करें। ऐसा करने से आपके दिमाग में मौजूद सभी नकारात्मक विचार दूर होंगे और आपके जीवन में सकारात्मकता आएगी।

मिथुन राशि

शोध के क्षेत्र से जुड़े छात्र जातकों को इस दौरान शुभ परिणाम हासिल होंगे। आप के विषय में आपकी एकाग्रता और समझ इस दौरान बेहद ही शानदार होने वाली है। इसके अलावा नौकरी में स्थानांतरण या बदलाव की वजह से आपका एक जगह से दूसरी जगह पर तबादला होने की भी संभावना है। आपकी सहज शक्तियां इस समय के दौरान बढ़ेगी, जिससे आप अपनी सभी परेशानियों का समाधान बेहद ही आसानी से करने में सफल होंगे। हालांकि यहां आपको सलाह दी जाती है कि, अपने खाने-पीने की आदतों पर विशेष ध्यान रखें, अन्यथा आप बीमार पड़ सकते हैं। 

उपाय: शनिवार के दिन उपवास करने से आप अपने जीवन के नकारात्मक प्रभावों को कम कर सकते हैं।

कर्क राशि

यह समय विशेष तौर पर कर्क राशि के सिंगल जातकों के लिए शुभ साबित होगा क्योंकि इस दौरान आपको अपने सोलमेट से मिलने का मौका मिल सकता है। अतीत में किए गए जो भी कार्य आपके अटक चुके थे वह वापस से पटरी पर आ सकते हैं। साझेदारी के व्यवसाय से जुड़े जातकों को उनके काम में स्थिरता मिलेगी। हालांकि पेशेवर जातकों को अपने सहयोगियों के साथ कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं इस राशि के विवाहित जातक अपने जीवन साथी के साथ अपनी समझ को और बेहतर बनाने में कामयाब होंगे। 

उपाय: हरी घास पर नंगे पैर चलने से आपके जीवन में सकारात्मकता आएगी।

ग्रहों का अपने जीवन पर प्रभाव जानना चाहते हैं तो अनुभवी ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें 

सिंह राशि

सिंह राशि के पेशेवर जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे, साथ ही काम में उनकी पकड़ और मजबूत बनेगी। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में आपको अपने कुशल कामकाज के लिए उचित सम्मान और प्रोत्साहन भी मिलेगा। विदेशी ग्राहकों के साथ व्यापार करने वाले जातकों को इस दौरान शुभ परिणाम हासिल होंगे। अगर किसी पुरानी बीमारी से जूझ रहे हैं तो, इस दौरान आपको उस से उभरने का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों को शुभ परिणाम हासिल होंगे।

उपाय: ज़रूरतमंदों को दान आदि दें, ऐसा करना आपके लिए फ़ायदेमंद साबित होगा।

कन्या राशि

शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों का झुकाव बेहतर होगा, साथ ही सफलता हासिल करने के लिए वह अपनी पढ़ाई में कड़ी मेहनत करने से नहीं चूकेंगे। इसके अलावा जिन लोगों को अतीत में अपने पार्टनर के साथ संबंधों में कुछ परेशानियां झेलनी पड़ी थी, उन्हें इस दौरान अपने रिश्ते में सुधार देखने को मिल सकता है। जो लोग अपने शौक को अपने व्यवसाय में बदलने का विचार कर रहे हैं उन्हें इस दौरान कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा स्रोतों के विस्तार के चलते आपकी आय में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। 

उपाय: भगवान विष्णु की आराधना करें।

तुला राशि

आपके पारिवारिक जीवन में आराम और संतोष भरपूर रहेगा, साथ ही इस दौरान आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी भी पुराने मतभेद को सुलझाने में कामयाब रहेंगे। इसके अलावा तुला राशि के कुछ जातक अपने घर में शिफ्ट हो सकते हैं। आप किसी संपत्ति या वाहन को खरीदने में पैसा निवेश करेंगे। इसके अलावा इस राशि के जो लोग कृषि भूमि के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें अपने काम में थोड़ी रुकावट महसूस हो सकती है। हालाँकि अगर आप किसी कोर्ट कचहरी के मामले में फंसे हुए हैं तो इस दौरान परिणाम आपके पक्ष में आने की पूर्ण संभावना है। 

उपाय: ॐ शनिश्चराय नमः मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि

शनि का यह राशि परिवर्तन आपके जीवन में ध्यान और दृढ़ संकल्प के साथ आपकी इच्छा शक्ति को बढ़ाने में मददगार साबित होगा। आप अपने जीवन में कुछ भी हासिल करने के लिए अपने प्रयास को बेहतर और मजबूत बनाएँगे। हालांकि कार्यक्षेत्र में  आप के वरिष्ठों के साथ आपकी कुछ मतभेद होने की आशंका है। हालांकि अपने काम के दम पर और अपनी मेहनत के दम पर आप उन्हें समझाने में सक्षम रहेंगे। इसके अलावा इस राशि के जातक जो किसी रिश्ते में हैं वो अपने प्रेमी से किसी बात पर आहत हो सकते हैं। 

उपाय: रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि

इस राशि के जो जातक अपने मूल स्थान से कहीं और शिफ्ट करना चाहते हैं उन्हें इस दौरान सफलता हासिल होगी। इस दौरान आपको मौद्रिक लाभ होने के साथ-साथ आपकी बचत में भी सुधार देखने को मिलेगा। हालाँकि आपका अपने परिवार के लोगों के साथ कुछ विवाद होने की आशंका है। इस दौरान पौराणिक कथाओं/विषयों और मनोगत जैसे गहरे विषयों के अध्ययन के प्रति आपका झुकाव अत्यधिक रहने वाला है। बात करते समय आपको अपनी वाणी और शब्दों के चयन के बारे में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है, अन्यथा आप किसी अपने को अपने कठोर शब्दों से चोट पहुंचा सकते हैं। 

उपाय: शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए शनि की साढ़ेसाती इस दौरान अपने शिखर पर है। हालांकि शनि की मार्गी चाल के परिणामस्वरूप आप अपने जीवन में थोड़ा आराम महसूस करेंगे, साथ ही आपके जीवन से मानसिक तनाव भी कम होगा। निकट भविष्य में आपको आशा की तलाश रहेगी। इसके अलावा इस राशि के विवाहित जातकों को अपने जीवन-साथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की आवश्यकता पड़ सकती है क्योंकि आपका जीवन साथी आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग करेगा। अपने स्वास्थ्य का उचित ध्यान रखें। 

उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि

इस राशि के जो जातक विदेश से संबंधित व्यापार करते हैं, उन्हें इस दौरान लाभ मिलेगा। इसके अलावा अगर आप किसी कोर्ट कचहरी के मामलों में फंसे हुए हैं तो आपको अनुकूल परिणाम हासिल होने की प्रबल संभावना है। इस राशि के विवाहित जातकों के अपने जीवन-साथी के साथ संबंध थोड़े से प्रतिकूल हो सकते हैं। बोलते समय आपको अपने शब्दों के चयन पर ध्यान देने की आवश्यकता है, अन्यथा आपके कठोर शब्दों के चलते आपके घर में कुछ क्लेश हो सकता है। आपको यात्रा करने के लिए ढेरों अवसर मिलेंगे। 

उपाय: काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के जीवन में आर्थिक संपन्नता हासिल होगी। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में आपको वेतन वृद्धि या पदोन्नति भी मिल सकती है। बड़े भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते अच्छे होंगे। साथ ही आप एक-दूसरे की राय का उचित सम्मान करेंगे। अटके हुए कार्य पुनः पटरी पर आ सकते हैं और आप उन्हें सुचारु रूप से उत्तम तरीके से पूरा करने में सक्षम होंगे। 

उपाय: अपने बड़े बुजुर्गों का आदर करें और भजन सुनें।

जैसा की आप जानते हैं IPL 2020का आगाज़ हो चुका हैं और हर बार की तरह एस्ट्रोसेज इस बार भी आपके लिए भविष्यवाणियां लेकर आया हैं। आज होने वाले मैच की भविष्यवाणी के लिए यहाँ क्लिक करें।आगे की जानकारी के लिए एस्ट्रोसेज से जुड़े रहे !!

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.