शनिवार के दिन करें ये ख़ास उपाय, मिलेगी तरक्की और समृद्धि !

हिन्दू धार्मिक मान्यता के अनुसार शनिवार के दिन को विशेष रूप से शनिदेव की पूजा अर्चना के लिए ख़ास माना जाता है। आज के दिन आप शनिदेव को प्रसन्न कर उनसे विशेष लाभों की प्राप्ति कर सकते हैं। इसके साथ ही साथ शनिदेव की कृपा जीवन पर पड़ने से आपको शनि दोष, जैसे की शनि की साढ़े साती या शनि ढैय्या से भी मुक्ति मिल सकती है। आज हम आपको शनिवार के दिन किये जाने वाले कुछ ऐसे विशेष उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें करने के बाद आपको जीवन के सभी क्षेत्रों में आने वाली मुसीबतों से निजात मिल सकता है। खासतौर से आर्थिक क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं से। आइये जानते हैं शनिवार के दिन किये जाने वाले उन विशेष उपायों के बारे में।

बता दें कि जहाँ एक तरफ शनिवार के दिन को शनिदेव का दिन माना जाता है वहीं दूसरी तरफ इस दिन को हनुमान जी का दिन भी जाता है। इसलिए आज के दिन शनिदेव के उपाय करने के साथ ही आप हनुमान जी को प्रसन्न कर उनका भी विशेष आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

शनिवार के दिन इन उपायों को करने से जीवन बन सकता है सुखद

  • मान्यता है कि शनिवार के दिन खासतौर से हनुमान जी के मंदिर जाकर उन्हें घोड़े की नाल चढ़ाने से आपको जीवन में आने वाली मुसीबतों से छुटकारा मिल सकता है। ऐसा करने से आप पर हनुमान जी की कृपादृष्टि बनी रहती है और आप जीवन में चल रही सभी मुसीबतों का सामना आसानी से कर सकते हैं
  • शनिवार की सुबह जल्दी उठकर आटे में शक्कर और काला तिल मिलाकर चीटियों को खिलाने से आपको धन से जुड़ी समस्याओं से निजात मिलता है। ऐसा कर आप जीवन में चल रही आर्थिक तंगी को भी दूर कर सकते हैं। ये उपाय आपके शनि दोष को भी दूर करने में सहायक साबित हो सकता है।
  • यदि लंबे समय से आपका कोई काम अटका हुआ है तो शनिवार के दिन गरीबों को कुछ विशेष चीजों का दान कर आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। ये विशेष चीजें हैं काले तिल, काले रंग के कंबल और उड़द की दाल। शनिवार के दिन इन चीजों का दान करना आपके लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है।
  • यदि आपके जीवन में बार-बार दुर्घटना हो रहे हैं तो इस दिन घर में रोटियां बनाकर उसपर सरसों का तेल लगाकर काले कुत्ते को खिलाने से आपको लाभ मिल सकता है। इस उपाय को करने से आपको धन लाभ भी हो सकता है।
  • यदि आपको अपने पारिवारिक जीवन में किसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो, शनिवार के दिन सूर्योदय से पूर्व उठने के बाद एक कटोरी में सरसों का तेल रखकर उसमे अपना चेहरा देखें। अपना चेहरा इस तेल में देखने के बाद उसे किसी को दान कर दें।

शनिवार के दिन उपरोक्त उपायों को करके आप शनिदेव के साथ ही साथ हनुमान जी का आशीर्वाद भी प्राप्त कर सकते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.