राशि के अनुसार चुनें करियर, मिलेगी ज़बरदस्त सफलता

वैदिक ज्योतिष में नौकरी/व्यवसाय का सही चयन करने के लिए जन्म कुण्डली में स्थित ग्रहों तथा नक्षत्र की स्थिति के साथ दसवें भाव का विश्लेषण किया जाता है। जन्मपत्रिका में दसवाँ भाव कर्म का भाव होता है। यह भाव हमारे कर्म क्षेत्र के बारे में बताता है। ज्योतिष विज्ञान में राशि के अनुसार कार्य व व्यवसाय की अनुकूलता को बताया गया है। यदि आप अपनी राशि के अनुसार अपने प्रोफेशन का चयन करते हैं तो आपको इसमें अधिक सफलता मिलेगी। ऐसा इसलिए संभव है क्योंकि ज्योतिष शास्त्र व्यक्ति की रुचि, बौद्धिक प्रतिभा और उसकी वास्तविक क्षमता का सटीक अध्ययन उसकी जन्म कुंडली के आधार पर करता है। इसलिए राशि के अनुसार व्यवसाय अथवा कार्य क्षेत्र का चयन बेहद सार्थक होता है।

मेष राशि वालों को मिलेगी इन कार्यों में सफलता

मेष राशि वालों का स्वामी मंगल ग्रह होता है। यह साहस और ऊर्जा का कारक होता है। अतः मेष लग्न वाले जातकों के लिए इंजीनियरिंग, सैन्य और पुलिस क्षेत्र सही रहता है। इसके अलावा वकालत, चिकित्सक, ड्राइविंग, जौहरी और कम्प्यूटर क्षेत्र जैसे व्यवसाय में आपको सफलता प्राप्त होती है।

वृषभ राशि वालों के लिए ये कार्य हैं अनुकूल

वृषभ राशि का स्वामी शुक्र होता है। ज्योतिष में शुक्र ग्रह दाम्पत्य जीवन, पार्टनर, वैभव आदि का कारक होता है। इसलिए वृष राशि के जातकों के लिए कला, विलासिता की वस्तुएँ, पेंटिंग, गायक, नृत्य, संगीत, सिनेमा, अभिनय, फैशन आदि क्षेत्र अनुकूल होते हैं। आपके लिए कृषि, धातु, होटल आदि से संबंधित व्यवसाय शुभ होता है।

मिथुन राशि वाले सफलता पाने के लिए इन कार्यों में आज़माए हाथ

ज्योतिष में बुध ग्रह मिथुन राशि का स्वामी होता है। यह ग्रह संवाद, गणित, कॉमर्स और बुद्धि का कारक होता है। मिथुन राशि के अनुसार आपको बैंकिंग, लिपिक, लेखन, मीडिया रिपोर्टर, संपादन, भाषा विशेषज्ञ अनुवादक के क्षेत्र में करियर बनना चाहिए। उपरोक्त क्षेत्र में आप सफलता की ऊँचाइयों को छुएंगे।

कर्क राशि वाले चुनें ये प्रोफेशन

कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा होता है। चंद्र ग्रह मन और माता का कारक होता है। कर्क राशि वाले जातक जल व काँच से सबंधित कार्यों में सफलता पाते हैं। इसलिए आपको शील पेय, लांडरी, नाविक, डेयरी फार्म, होटल, कारोबार, बर्फ, जहाज, रसायन विज्ञान सुगंधित पदार्थ, अगरबत्ती, फोटोग्राफी, चित्रकारी, पुरातत्व, इतिहास सामाजिक कार्यकर्ता आदि व्यवसाय चुनना चाहिए।

सिंह राशि वालों को होगा इन कार्यों से महालाभ

सिंह राशि का स्वामी सूर्य ग्रह होता है। हिन्दू ज्योतिष में सूर्य ग्रह पद-प्रतिष्ठा, आत्मा, पिता, लीडर आदि का कारक होता है। सिंह लग्न के जातकों को राजनयिक, प्रशासनिक, अधिकारी वर्ग, शासकीय पद पर कार्य करना चाहिए। इसके अलावा औषधि, स्टाक एक्सचेंज कपड़ा, रूई, काग़ज़, स्टेशनरी, घास, फल से संबंधित व्यवसाय में आपको सफलता मिलेगी।

कन्या राशि वाले होते हैं इन कार्यों में होते हैं सक्सेस

ज्योतिष में बुध ग्रह कन्या राशि का स्वामी होता है। यह संवाद, बुद्धि, वाणी, गणित, ज्योतिष आदि का कारक होता है। इसलिए कन्या राशि के जातकों को ज्योतिष, वायु, अध्ययन, अध्यापन, शिक्षक, खुदरा, विक्रेता, लिपिक, रुपयों का लेन-देन, स्वागतकर्ता, बस ड्राइवर, रेडियों-दूरदर्शन के कलाकार, नोटरी, कम्प्यूटर आदि क्षेत्रों में करियर बनाना चाहिए।

तुला राशि वाले चुनें ये कार्य

तुला राशि का स्वामी शुक्र ग्रह होता है। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह योवन, सुंदरता, आभूषण, ऐश्वर्य, काम शास्त्र आदि का कारक होता है। तुला राशि के जातकों को मनोचिकित्सक, अन्वेषक, जासूस, बही खाता रखने वाला, खजांची, बैंक क्लर्क, टाइपिस्ट, लेखा परीक्षक, पशुओं से उत्पन्न वस्तुएं जैसे दूध, घी, ऊन आदि का क़ारोबार करना चाहिए।

वृश्चिक राशि वाले इस क्षेत्र में बनाएँ करियर

वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल ग्रह होता है। ज्योतिष विज्ञान में मंगल को ऊर्जा, साहस, मकान, भूमि आदि का कारक माना जाता है। अतः वृश्चिक राशि के जातकों को करियर में सफलता पाने के लिए केमिस्ट, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, भवन निर्माण, मार्केटिंग, देश सेवा, टेलीफोन, विद्युत खनिज तेल, नमक, औषधि, घड़ी, रेडियो, दार्शनिक, जासूस आदि क्षेत्रों में हाथ आज़माना चाहिए।

धनु राशि वाले करें ये कार्य

धनु राशि का स्वामी गुरु होता है। ज्योतिष बृहस्पति ग्रह को गुरु, ज्ञान, सुख, देवता, मित्र, पुत्र आदि का कारक माना जाता है। धनु राशि के जातकों के लिए अध्यापन, लेखक, संपादक, शिक्षा विभाग, कानून, वकालत, लेखन, कार्य, क्लर्क, उपदेशक, स्वतंत्रता सेनानी, दार्शनिक, धर्म सुधारक, प्रकाशन, दलाल, आयात-निर्यात, खाद्य पदार्थ, चमड़े का व्यापार, बैंकर आदि क्षेत्र अनुकूल होते हैं।

मकर राशि वाले इस क्षेत्र में होते हैं सफल

मकर राशि का स्वामी शनि होता है। ज्योतिष में शनि ग्रह शस्त्र, यात्रा, चाकरी, भैंस, ऊँट, घोड़ा, हाथी, शिल्प, नीलम आदि का कारक होता है। मकर राशि वाले जातकों को प्रबंधन, बीमा विभाग, बिजली, कमिशन, मशीनरी, ठेकेदारी, सट्टा, आयात-निर्यात, रेडीमेड कपड़ा, राजनीतिक, खिलौना, खनन, वन उत्पाद, बागवानी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहिए।

कुंभ राशि के जातक इस क्षेत्र में आज़माए किस्मत

कुंभ राशि का स्वामी शनि होता है। शनि को शस्त्र, यात्रा, चाकरी, शिल्प, नीलम आदि का कारक माना गया है। इसलिए कुंभ राशि के जातकों को इससे संबंधित व्यवसायों को प्राथमिकता देनी चाहिए। इसके साथ ही आपको शोध कार्य, शिक्षण कार्य, ज्योति-तांत्रिक, प्राकृतिक, उपचारक, दार्शनिक, चिकित्सकीय, कम्प्यूटर, वायुयान, मैकेनिक, बीमा, ठेकेदारी आदि क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मीन राशि वालों को इन क्षेत्रो में मिलता है मुक़ाम

मीन राशि का स्वामी गुरू होता है। ज्योतिष बृहस्पति ग्रह को गुरु, ज्ञान, सुख, देवता, मित्र, पुत्र आदि का कारक माना जाता है। अतः मीन राशि के जातकों को लेखन, सम्पादन, अध्यापन, लिपिक, पानी, अनाज, दलाली, शेयर, मछली, कमीशन, एजेंट, आयात निर्यात, कोरियोग्राफी आदि क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहिए।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

3 comments

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *