राशि के अनुसार चुनें अपना शुभ रंग, चमकेगा भाग्य

क्या आप जानते हैं, राशि के अनुसार आपका भाग्यशाली रंग कौनसा है? नहीं, तो चलिए वैदिक ज्योतिष के माध्यम से जानते हैं आपका लकी कलर। ज्योतिष में 12 राशियाँ होती हैं और उन राशियों के संबंधित स्वामी ग्रह हैं। प्रत्येक राशि की अपनी भिन्न प्रकृति और अपना स्वभाव होता है जिसका प्रभाव मनुष्य जीवन पर दिखता है। हिन्दू ज्योतिष में सभी 12 राशियों के लिए शुभ रंग बताए गए हैं।

  1. मेष राशि के लिए लकी कलर

मेष राशि का स्वामी मंगल है। यह अग्नि तत्व की राशि होती है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार मेष राशि वालों के लिए लाल रंग शुभ होता है। अतः प्रत्येक मंगलवार को आपको लाल रंग के वस्त्र धारण करना चाहिए।

  1. वृषभ राशि वालों के लिए भाग्यशाली रंग

वृषभ राशि का स्वामी शुक्र होता है। यह पृथ्वी तत्व की राशि होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के लिए गुलाबी रंग लकी होता है। इसलिए शुक्रवार के दिन आपको गुलाबी रंग के कपड़े पहनना चाहिए। इससे आपका भाग्य मजबूत होगा।

  1. मिथुन राशि के लिए शुभ रंग

मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह होता है। यह वायु तत्व की राशि है। ज्योतिष के अनुसार हरा रंग मिथुन राशि के लिए भाग्यशाली होता है। इस राशि के जातकों को बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

  1. कर्क राशि के लिए भाग्यशाली रंग

कर्क राशि का स्वामी चंद्र ग्रह होता है। कर्क जल तत्व की राशि है। हिन्दू ज्योतिष के अनुसार कर्क राशि के लिए सफेद, समुद्री हरा या हल्का नीला रंग लकी होता है। प्रत्येक सोमवार के दिन आपको इस रंग के कपड़े पहनना चाहिए। इससे आपका भाग्य मजबूत होगा।

  1. सिंह राशि के लिए लकी कलर

सूर्य ग्रह सिंह राशि का स्वामी है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार यह अग्नि तत्व की राशि है। सिंह राशि के लिए केसरिया और सुनहरा रंग भाग्यशाली होता है। अपने भाग्य के सितारे को चमकाने के लिए रविवार के दिन आपको केसरिया या संतरी रंग के वस्त्र धारण करना चाहिए।

  1. कन्या राशि के लिए शुभ रंग

कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध है। ज्योतिष के अनुसार यह पृथ्वी तत्व की राशि है। हरा रंग कन्या राशि के लिए शुभ होता है। कन्या राशि के जातकों को बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। ऐसा करने से जातकों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

  1. तुला राशि के लिए लकी रंग

तुला राशि का स्वामी शुक्र ग्रह होता है और यह वायु तत्व की राशि है। इस राशि के जातकों के लिए लकी रंग पिंक और ऑफ़ व्हाइट हैं। शुक्रवार के दिन आपको इस रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इससे आपके भाग्य में वृद्धि होगी।

  1. वृश्चिक राशि वालों के लिए भाग्यशाली रंग

वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार यह जल तत्व की राशि है। लाल रंग वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए भाग्यशाली होता है। सकारात्मक परिणाम पाने के लिए मंगलवार के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को लाल रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए।

9. धनु राशि के लिए शुभ रंग

धनु राशि का स्वामी बृहस्पति ग्रह होता है। हिन्दू ज्योतिष के मुताबिक यह अग्नि तत्व की राशि है और पीला रंग इस राशि के जातकों के लिए शुभ होता है। अतः गुरुवार के दिन धनु राशि के जातकों को पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

10. मकर राशि के लिए लकी रंग

भारतीय ज्योतिष के अनुसार मकर पृथ्वी तत्व की राशि है और शनि ग्रह इस राशि के स्वामी हैं। अतः मकर राशि वाले जातकों के लिए काला रंग शुभ होता है। शुभ परिणाम पाने के लिए शनिवार के दिन काले रंग के कपड़े पहनें।

11. कुंभ राशि के लिए भाग्यशाली रंग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंभ वायु तत्व की राशि है और शनि ग्रह इस राशि पर राज करते हैं। कुभ राशि वाले जातकों के लिए काला, बैंगनी और गहरा नीला रंग शुभ होता है। शनिवार के दिन कुंभ राशि के जातकों को अच्छे परिणाम पाने के लिए काले, बैंगनी और गहरे नीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए।

12. मीन राशि के लिए लकी कलर

वैदिक ज्योतिष के अनुसार मीन जल तत्व की राशि है और गुरु इसके स्वामी ग्रह हैं। मीन राशि के जातकों के लिए पीला रंग भाग्यशाली होता है। अतः गुरुवार के दिन मीन राशि वाले जातकों को पीले रंग के वस्त्र धारण करना चाहिए। इससे उनके भाग्य में वृद्धि होगी।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *