रक्षाबंधन 2019 है बेेहद ख़ास, जानें क्या है इसके पीछे का कारण

रक्षाबंधन के लिए भारतीय बाज़ार सज चुके हैं। बाजार में तरह तरह की राखियाँ दुकानों की शोभा बढ़ा रही हैं। 15 अगस्त को आज़ादी के दिन रक्षाबंधन का त्यौहार पड़ रहा है। कामकाजी लोगों के लिए ये मायूसी भरी बात हो सकता है लेकिन वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार का रक्षाबंधन पर्व बेहद ख़ास मौके पर पड़ रहा है। 

भद्रा के दोष से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन का पर्व

दरअसल, रक्षाबंधन का त्योहार इस बार भद्रा के दोष से मुक्त रहेगा। इस दिन बहनें सुबह से रात तक भाई की कलाई पर राखी बांध सकेंगी। कहा जा रहा है कि श्रावणी पूर्णिमा पर सात 7 साल बाद पंचांग की यह श्रेष्ठ तिथि है। साथ ही रक्षाबंधन गुरुवार को है और इस दिन श्रवण नक्षत्र है। इसके अलावा इस अवसर पर सौभाग्य योग का निर्माण भी हो रहा है। यह स्थिति भी इस पर्व के लिए अति उत्तम है। 

राखी बांधने से पहले बहनें इन बातों को रखें ध्यान

  • राखी की थाल सजाएं।
  • थाल में राखी और दीपक के साथ कुमकुम, अक्षत आदि चीजें रखें। 
  • इसके बाद भाई को तिलक लगाएं।
  • भाई के दाएं हाथ में राखी बांधें। 
  • इसके उपरांत भाई की आरती उतारें।
  • यदि भाई आपसे बड़ा है तो उनके पैरों को छूकर आशीर्वाद लें। 
  • इसके बाद भाई को मिठाई खिलाएं।

राखी बंधनवाने के दौरान भाईयों को भी कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे यदि बहन आपसे बड़ी है तो आप उनके पैर छूकर उनका आशीर्वाद लें और बहनों को उपहार के रूप में कुछ भेंट ज़रुर करें।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.