कांग्रेस के लिए कितनी भाग्यशाली होंगी प्रियंका ? जानें फेस रीडिंग के आधार पर

2019 लोकसभा चुनाव की तैयारियाँ जोर शोर से चल रही है। हर पार्टी पूरा जो़र लगा रही है, इसके चलते कांग्रेस ने अपने ब्रह्मास्त्र के रूप में प्रियंका गाँधी को रण में उतारा है। उन्हें कांग्रेस के महासचिव का पद सौंप दिया गया है। यही वजह है कि उनके राजनीतिक करियर के बारे मे जानने की उत्सुकता हम सब में बढ़ गई है। तो चलिये आज हम इसी विषय पर चर्चा करेंगे।

पंचतत्व के आधार पर प्रियंका का व्यक्तित्व विश्लेषण

सर्वप्रथम पंच तत्वों के आधार पर उनका व्यक्तित्व परीक्षण करते हैं। प्रियंका गाँधी का जन्म 12 जनवरी 1972 समय 1:59 दिल्ली में हुआ। उनकी नाम राशि कन्या है जिसका स्वामी ग्रह बुध व तत्व पृथ्वी है। लग्न कुंडली के हिसाब से उनका वृषभ राशि का लग्न है जिसका स्वामी ग्रह शुक्र व तत्व पृथ्वी है। सौर राशि मकर है जिसका स्वामी ग्रह शनि व तत्व पृथ्वी है। चंद्र कुंडली के आधार पर उनकी वृश्चिक राशि है जिसका स्वामी ग्रह मंगल व तत्व जल है ।अंक ज्योतिष अनुसार उनका मूलांक 3 है जिसका स्वामी ग्रह गुरु है। इनके व्यक्तित्व में पृथ्वी तत्व 60% मौजूद है। पृथ्वी तत्व की अधिकता वाला व्यक्ति ग्रहण शील, धैर्यवान, परंपरा प्रिय, संग्रहशील व सहनशील होता है। यह सभी गुण हम प्रियंका गाँधी में देखते हैं । उनमें अग्नि तत्व की पर्याप्त मात्रा है,लगभग 30%। जो उनके व्यक्तित्व में ओज और तेज बढ़ाता है । राजसी ठाठ वाट, विचारों में स्वतंत्रता, खुलापन व अपनी बातों को सही ढंग से प्रस्तुत करना, उन्हें भली भांति आता है। उनमें जल तत्व नाम मात्र में मौजूद है। भावनाओं में ना बहकर उनमें  व्यवहारिकता अधिक है। जीवन को संतुलित ढंग से जीना, उन्हें भली-भांति आता है। उनमें वायु तत्व का नितांत अभाव है और पृथ्वी तत्व की अधिकता होने के कारण इनमें स्थिरता होने के साथ-साथ चुंबकीय आकर्षण शक्ति भी है । वे कही सुनी बातों से प्रभावित नहीं होती और अपने लक्ष्य की ओर समर्पित रहती हैं।

फेस रीडिंग के आधार पर प्रियंका का व्यक्तित्व विश्लेषण

लक्षण ज्योतिष अर्थात फेस रीडिंग के आधार पर उनका चेहरा अंडाकार है ।अंडाकार चेहरे की स्वामिनी प्रियंका गाँधी बहुत ही खूबसूरत है। उनकी नुकीली ठोड़ी उनके स्वभाव की दृढ़ता व निर्णय लेने की शक्ति को प्रदर्शित करता है। उनके होंठ पतले और सौम्य हैं। वे मृदुभाषी और मन के भाव को गुप्त रखने वाली हैं। उनकी नासिका लंबी , तीखी व शोभाकार है, जो की राजसी स्वभाव को परिलक्षित करती है। यह इनकी नेतृत्व शक्ति को भी दर्शाती है, इनकी लंबी और मासल कंठ इनकी वाक् क्षमता और हाज़िर जवाबी को दर्शाता है। उनमें गर्व और आत्मविश्वास को दर्शाती है उनकी लंबी गर्दन। उनकी बड़ी बड़ी आंखें सम्मोहक है, जो व्यक्ति को परखने में पूर्णतः समर्थ है। उनकी घनी भौवें प्रबंधन और संचालन की क्षमता दर्शाती हैं। उनका चौड़ा माथा विकसित विचार शक्ति व चिंतन को दर्शाता है। साथ ही विचारशील व्यक्तित्व का आभास कराता है । उनके काले घुंघराले बाल उनके नेतृत्व व स्वभाव में पैनेपन को दर्शाते हैं। अनुशासन का पालन ना करने वाले लोगों को उनके कोप का सामना भी करना पड़ता है। प्रियंका गाँधी में परंपराओ को आगे बढ़ाने वाली अपनी दादी के सभी गुण निहित हैं। जिसके लिहाज़ से वे एक कुशल राजनैतिक के रूप में उभरकर आती हैं ।

हमारी सब की शुभकामनाएं उनके साथ हैं ।

दीप्ति जैन
आधुनिक वास्तु एस्ट्रो विशेषज्ञ

दीप्ति जैन एक जानी-मानी वास्तुविद हैं, जिन्होंने पिछले 3 सालों से वास्तु विज्ञान के क्षेत्र में अपने कौशल और प्रतिभा को बखूबी दर्शाया है। उनके इस योगदान के लिए उन्हें कई सारे पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया है। दीप्ति जैन न केवल वास्तु बल्कि सामाजिक मुद्दों, हस्‍तरेखा विज्ञान, अध्यात्म, कलर थेरेपी, सामुद्रिक शास्त्र जैसे विषयों की भी विशेषज्ञ हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *