नवंबर मासिक राशिफल 2020

अपनी चंद्र राशि के फला देश से जानें त्योहारों से भरा नवंबर का यह महीना आपके लिए क्या कुछ लेकर आने वाला है? हमारे इस मासिक राशिफल में आपको सभी 12 राशियों के अनुसार संपूर्ण भविष्यवाणी मिलती है। सिर्फ इतना ही नहीं इस मासिक राशिफल में आप ये भी जान सकते हैं कि नवंबर के महीने को प्रभावित करने वाले सभी ग्रहों की स्थिति क्या रहने वाली है?

एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात

नवंबर महीने के इस मासिक राशिफल में आप अपने महीने भर के भविष्यफल के बारे में बड़ी ही आसानी से जान सकते हैं। साथ ही आप इस महीने पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की भी संपूर्ण सूची इस मासिक राशिफल से प्राप्त कर सकते हैं। 

इसके अलावा क्या है मासिक राशिफल में ख़ास?

  • मासिक राशिफल में पाएं अपनी राशिनुसार अपना भविष्यफल। 
  • इस महीने पड़ने वाले व्रत-त्यौहार की संपूर्ण सूची। 
  • इस महीने की महत्वपूर्ण भविष्यवाणी। 
  • इस महीने का स्टॉक मार्किट भविष्यफल। 
  • इस महीने में पड़ने वाले नाम चीन लोगों के जन्मदिन की जानकारी। 
  • और नवंबर महीने में जन्मे लोगों की ख़ासियत। 

पाएं आपकी कुंडली में मौजूद राज योग की समस्त जानकारी 

नवंबर महीने का हिंदू पंचांग

हिन्दू पंचांग के अनुसार यह महीना भरणी नक्षत्र में आश्विन/कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होगा और रोहिणी नक्षत्र में कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को समाप्त होगा। इस महीने भी ग्रहों की चाल का प्रभाव निश्चित रूप से सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर पड़ेगा। 

 जीवन में किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए प्रश्न पूछें  

नवंबर 2020 में त्यौहार

आइये अब आपको नवंबर के महीने में पड़ने वाले मुख्य व्रत/त्योहारों के बारे में पूरी जानकारी देते हैं। इस महीने में कई छोटे-बड़े व्रत त्यौहार मनाये जायेंगे।

चलिए अब नीचे दी गई तालिका में देखें कि, इस महीने कौन-कौन से व्रत और त्यौहार पड़ने वाले हैं। साथ ही नीचे आपको दिनांक की जानकारी भी दी जाएगी।

शिक्षा और करियर क्षेत्र में आ रही हैं परेशानियां तो इस्तेमाल करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट 

दिन/ वार त्यौहार 
1 नवंबर 2020, रविवार कार्तिक प्रारंभ 
2 नवंबर 2020, सोमवार मासिक कार्तिगाई  
3 नवंबर 2020, मंगलवार रोहिणी व्रत 
4 नवंबर 2020, बुधवार करवा चौथ/संकष्टी चतुर्थी 
8 नवंबर 2020, रविवार भानु सप्तमी/अहोई अष्टमी/राधा कुंड स्नान/कालाष्टमी 
11 नवंबर 2020, बुधवार रमा एकादशी  
12 नवंबर 2020, गुरुवार गोवत्स्व द्वादशी 
13 नवंबर 2020,शुक्रवार धनतेरस/प्रदोष/काली चौदस/हनुमान पूजा/मासिक शिवरात्रि  
14 नवंबर 2020, शनिवार नरक चतुर्दशी/तमिल दीपावली/दीवाली, /चोपड़ा पूजा/शारदा पूजा/काली पूजा/कमला जयन्ती/दर्श अमावस्या/नेहरू जयन्ती
15  नवंबर 2020, रविवार कार्तिक अमावस्या/ गोवर्धन पूजा /अन्नकूट/ बलि प्रतिपदा
16  नवंबर 2020, सोमवार चन्द्र दर्शन/ नव सम्वत प्रारम्भ/ भैया दूज/ यम द्वितीया/ वृश्चिक संक्रान्ति
18 नवंबर 2020, बुधवार विनायक चतुर्थी
19 नवंबर 2020, गुरुवार लाभ पञ्चमी
20 नवंबर 2020, शुक्रवार छठ पूजा
21 नवंबर 2020, शनिवार अष्टाह्निका विधान प्रारम्भ
22 नवंबर 2020, रविवार गोपाष्टमी/ मासिक दुर्गाष्टमी
23 नवंबर 2020, सोमवार अक्षय नवमी/ जगद्धात्री पूजा
24 नवंबर 2020, मंगलवार कंस वध
25 नवंबर 2020, बुधवार देवुत्थान एकादशी/ भीष्म पञ्चक प्रारम्भ
26 नवंबर 2020, गुरुवार तुलसी विवाह/ योगेश्वर द्वादशी/ गुरुवायुर एकादशी
27 नवंबर 2020, शुक्रवार प्रदोष व्रत
28 नवंबर 2020, शनिवार वैकुण्ठ चतुर्दशी
29 नवंबर 2020, रविवार देव दीवाली/पूर्णिमा उपवास
30 नवंबर 2020, सोमवार कार्तिक पूर्णिमा/पुष्कर स्नान/चन्द्र ग्रहण, गुरु नानक जयन्ती/ रोहिणी व्रत

नवंबर माह में किन ग्रहों का होगा गोचर

वैदिक ज्योतिष के अनुसार नवंबर के महीने में शुक्र, बुध, सूर्य, गुरु का गोचर होगा। क्योंकि नवंबर  2020 में सूर्य के गोचर के अलावा अन्य कई ग्रह भी अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं तो जायज़ है कि इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अवश्य ही पड़ेगा। इन ग्रहों के गोचर से जहाँ एक तरफ कई लोगों के जीवन में शुभ परिवर्तन देखने को मिलेंगे वहीं कुछ जातकों को ग्रहों के इन गोचरों से कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। आईये अब जानते हैं इस माह ग्रहों का गोचर कब होगा। 

  • 16 नवंबर 2020, सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर 
  • 17 नवंबर 2020, शुक्र का तुला राशि में गोचर 
  • 20 नवंबर 2020, गुरु का मकर राशि में गोचर 
  • 28 नवंबर 2020, बुध का वृश्चिक राशि में गोचर 

नवंबर 2020 की मुख्य भविष्यवाणियाँ 

  • इस महीने 16 नवंबर को सूर्य सुबह 6:30 पर अपनी नीच राशि तुला से निकलकर अपनी मित्र राशि वृश्चिक में प्रवेश कर जाएगा जिसके फलस्वरूप कुछ जातकों को आर्थिक रूप से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालाँकि स्वास्थ्य के लिहाज़ से बात करें तो ये समय काफी अच्छा साबित हो सकता है।
  • इसके अलावा इस समय के दौरान कई जातकों को कार्य क्षेत्र में काफी सफलता मिलने के आसार हैं। हालाँकि मेहनत 
  • इसके अलावा इस महीने शुक्र ग्रह 17 नवंबर मंगलवार को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर, कन्या से तुला राशि में गोचर करेगा जिसके परिणामस्वरूप कुछ जातकों को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियाँ उठानी पड़ सकती हैं। ऐसे में उन्हें सलाह दी जाती है कि इस समय अवधि में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
  • इसके अलावा इस दौरान कुछ जातक अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे, खुलकर ख़रीददारी भी करेंगे। हालाँकि बावजूद इसके आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
  • इसके अलावा 28 नवंबर को 7:04 बजे बुध वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। जिसके बाद 17 दिसंबर 11:07 बजे तक यह इसी राशि में रहेगा। जिसके परिणामस्वरूप कुछ जातकों की प्रशासनिक क्षमताओं में वृद्धि होगी जिससे कार्य क्षेत्र में आपको बढ़त मिलेगी। 
  • इस समय के दौरान कुछ जातकों के भाई बहनों को उनके कार्य क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी जिससे एक बार फिर आपके घर में संतोष और खुशी का माहौल बना रहेगा।

शिक्षा और करियर क्षेत्र में आ रही हैं परेशानियां तो इस्तेमाल करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

क्या कहती है नवंबर की शेयर बाजार भविष्यवाणी

तुला राशि में स्थित बुध 3 तारीख को मार्गी गति शुरु करेगा। सूर्य और बुध की युति पर शनि और मंगल की दृष्टि पड़ेगी। सूचकांक में तेजी आने की संभावना है। ऑटोमोबाइल्स (मारुति), बैंकिंग, पेपर, केबल (फिनोलेक्स, स्टरलाइट) और रसद (गति, ब्लू डार्ट) के स्टॉक मांग में होंगे। 6 तारीख को सूर्य विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। शेयर बाजार भविष्यवाणी 2020 के अनुसार इससे धातु, गैस, पेट्रोलियम और सीमेंट के शेयरों की मांग बढ़ेगी।

17 तारीख को शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेगा और बुध के साथ युति बनाएगा। इस युति पर मंगल और शनि की दृष्टि होगी। तेजड़ियों के लिये उग्र ग्रह मंगल आग में घी का काम करेगा। बृहस्पति 20 तारीख को मकर राशि में प्रवेश करेगा और यहां शनि के साथ उसकी युति होगी। बृहस्पति और शनि सूर्य द्वारा शासित उत्तरा आषाढ़ नक्षत्र के माध्यम से पारगमन करेंगे। इस दौरान तेजी जारी रहने की संभावना है।

21 तारीख को विशाखा नक्षत्र में बुध के आने से सराफा बाजार में मांग घट जाएगी। अप्रत्याशित राजनीतिक और प्राकृतिक घटनाओं के कारण बाजार में अशांति और अस्थिरता महसूस की जा सकती है। 23 से 27 तारीख के बीच तेजड़ियों की बाजार में दिलचस्पी कम होगी। हालांकि बाजार में सुधार आएगा और कुल मिलाकर बाजार की स्थिति ठीकठाक रहेगी।

नवंबर के महीने में जन्मे कुछ दिग्गज चेहरे

ज्योतिष अनुसार,नवंबर के महीने 15-16 तारीख से पहले जन्मे लोगों की सूर्य राशि तुला और इसके बाद जन्मे लोगों की सूर्य राशि वृश्चिक होती है। नवंबर में जन्मे लोग दुनिया में प्यार फ़ैलाने और भलाई करने के लिए पैदा होते हैं। इस महीने में जन्मे लोग सफ़लता का अपना रास्ता खुद बनाते हैं और उसपर चलते हैं। नवंबर में जन्मे कुछ दिग्गज चेहरे, शाहरुख़ खान, विराट कोहली, ऐश्वर्या राय बच्चन, सानिया मिर्ज़ा, नीता अंबानी, सुष्मिता सेन, जीनत अमान।  कुंडली

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें: चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष राशि 

इस माह होने वाले चार ग्रहों के गोचर से आपके सप्तम, अष्टम और दशम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे। इन भावों के कारकत्वों की बात की जाये तो सप्तम भाव से …(विस्तार से पढ़ें) 

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को इस माह षष्ठम, सप्तम और नवम भावों के कारकत्वों के अनुसार फलों की प्राप्ति होगी। षष्ठम भाव से आपके रोगों, सप्तम से आपके विवाह और …(विस्तार से पढ़ें) 

मिथुन राशि 

इस माह करियर के क्षेत्र में मिथुन राशि वालों को बहुत संभलकर चलने की जरुरत होगी। हालांकि आर्थिक पक्ष में इस माह आपको मज़बूती मिल सकती है। नवंबर के इस महीने में…(विस्तार से पढ़ें) 

कर्क राशि

इस महीने शुक्र, बुध, सूर्य और बृहस्पति ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन के चलते आपके चतुर्थ, पंचम और सप्तम भाव इस माह सक्रिय अवस्था में रहेंगे। इन भावों के …(विस्तार से पढ़ें) 

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के तृतीय, चतुर्थ और षष्ठम भाव इस माह सक्रिय अवस्था में रहेंगे। काल पुरुष की कुंडली में तीसरा भाव मिथुन राशि का होता है और इससे हम …(विस्तार से पढ़ें) 

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के द्वितीय, तृतीय और पंचम भाव इस माह सक्रिय अवस्था में रहेंगे। इस महीने 17 नवंबर को शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे और तुला राशि में…(विस्तार से पढ़ें) 

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय 

तुला राशि

इस माह चार ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। 17 नवंबर को कला और सौंदर्य के देव शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे और अपने घर यानि तुला राशि में प्रवेश करेंगे जिसके चलते आपका प्रथम भाव सक्रिय …(विस्तार से पढ़ें) 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह माह सामान्य रहने की उम्मीद है इस महीने 4 ग्रहों के गोचर के कारण आपके द्वादश, प्रथम और तृतीय भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे। इस महीने शुक्र आपकी राशि से बारहवें भाव को सक्रिय करते हुए तुला में गोचर करेगा, …(विस्तार से पढ़ें) 

धनु राशि

इस महीने चार ग्रहों बुध, सूर्य, शुक्र और बृहस्पति का राशि परिवर्तन होगा। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन की वजह से इस माह आपके एकादश, द्वादश और द्वितीय भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे। इन भावों …(विस्तार से पढ़ें) 

मकर राशि

मकर राशि के जातक मेहनती होते हैं और अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह से फोकस रहते हैं। इसके साथ ही इनमें एक ख़राबी यह होती है कि कई बार ये लोग कुछ कामों को लेकर लापरवाह हो जाते हैं। हालांकि …(विस्तार से पढ़ें) 

कुंभ राशि 

इस महीने 4 ग्रह सूर्य, शुक्र, बुध और बृहस्पति राशि परिवर्तन करेंगे। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन की वजह से आपके नवम, दशम और द्वादश भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे और इन्हीं भावों के कारकत्वों के हिसाब से आपको …(विस्तार से पढ़ें) 

मीन राशि

इस महीने मीन राशि वालों  के अष्टम नवम और एकादश भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे। अष्टम भाव काल पुरुष की कुंडली में वृश्चिक राशि का होता है और इस भाव से हम …(विस्तार से पढ़ें) 

जैसा की आप जानते हैं IPL 2020 का आगाज़ हो चुका हैं और हर बार की तरह एस्ट्रोसेज इस बार भी आपके लिए भविष्यवाणियां लेकर आये हैं। 

IPL Match 53: टीम चेन्नई Vs टीम पंजाब (1 नवंबर ): जानें आज के मैच की भविष्यवाणी

IPL Match 54: टीम कोलकाता Vs टीम राजस्थान (1 November): जानें आज के मैच की भविष्यवाणी

नवीनतम अपडेट, ब्लॉग और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए ट्विटर पर हम से AstroSageSays से जुड़े।

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.