नवरात्रि के पहले दिन इस विधि से करें माँ शैलपुत्री की पूजा, होगी हर मुराद पूरी!


एस्ट्रोसेज इस नवरात्रि को और भी खास बनाने के लिए लाया है “बिग एस्ट्रो फेस्टिवल”, जिसमें आप पाएंगे ढेरों ऑफर्स और बंपर छूट। ज़्यादा जानकारी के लिए अभी नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें!

  नवरात्रि दो शब्दों से मिलकर बना है, जिसका मतलब होता है नौ रातें। इन नौ रातों में भक्त मां दुर्गा की उपासना और साधना कर उनकी विशेष कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। नवरात्रि के इन नौ दिनों में माता के नौ अलग-अलग रूपों- शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघण्टा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। सभी देवियों के नाम तो पहले से ही जानते होंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस महापर्व के पहले दिन माता के शैलपुत्री स्वरूप की किस प्रकार पूजा करने से देवी मां का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात

मां शैलपुत्री की पूजा के लिए मंत्र

-ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः॥

-वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्। वृषारुढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥ 

रोग प्रतिरोधक कैलकुलेटर से जानें अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता

सफेद मिठाई का भोग है माता को प्रिय

पूजा में देवी को लगाया जाने वाला भोग भी बेहद महत्व रखता है। इसीलिए भक्तों को भोग का ध्यान खासतौर पर रखना चाहिए। मां शैलपुत्री को सफेद वस्‍तु बहुत प्रिय है, इसलिए नवरात्रि के पहले दिन की पूजा में मां को सफेद वस्‍त्र और सफेद फूल अवश्य चढ़ाएं और साथ ही सफेद रंग की मिठाई का भोग भी लगाएँ। मां शैलपुत्री की सच्चे मन से आराधना करने पर मनोवांछित फल और कन्‍याओं को उत्तम वर की प्राप्ति होती है। शैल का मतलब होता है पत्‍थर और पत्‍थर को दृढ़ता की प्रतीक माना गया है। इसीलिए मां का यह स्‍वरूप जीवन में स्थिरता और दृढ़ता का प्रतीक माना जाता है। महिलाओं को खासतौर पर इनकी पूजा से विशेष फलों की प्राप्ति होती है।

ऐसा होता है माँ शैलपुत्री का स्वरूप

माता शैलपुत्री का जन्म पर्वत राज हिमालय के घर हुआ था। इसी कारण से उन्हें शैलपुत्री के नाम से जाना जाता है। माता के स्वरूप की बात करें, तो उनके दाहिने हाथ में त्रिशूल व और बाएँ हाथ में कमल का फूल है। देवी के माथे पर अर्ध चंद्र सुशोभित है। नंदी बैल यानि वृषभ माता की सवारी है, इसलिए देवी शैलपुत्री  को वृषारूढ़ा के नाम से भी जाना जाता है। माँ शैलपुत्री ही सती के नाम से भी जानी जाती हैं। माँ के इस रूप को करुणा और स्नेह का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार माँ शैलपुत्री चंद्रमा को दर्शाती हैं, इसलिए चंद्रमा की उपासना करने से इसके द्वारा व्यक्ति पर पड़ने वाले बुरे प्रभाव निष्क्रिय हो जाते हैं।

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय 

क्यों पहले दिन की जाती है माँ शैलपुत्री की पूजा 

शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा इसलिए की जाती है, क्योंकि माँ शैलपुत्री पर्वतराज हिमालय की पुत्री हैं। हिमालय को पर्वतों का राजा माना जाता है, जो हमेशा अपने स्थान पर कायम रहता है। ऐसी मान्यता है कि, यदि कोई भक्त अपने आराध्य देवता या देवी के लिए ऐसी ही अडिग भावना रखे, तो उसे इसका भरपूर फल मिलता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए ही नवरात्रि के पहले दिन माँ शैलपुत्री की पूजा की जाती है। 

इस नवरात्रि एस्ट्रोसेज ज्योतिष उत्पादों पर दे रहा है बंपर छूट – अभी उठाएं लाभ!

माता शैलपुत्री की पवित्र कथा

एक बार राजा दक्ष प्रजापति के आगमन पर वहां मौजूद सभी लोग उनके स्वागत के लिए खड़े हुए, लेकिन भगवान शंकर अपने स्थान से नहीं उठे। राजा दक्ष को अपनी पुत्री सती के पति भगवान शिव की यह बात अच्छी नहीं लगी और उन्होंने इसे अपना अपमान समझ लिया। कुछ समय बाद दक्ष ने एक बार अपने निवास पर एक यज्ञ का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने सभी देवी-देवताओं को उस यज्ञ का निमंत्रण दिया, लेकिन अपने अपमान का बदला लेने के लिए राजा ने शिव जी को वहां आमंत्रित नहीं किया। 

सती ने अपने पिता द्वारा आयोजित यज्ञ में जाने की इच्छा ज़ाहिर की। सती के आग्रह पर भगवान शंकर ने उन्हें यज्ञ में जाने की अनुमति दे दी। जब सती यज्ञ में पहुंचीं, तो केवल उनकी मां ने ही उन्हें स्नेह दिया। उनकी बहनों की बातें व्यंग्य और उपहास के भाव से भरी थी। सती के पिता दक्ष ने भरे यज्ञ में भगवान शंकर के लिए अपमानजनक शब्द और बहुत भला-बुरा कहा। 

वहां मौजूद सती ने जब अपने पिता के द्वारा शिव जी के लिए कही गयी कठोर बातें सुनी, तो वह देवताओं से भरे यज्ञ में अपने पति का अपमान सहन नहीं कर पाई और यज्ञ वेदी मे कूदकर अपने प्राण त्याग दिए। सती का अगला जन्म शैलराज हिमालय की पुत्री के रूप में हुआ और वे शैलपुत्री कहलाईं। पार्वती और हेमवती भी देवी शैलपुत्री के अन्य नाम हैं। शैलपुत्री का विवाह भी भगवान शिव से हुआ था। 

शिक्षा और करियर क्षेत्र में आ रही हैं परेशानियां तो इस्तेमाल करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

जैसा की आप जानते हैं IPL 2020 का आगाज़ हो चुका हैं और हर बार की तरह एस्ट्रोसेज इस बार भी आपके लिए भविष्यवाणियां लेकर आये हैं। 

IPL Match 33: टीम राजस्थान Vs टीम बैंगलोर (17 October): जानें आज के मैच की भविष्यवाणी

IPL Match 34: टीम दिल्ली Vs टीम चेन्नई (17 October): जानें आज के मैच की भविष्यवाणी

आशा करते हैं इस लेख में दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी। एस्ट्रोसेज से जुड़े रहने के लिए आप सभी का धन्यवाद।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *