‘नमस्ते इंग्लैंड’ बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल?

नमस्ते लंदन के बाद अब नमस्ते इंग्लैंड बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के लिए तैयार है। यह फिल्म 2007 में आई अक्षय कुमार और कटरीना कैफ स्टारर नमस्ते लंदन का सीक्वल है। इस फिल्म में अक्षय और कटरीना की जोड़ी को रिप्लेस किया है अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा ने, इससे पहले यह जोड़ी इश्कज़ादे में नज़र आ चुकी है। विपुल अमृतलाल शाह के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 18 अक्टूबर 2018 को रिलीज हो रही है।

फिल्म की कहानी परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर के इर्द-गिर्द घूमती है। लड़कियों को काम करने की आजादी नहीं मिलने से नाराज परिणीति चोपड़ा सब कुछ छोड़कर लंदन चली जाती है और परिणीति के पीछे-पीछे उनके पति अर्जुन कपूर भी उन्हें मनाने के लिए लंदन पहुंच जाते हैं। फिल्म के आखिरी में दोनों का मिलन होता है। उम्मीद है कि अर्जुन कपूर और परिणीति के बीच रोमांस व प्यार भरी तकरार दर्शकों को बांधकर रखेगी। आइये अब ज्योतिषीय नज़रिये से जानते हैं कि क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी?

क्या कहते हैं ‘नमस्ते इंग्लैंड’ के सितारे

नक्षत्र: यह फिल्म 18 अक्टूबर 2018 को श्रवण नक्षत्र में रिलीज हो रही है। यह चंद्रमा का नक्षत्र है और किसी भी छोटी अवधि से संबंधित नये कार्य के शुभारंभ के लिए इसे शुभ माना जाता है। लेकिन 18/10/2018 को श्रवण नक्षत्र में चंद्रमा की स्थिति अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा के लिए ज्यादा अच्छी नहीं है।

तिथि: 18 अक्टूबर 2018 को शुक्ल नवमी तिथि है। यह एक रिक्ता तिथि है जो कि महत्वपूर्ण कार्यों को शुरू करने के लिए शुभ नहीं मानी जाती है।

योग: फिल्म रिलीज़िंग के दिन धृति योग का निर्माण हो रहा है और इसे सामान्यतः शुभ माना जाता है।

करण: फिल्म रिलीज़िंग के दिन कौलव नामक करण रहेगा। किसी नये कार्य की शुरुआत के लिए यह शुभ माना गया है।

उपरोक्त बिंदुओं में से सिर्फ 2 ही ऐसे बिन्दु हैं जो फिल्म की कमर्शियल सक्सेस को लेकर सकारात्मक संकेत दे रहे हैं।

फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का नामांक 49 है। इस अंक में वह सकारात्मक ऊर्जा नहीं है जो किसी कमर्शियल सक्सेस के लिए जरूरी होती है लेकिन यह अंक फिल्म के कलाकारों की जन्मतिथि से तालमेल रखता है, इसलिए इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफलता मिले या न मिले लेकिन फिल्म के एक्टर और एक्ट्रेस की एक्टिंग को पब्लिक पसंद करेगी।

यह फिल्म 18-10-2018 को रिलीज हो रही है। 18 अंक का स्वामी मंगल होता है। यह अंक फिल्म के कलाकारों की जन्मतिथि से अच्छे संबंध को नहीं दर्शाता है।

18-10-2018 के अनुसार इस फिल्म का भाग्यांक 3 है। भाग्यांक के अनुसार यह अंक फिल्म के एक्टर अर्जुन कपूर के भाग्यांक के साथ विरोधाभास को दर्शाता है।

ज्योतिष और अंक ज्योतिष का निर्णय: कुल मिलाकर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएगी।

सक्सेस रेटिंग: 2.5/5

‘नमस्ते इंग्लैंड’ की स्टारकास्ट को शुभकामनाएँ!

ज्योतिषाचार्य राजीव खट्टर
ज्योतिषाचार्य राजीव एस खट्टर ज्योतिष जगत में एक सम्मानित नाम है। इन्होंने ज्योतिष की कई शाखाओं का अध्ययन किया है। इनमें लाल किताब, कृष्णमूर्ति पद्धति और वास्तु शास्त्र विद्या आदि प्रमुख हैं। राजीव के. खट्टर अंक ज्योतिष, मुहूर्त शास्त्र और रत्न शास्त्र की भी बेहतर समझ रखते हैं। ज्योतिषी राजीव के. खट्टर प्रमुख रूप से आर्थिक एवं कानूनी मामलों से जुड़े ज्योतिषीय परामर्श में रुचि रखते हैं। राजीव खट्टर विभिन्न पत्रिका और वेबसाइट्स के लिए ज्योतिषीय कॉलम लिखते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *