मुंबई इंडियंस VS दिल्ली डेयरडेविल्स (14 अप्रैल 2018): आईपीएल 2018, आज के मैच की भविष्यवाणी

आईपीएल 2018 में आज का मुकाबला मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला आज यानि 14 अप्रैल 2018 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 4 बजे से होगा। मुंबई टीम का यह घरेलू मैदान है लिहाज़ा दिल्ली की टीम के यह मुकाबला बेहद चुनौतीपूर्ण रहेगा। देखने वाली बात होगी कि DD के कप्तान गौतम गंभीर MI के खिलाफ़ किस तरह की रणनीति अपनाते हैं। वहीं मुंबई इंडियंस टीम का हौंसला बेहद बुलंद है। आंकड़ों के हिसाब से भी मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है। दोनों के बीच अब तक 20 मैच खेले गए हैं जिसमें 11 मैचों में मुंबई जीती है, जबकि 9 मैचों में दिल्ली को जीत हासिल हुई है। बहरहाल ज्योतिषीय विश्लेषण से जानते हैं आज के मैच की भविष्यवाणी।

यदि आप क्रिकेट और आईपीएल से जुड़ी भविष्यवाणियों के नोटिफ़िकेशन अपने मोबाइल फ़ोन पर पाना चाहते हैं, तो कृपया देखें– क्रिकेट की भविष्यवाणियाँ सब्सक्राइब करें

मुंबई इंडियंस VS दिल्ली डेयरडेविल्स – आज होने वाले मैच की भविष्यवाणी

  • तारीख़: 14 अप्रैल, शनिवार
  • समय: 4:00 PM (IST)
  • स्थान: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

14-4-2018, 16:0:0, मुंबई

MI VS DD

इंडियन प्रीमियर लीग 2018 के इस मैच की भविष्यवाणी स्वर विज्ञान, नक्षत्र और सर्वतोभद्र चक्र पर आधारित है। आज के मैच की भविष्यवाणी के अनुसार मुंबई इंडियंस अपने घरेलू मैदान में मुकाबले को जीतने की पूरी कोशिश करेगी। टीम का प्रदर्शन भी शानदार रहेगा और उसे किस्मत का साथ मिल सकता है। यद्यपि दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से उन्हें कड़ी टक्कर मिल सकती है। इसलिए इस मुकाबले का अंत भी बेहद रोमांचक रहने वाला है। मैदान में हज़ारों दर्शक स्थानीय टीम मुंबई इंडियंस का सपोर्ट करते हुए दिखाई देंगे। इससे टीम का मनोबल ऊँचा होगा। ज्योतिषीय विश्लेषण यह बताता है कि इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की जीतने की संभावना अधिक है

क्रिकेट की भविष्यवाणियाँ सब्सक्राइब करें

डिस्क्लेमर: हम यह स्पष्ट करते हैं कि इस वेबसाइट में प्रयोग किए गए आईपीएल टीम्स के लोगो (शुभंकर) तथा सभी टीमों के नाम आईपीएल की निजि संपत्ति है। मैच के संबंध में दी जा रही यह भविष्यवाणी अकादमिक और शोध के उद्देश्य से की गई है। इसके जरिये हम किसी भी तरह के गैरकानूनी कार्य जैसे- सट्टा और मैच फिक्सिंग को बढ़ावा नहीं देते हैं। कृपया इस तरह के गलत कार्यों से बचने की कोशिश करें।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *