MI Vs DC (24th March): IPL 2019 आज के मैच की भविष्यवाणी

आईपीएल 2019 में आज तीसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स में होने जा रहा है। यह मैच भारतीय समयानुसार रात्रि 8 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस अपने घरेलू मैदान में दिल्ली कैपिटल्स के ऊपर हावी होने का प्रयास कर सकती है। यहाँ मुंबई टीम के हज़ारों समर्थक अपनी टीम का उत्साहवर्धन भी करते हुए नज़र आएंगे। हालाँकि दिल्ली की टीम अपने नए नाम के साथ मैदान में अपना पहला मैच खेलेगी। ज़ाहिर है टीम अपने नए नाम के साथ जीतना चाहेगी। आँकड़ों पर नज़र डालें तो अब तक मुंबई और दिल्ली के बीच आईपीएल में 22 मुकाबले हुए हैं जिनमें दोनों टीमों ने 11-11 मैचों में जीत हासिल की है। यानि जीत और हार का आंकड़ा दोनों का ही बराबर है। लिहाज़ा दोनों टीमों के बीच होने वाला आज का मुकाबला भी दिलचस्प होगा। बहरहाल, आइए जानते हैं कि ज्योतिषीय भविष्यवाणी इस मुकाबले को लेकर क्या कहती है।

यदि आप क्रिकेट और आईपीएल से जुड़ी भविष्यवाणियों के नोटिफ़िकेशन अपने मोबाइल फ़ोन पर पाना चाहते हैं, तो कृपया देखें– क्रिकेट की भविष्यवाणियाँ सब्सक्राइब करें

 

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच की ज्योतिषीय भविष्यवाणी

mi-dc-24-march

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले आज के मैच की भविष्यवाणी प्रश्न कुंडली पर आधारित है। यहाँ हम यह स्पष्ट कर देते हैं कि प्रश्न कुंडली के लिए पूछा गया प्रश्न मुंबई इंडियंस के लिए है। अर्थात यहाँ ज्योतिषीय परिणाम मुंबई की टीम के ऊपर प्रभावी होगा। प्रश्न कुंडली के अऩुसार जैसा कि आप उपर दी गई कुंडली में देख रहे हैं कि लग्न भाव में छठवीं यानि कन्या राशि है। यह जानना हमारे लिए बेहद आवश्यक होगा कि ज्योतिष में इस तरह की भविष्यवाणी को जानने के लिए कुंडली के लग्न भाव और षष्टम भाव का विचार किया जाता है। क्योंकि लग्न भाव ख़ुद जबकि छठा भाव शत्रु या फिर प्रतिद्वंद्वी को दर्शाता है।

कुंडली में लग्न राशि का स्वामी बुध ग्रह षष्टम भाव में स्थित है। चोंकि ज्योतिष में छठा भाव शत्रु भाव होता है। अर्थात लग्नेश का छठे भाव में होना मुंबई के लिए शुभ नहीं है। वहीं छठे भाव को देखें तो इस भाव में कुंभ राशि है जिसका स्वामी शनि ग्रह है। कुंडली में शनि ग्रह केतु के साथ बैठा है। दोनों की युति मुंबई इंडियंस के लिए अनुकूल बिल्कुल नहीं है। दूसरी ओर, चौथे भाव में बैठा शनि लग्न भाव पर दशम दृष्टि दे रहा है जिससे लग्न भाव कमज़ोर होता है। ज्योतिषीय विश्लेषण से यह ज्ञात होता है कि आज के मुकाबले में मुंबई का प्रदर्शन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ़ अच्छा नहीं होगा। लेकिन दोनों के बीच कांटे की टक्कर जरुर देखने को मिलेगी और अंत में दिल्ली कैपिटल विजेता के रूप में उभरकर सामने आएगी।

क्रिकेट की भविष्यवाणियाँ सब्सक्राइब करें

डिस्क्लेमर:  हम यह स्पष्ट करते हैं कि मैच के संबंध में दी जा रही यह भविष्यवाणी अकादमिक और शोध के उद्देश्य से की गई है। इसके जरिये हम किसी भी तरह के गैरकानूनी कार्य जैसे- सट्टा और मैच फिक्सिंग को बढ़ावा नहीं देते हैं। कृपया इस तरह के गलत कार्यों से बचने की कोशिश करें।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.