मर्दानी 2: ज्योतिष विज्ञान की मदद से जानें यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करेगी

मर्दानी 2: ज्योतिष के अनुसार गणना

  • रिलीज की तारीख: 13 दिसंबर 2019
  • रिलीज का समय:  9:00 बजे सुबह 
  • जगह: मुंबई 

mardani-movie

मर्दानी 2 मूवी की प्रश्न कुंडली

नोट – यह गणना वैदिक और अंक ज्योतिष का संयुक्त फल है।  

  1. अकज्योतिष के अनुसार मर्दानी 2 मूवी का भाग्यांक 3 है। हालांकि अंक ज्योतिष की गणना के आधार पर मूवी का भाग्यांक 1 है लेकिन मूवी के आगे लिखे नंबर 2 को 1 के साथ जोड़ दें तो भाग्यांक बनाता है 3।
  2. 3 नंबर को अंकज्योतिष में बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है। वहीं वैदिक ज्योतिष में यह नंबर मिथुन राशि का है जिसका स्वामी ग्रह बुध है। इसका मतलब है कि बुध और गुरु ग्रह के साथ मिथुन राशि इस फिल्म की सफलता के लिये सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होंगे। 
  3. उपरोक्त प्रश्न कुंडली में मिथुन राशि सप्तम भाव में है, इस घर में राहु और चंद्रमा भी उपस्थित हैं। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा महिलाओं का प्रतिनिधित्व करता है वहीं राहु विचित्र स्थितियों और अमानवीय कार्यों को दर्शाता है। यह फिल्म एक लड़की (चंद्रमा) के क्रूर बलात्कार (राहु) पर केंद्रित है। इसका अर्थ है कि फिल्म की रिलीज की तारीख फिल्म के लिये अनुकूल है। 
  4. बुध ग्रह जोकि मिथुन राशि का स्वामी है द्वादश भाव में मित्र ग्रह सूर्य के साथ स्थित है। द्वादश भाव में बुध वृश्चिक राशि में है, यह बुध ग्रह के लिये प्रतिकुल संकेत है। हालांकि यह अपने मित्र ग्रह सूर्य से समर्थन प्राप्त कर रहा है, इसलिये यह स्थिर स्थिति में रहेगा। फिल्म की सफलता के लिये यह अनुकूल स्थिति है। 
  5. प्रश्न कुंडली के प्रथम भाव या लग्न भाव में भाग्य का स्वामी बृहस्पति विराजमान है। यहां बृहस्पति बहुत मजबूत स्थिति में है क्योंकि यह अपने ही राशि धनु में स्थित है। अपनी राशि में होने के कारण यह दिग बली अवस्था में है। इसलिये जिस उद्देश्य से निर्माताओं ने यह फिल्म बनायी है वह उद्देश्य पूरा होगा।  
  6. ऊपर दी गई प्रश्न कुंडली में बृहस्पति और चंद्रमा एक दूसरे के केंद्र मे हैं। इस स्थिति से एक और योग का निर्माण कहा जाता है जिसे ‘गज-केसरी’ योग कहते हैं। अर्थात चंद्रमा (रानी मुखर्जी एक अभिनेत्री के तौर पर) अपने रॉबिन-हुड अवतार में लोगों को प्रभावित करेगा।    
  7. जरुरी नोट: कुंडली में एक ध्यान देने वाली बात यह भी है कि शुक्र-चंद्रमा पहले और सातवें घर की धुरी में उपस्थित हैं। शुक्र-चंद्र की स्थिति से पता चलता है कि फिल्म में महिला वर्चस्व को प्रदर्शित किया जायेगा, यह पक्ष फिल्म की सफलता के लिये अच्छा है।  
  8. ज्योतिष के जानकारों के लिये: भाग्य स्वामी बृहस्पति धनु राशि में मजबूत अवस्था में स्थित है, बृहस्पति ग्रह बच्चों का प्रतिनिधित्व भई करता है। यह फिल्म बच्चों और क्रूर बलात्कार पर आधारित है। इसलिये इस फिल्म का नाम मर्दानी 2 फिल्म के कथानक के अनुसार बहुत अनुकूल है। 
  9. कुल मिलाकर कहा जाए तो यह फिल्म दर्शकों द्वारा बहुत पसंद की जायेगी। खासकर महिला दर्शकों द्वारा। 

ज्योतिष से जुडें उपायों और यंत्र आदि खरीदने के लिये हमारी वेबसाईट विजिट करें- ऐस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर 

हमारी ओर से मर्दानी-2 मूवी की टीम को शुभकामनाएं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *