मार्च 2020 मासिक राशिफ़ल

मार्च का महीना आपके लिए कैसा जाने वाला है इस बात का जवाब आपकी चंद्र राशि का फला देश बताएगा। प्रत्येक राशि के लिए मार्च का महीना कैसे जाने वाला है ये जानने के लिए आप भी पढ़िए मार्च महीने का मासिक राशिफल 2020। इसके साथ ही जानिए मार्च महीने को प्रभावित करने वाले सभी ग्रहों की स्थिति क्या है। 

समस्याओं के ज्योतिषीय समाधान के लिये प्रश्न पूछें 

मार्च महीने के इस मासिक राशिफल में आप जान सकते हैं कि आने वाला ये नया महीने आपके लिए क्या लेकर आने वाला है। साथ ही जानिए इस महीने किस राशि के जातकों का प्यार में भाग्योदय होने की उम्मीद है और किन्हें अभी प्यार की राह में करना होगा और इंतज़ार। इसके अलावा आप ये भी जान सकते हैं कि इस महीने व्यापार के क्षेत्र में किस राशि के लोगों को लाभ मिलेगा और किन्हें अभी और संघर्ष करना पड़ सकता है? करियर के क्षेत्र में किसे उड़ान मिलेगी? इन सभी सवालों का जवाब आपको एस्ट्रोसेज के इस मासिक राशिफल में बड़ी ही आसानी से मिल सकती है। 

मार्च का हिंदू पंचांग

हिन्दू पंचांग के अनुसार यह महीना कृत्तिका नक्षत्र में फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी से शुरू होगा और मृगशिरा नक्षत्र में चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को समाप्त होगा। इस महीने भी ग्रहों की चाल का प्रभाव निश्चित रूप से सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर पड़ेगा। 

पाएं आपकी कुंडली में मौजूद राज योग की समस्त जानकारी 

मार्च 2020 में त्यौहार

वहीं अब अगर बात करें, इस महीने आने वाले त्योहारों की तो इस महीने कई विशेष व्रत/त्यौहार आने वाले हैं। जिसमें होली का त्योहार 10 मार्च को देशभर में मनाया जाएगा। जबकि इसकी पूर्व रात्रि को होलिका दहन कर लोग साथ मिलकर ख़ुशी मनाएंगे। ऐसे में इस माह फाल्गुन का यह त्योहार देशभर में भाईचारे को बढ़ाने का काम करेगा। हिन्दू पूजा-पद्धति में होलिका दहन की पूजा विधि एवं इसे मनाने के कुछ विशेष नियम और मुहूर्त बताया गया है। 

एस्ट्रोसेज इ-पत्रिका का मार्च का अंक पढ़ने के लिए क्लिक करें – एस्ट्रोसेज इ-पत्रिका 

चलिए अब नीचे दी गई तालिका में देखें कि, इस महीने कौन-कौन से व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं। साथ ही नीचे आपको दिनांक की जानकारी भी दी जाएगी।

Festivals Date & Day

आमलकी एकादशी

शुक्रवार, 6 मार्च

छोटी होली, होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा 

सोमवार, 9 मार्च

होली

मंगलवार, 10 मार्च

मीन संक्रांति

शनिवार, 14 मार्च

बसोड़ा, शीतला अष्टमी

सोमवार, 16 मार्च

पापमोचिनी एकादशी

बृहस्पतिवार, 19 मार्च

चैत्र नवरात्र, गुड़ी पड़वा, उगादी

बुधवार, 25 मार्च

गौरी पूजा, गणगौर पूजा

शुक्रवार, 27 मार्च

यमुना छठ

सोमवार, 30 मार्च

 

इस माह किन ग्रहों का होगा गोचर

वैदिक ज्योतिष के अनुसार मार्च महीने में तीनों मुख्य ग्रहों सूर्य, शुक्र और मंगल के साथ गुरु बृहस्पति का भी गोचर होगा। क्योंकि मार्च 2020 में सूर्य के गोचर के अलावा तीन अन्य ग्रह भी अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं तो जायज़ है कि इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अवश्य ही पड़ेगा। इन ग्रहों के गोचर से जहाँ एक तरफ कई लोगों के जीवन में शुभ परिवर्तन देखने को मिलेंगे वहीं कुछ जातकों को ग्रहों के इन गोचरों से कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। आईये अब जानते हैं इस माह ग्रहों का गोचर कब होगा। 

  • 14 मार्च 2020, शनिवार,  को सूर्य ग्रह मीन राशि में गोचर करेगा।
  • 22 मार्च 2020, रविवार,  को मंगल का मकर राशि में गोचर होगा।
  • 28 मार्च 2020, शनिवार, को शुक्र का वृषभ राशि में गोचर होगा।
  • 29 मार्च 2020, सोमवार, को गुरु बृहस्पति मकर राशि में संचरण करने वाले है। 

मार्च 2020 की मुख्य भविष्यवाणियाँ 

  • जैसा सब जानते हैं कि मार्च माह शिक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहता है,क्योंकि इस समय सभी विद्यार्थियों के ऊपर परीक्षा का दबाव साफ़ देखने को मिलता है। ऐसे में यदि देश की कुंडली को समझें तो इस माह शुक्र देव की स्थिति दर्शा रही है कि, मार्च माह में होने वाली परीक्षाओं में छात्रों के अनुसार छात्राएँ पहले से काफी बेहतर प्रदर्शन करने में सफल होंगी। इसका मतलब जिन भी छात्राओं ने परीक्षा के लिए पूर्व में जमकर मेहनत की थी, उन्हें इस समय शनि देव और शुक्र देव मेहनत का फल देते हुए अच्छे अंक प्रदान करेंगे। 

यहाँ क्लिक कर जानें अपने बच्चों का भविष्य : 10वीं 12वीं का रिजल्ट भविष्यवाणी

  • इस माह शुक्र की शुभ स्थिति देश के फिल्म जगत और कॉस्मेटिक्स इंडस्ट्री के लिए भी विशेष लाभकारी सिद्ध होने वाली है। ऐसे में इसका सीधा सकारात्मक असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। 
  • गुरु देव और शनि की युति इस माह देश के लिए अच्छी रहेगी, क्योंकि संभावना है कि देश को विदेशों से अच्छा लाभ प्राप्त हो। हालांकि पड़ोसी देशों से भारत को सावधान रहने की भी ज़रूरत होगी। 
  • मार्च में गुरु की स्थिति के चलते, देशभर में ज्यादातर लोगों का रुझान आधात्मिकता की ओर अधिक रहेगा। इस दौरान लोग ज्यादा संख्या में धर्म-कर्म के कार्यों में खुलकर खर्च करते दिखाई देंगे।   

क्या कहती है मार्च की शेयर बाजार भविष्यवाणी

मार्च शेयर बाजार भविष्यवाणी के अनुसार, जहाँ सूर्य देव, बुध और राहु के साथ कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। वहीं मंगल, बृहस्पति और केतु के साथ धनु राशि में स्थित होंगे। साथ ही शनि की युति मकर राशि में और चंद्र देव, शुक्र के साथ संयुक्त रूप से तुला राशि में गोचर करेंगे। इसके साथ ही इस माह के मध्य भाग में सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेगा और चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। 

10 तारीख को कुंभ राशि में स्थित बुध मार्गी गति प्रारंभ करेगा, जिससे बैंकिंग (एचडीएफसी), बीमा, कागज (वेस्ट कोस्ट, तमिल न्यूजप्रिंट, ट्राइडेंट), लॉजिस्टिक्स (ब्लू डार्ट) और टायर सेक्टर की कंपनियों के शेयरों के संबंध में सकारात्मक बदलाव आएँगे।  

इस दौरान निवेशक सफेद वस्तु (व्हाइट गुड्स) कंपनियों (ब्लू स्टार, एम्बर, व्हर्लपूल) के शेयरों को प्राप्त करने में रुचि लेंगे। 

पावर, इलेक्ट्रिकल और गैस (आईजीएल) क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में भी 13 तारीख से वृद्धि देखने को मिल सकती है। 18 से 20 तारीख के बीच प्रॉफिट बुकिंग देखी जा सकती है। साथ ही माह के अंत में सूचकांक में गिरावट दर्ज की जाएगी। इस समय निवेशकों का झुकाव सोना खरीदने की ओर होगा। ऐसे में शेयर बाजार 2020 की भविष्यवाणी के अनुसार 27 मार्च के बाद से स्टॉक मार्केट में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।    

मार्च में जन्मे कुछ दिग्गज चेहरें 

ज्योतिष अनुसार, मार्च में जन्म वाले जातक कुम्भ और मीन लग्न के होते हैं। जो आमतौर पर कला-कौशल से दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहते हैं। इन लोगों के अंदर एक गजब की रचनात्मक योग्यता होती है, जिसके कारण ही ये लोग अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता हासिल करते हैं। मार्च में जन्में कुछ प्रमुख दिग्गज में कल्पना चावला, आमीर खान, रानी मुखर्जी, रोहित शेट्टी, हनी सिंह, इमरान हाशमी, शशि कपूर, कंगना रनौत और अनुपम खेर शामिल हैं। देखें इन दिग्गजों की कुंडली

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें: चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष राशि

इस माह करियर में जहाँ आपको प्रमोशन मिलने की संभावना है। वहीं आर्थिक जीवन में भी आपको अच्छे परिणाम मिलने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में … आगे पढ़ें

वृषभ राशि

मार्च का महीना आपके करियर के लिए बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। इस वर्ष नौकरी-व्यापार में बाधाएँ आएंगी। इसलिए आपको संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है… आगे पढ़ें

मिथुन राशि

करियर के लिहाज़ से यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। लेकिन इसके बावजूद भी आपको कुछ बातों का ध्यान भी रखना होगा। वहीं आर्थिक जीवन के लिए… आगे पढ़ें

कर्क राशि

इस महीने करियर में व्यापार में आपको तरक्की मिलेगी। आपके सपने साकार होंगे। कार्य क्षेत्र में आपको नया और सकारात्मक अनुभव प्राप्त होगा। आर्थिक जीवन के भी… आगे पढ़ें

सिंह राशि

करियर के लिए यह महीना अच्छा है। इस माह आप अपने नौकरी अथवा व्यापार में तरक्की करेंगे। आर्थिक जीवन में सुधार होगा… आगे पढ़ें

कन्या राशि

इस महीने में आपको नई जॉब या फिर वर्तमान जॉब में तरक्की पाने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। माता-पिता की ओर आपको किसी प्रकार की आर्थिक सहायता मिल सकती है जिससे आपकी बचत में और… आगे पढ़ें

तुला राशि

करियर क्षेत्र की बात की जाए तो इस महीने कुछ उतार-चढ़ाव आने की संभावना है। खर्चों में भी इस माह वृद्धि होने के आसार हैं। इस राशि के छात्रों को भी अपनी पढ़ाई पर इस समय विशेष ध्यान देना होगा… आगे पढ़ें

वृश्चिक राशि

कार्यक्षेत्र में भी आपकी स्थिति इस माह पहले से बेहतर हो सकती है। आपको अपने सीनियर्स से वाहवाही मिलने की भी संभावना है वहीं जो जातक… आगे पढ़ें

धनु राशि

अगर आपके करियर की बात की जाए तो यह इस माह सामान्य रहेगा। वहीं आर्थिक पक्ष में भी ज्यादा बदलाव आने की उम्मीद नहीं है। पारिवारिक जीवन में बच्चों की सेहत के प्रति आपको ध्यान देना होगा… आगे पढ़ें

मकर राशि

इस माह आपके करियर जीवन में कुछ परिवर्तन आ सकते हैं और आप जॉब छोड़ने या नयी जॉब पाने की कोशिश कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा हालांकि स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ी बहुत परेशानियां हो सकती हैं… आगे पढ़ें

कुम्भ राशि

कुंभ राशि वालों के लिये यह माह अच्छा रहने की पूरी उम्मीद है। आपको करियर के क्षेत्र में इस माह अच्छे फल मिल सकते हैं। पैसों से जुड़े मामलों में भी… आगे पढ़ें

मीन राशि

आपके लिये यह माह कुछ मामलों में बहुत अच्छा रहने की पूरी उम्मीद है। खासकर आपके करियर क्षेत्र और आर्थिक क्षेत्र में इस माह उछाल आ सकता है। इस माह… आगे पढ़ें

कॉग्निएस्ट्रो आपके भविष्य की सर्वश्रेष्ठ मार्गदर्शक

 

जबकि 12 वीं कक्षा के छात्रों के लिए कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट पर्याप्त पाठ्यक्रमों, सर्वश्रेष्ठ कॉलेजों और करियर विकल्पों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराती है।

 

 

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.