साल 2020 के पहले दिन ग्रहों का महायोग करेगा कमाल (1 जनवरी, 2020)

साल 2020 के पहले दिन ग्रहों का महागठबंधन धमाल मचाने के लिए तैयार है। नया साल 2020 आ चुका है और अपने अंदर बहुत से राज समेटे हुए है। सबसे खास बात है साल के पहले ही दिन ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा है, जो अपनी विलक्षणता के लिए जाना जाएगा। क्या है यह महासंयोग और क्या होगा इस का आप पर प्रभाव, इसके बारे में हम इस लेख में विस्तार से बात करेंगे।

6 ग्रह बनाएँगे अद्भुत संयोग

वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थितियाँ विभिन्न प्रकार की परिस्थितियों को जन्म देती हैं। वर्ष 2020 के पहले दिन जब सूर्य उदय होगा, उस समय धनु राशि में पांच ग्रहों का महासंयोग होगा। अर्थात सूर्य, शनि, बृहस्पति, बुध और केतु। ये पांचों ही ग्रह धनु राशि में स्थित होंगे और राहु के प्रभाव में भी होंगे, जिसकी वजह से कुल मिलाकर 6 ग्रहों का महागठबंधन बनेगा, जो कि किसी भी प्रकार की व्यापकता के लिए जाना जाने वाला है।

अंक ज्योतिष के अनुसार साल 2020 लाएगा बड़े परिवर्तन

अंक ज्योतिष के अनुसार भी साल 2020 जिसका कुल अंक 4 (जोड़: 2+0+2+0=4) बन रहा है, जो बताता है कि यह साल बड़े बड़े परिवर्तन लेकर आएगा। अंक 4 राहु से प्रभावित माना जाता है, इसलिए राहु के प्रभाव से यह वर्ष काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। राहु के प्रभाव से राजनीतिक क्षेत्र में उठापटक की स्थिति बनने की संभावना है और लम्बे समय से चली आ रही परंपराओं को तोड़कर आगे बढ़ने का कार्य राहु की पहचान है, इसलिए साल 2020 अनेक प्रकार के बदलावों का साल बनेगा और हम देखेंगे कि इस साल देश और दुनिया में नए नए बदलाव होंगे। इस साल विशेष रूप से लोगों की सोच में भी बदलाव आएगा और वे दूसरों के बजाय अपने बारे में सोचना अधिक पसंद करेंगे और अपना भला सबसे पहले चाहेंगे।

जानें अपने आने वाले साल का हाल – वार्षिक कुंडली 2020

ग्रहों का गोचर डालेगा विशेष प्रभाव 

कुंडली  में किसी एक राशि या भाव में अधिक ग्रहों का स्थित होना बड़े  व्यापक अर्थ रखता है और देश और दुनिया में प्राकृतिक, सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, आदि सभी रूपों में अपना प्रभाव दिखाने में पूरी तरह सक्षम होता है। इसी वर्ष चार सर्वाधिक प्रभावशाली ग्रहों का गोचर भी होगा, जो कि शनि, बृहस्पति, राहु और केतु हैं। इन ग्रहों का गोचर भी समाज के विभिन्न क्षेत्रों में लम्बे समय तक जाना जायेगा।

जानें आपकी कुंडली में छिपे राज योग

इसके अतिरिक्त यदि साल 2020 के पहले पखवाड़े की बात की जाए तो इस दौरान सबसे पहले 9 जनवरी को शुक्र ग्रह कुंभ राशि में गोचर करेंगे और उसके चार दिनों बाद 13 जनवरी को बुध देव का गोचर मकर राशि में होगा। इसी के पीछे पीछे 15 जनवरी को सूर्य देव भी अपने पुत्र शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे, जिससे हिंदू पंचांग के अनुसार उत्तरायण की शुरुआत होगी और पोंगल और मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा।

देश और दुनिया पर ग्रहों के महासंयोग का प्रभाव

जब  6 ग्रहों का महासंयोग हो रहा हो तो उसका प्रभाव देश और दुनिया पर पड़ना स्वाभाविक ही है। यही हाल  साल 2020 में देखने को मिलेगा क्योंकि वैदिक ज्योतिष के अनुसार काल पुरुष की कुंडली के नवम भाव में शनि, बृहस्पति, सूर्य, बुध और केतु ग्रह का योग है, जिसे हम पंच ग्रही योग भी कह सकते हैं।  केवल इतना ही नहीं, राहु का प्रभाव भी इस पर होने के कारण कुल मिलाकर 6 ग्रह मुख्य रूप से धनु और मिथुन राशियों को विशेष तौर पर प्रभावित करेंगे।

यदि हमारे देश भारत की बात की जाए, तो स्वतंत्र भारत की चंद्र राशि कर्क है, जिससे छठे भाव में ग्रहों का यह महासंयोग आकार ले रहा है और बारहवें घर में राहु उपस्थित है, जिस पर मंगल का प्रभाव भी है। यह योग विशेष रूप से देश में 2020 के दौरान राजनीतिक तौर पर अस्थिरता, किसी प्रकार की संक्रामक या  बड़ी बीमारी, प्राकृतिक आपदा अथवा देश विरोधियों तथा विदेशी ताकतों के षड्यंत्र की ओर भी इंगित कर रहा है। हालांकि ग्रहों की युति यह भी इंगित करती है कि हमारे देश की स्थिति सभी चुनौतियों के बावजूद आगे बढ़ेगी क्योंकि शनि का गोचर शीघ्र ही बदलकर मकर राशि में चला जाएगा, लेकिन साल के शुरुआती 15 दिन काफी महत्वपूर्ण होंगे क्योंकि इसी में इन ग्रहों का प्रमुख योग देखने को मिल सकता है।

इस पंचग्रही योग के कारण देश में अराजकता का माहौल अभी कुछ समय और बना रहेगा, लेकिन धीरे-धीरे उस पर नियंत्रण होना शुरू हो जायेगा। अगर यह कहा जाए कि साल की शुरुआत  ज्यादा शांतिपूर्ण नहीं होगी, तो गलत नहीं होगा। हालांकि यह केवल पहले पखवाड़े की बात है, उसके बाद धीरे-धीरे स्थितियां सुधरने लगेंगी और 15 जनवरी तथा 26 जनवरी के आस पास कोई ख़ास घोषणा की जा सकती है। यदि दुनिया की बात की जाए तो साल 2020 की शुरुआत इंडोनेशिया, जापान और फिलीपींस के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है और इन देशों में विशेष रूप से कोई बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

किसी समस्या से परेशान, समाधान पाने के लिए प्रश्न पूछें

यह तो हुई देश और दुनिया की बात, अब जानते हैं कि साल का पहला पखवाड़ा विभिन्न राशि वालों के लिए क्या प्रभाव लेकर आएगा और ग्रहों का यह पांच योग सभी राशि के जातकों पर क्या सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालने वाला है:

यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। जानें अपनी चंद्र राशि

मेष राशि 

आपकी राशि से नवम और तृतीय भाव मुख्य रूप से प्रभावित रहेगा जिससे आपको आर्थिक तौर पर लाभ की प्राप्ति होगी और प्रयासों में बढ़ोतरी होने से सफलता का मार्ग खुलेगा। इस दौरान आप सुदूर यात्रा पर भी जाएंगे जो संभव है किसी तीर्थ स्थान की यात्रा हो तथा इस दौरान आपको जीवन में मान-सम्मान की प्राप्ति भी होगी। वहीं दूसरी ओर, आपको कार्यक्षेत्र में पहले से ज्यादा मेहनत करनी होगी और आपके ट्रांसफर के योग भी बन सकते हैं।

उपायः प्रतिदिन अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएँ।

मेष वार्षिक राशिफल 2020

वृषभ राशि 

आपकी राशि का आठवां और दूसरा भाव इस दौरान सक्रिय रहेंगे, जिसकी वजह से आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति बहुत ज्यादा सचेत रहना होगा, लेकिन दूसरी ओर आपको अप्रत्याशित रूप से अर्थात अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। कुछ लोगों को पैतृक संपत्ति भी प्राप्त हो सकती है।

उपायः आपको शुक्रवार के दिन सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

वृषभ वार्षिक राशिफल 2020

मिथुन राशि 

साल 2020 की शुरुआत में सप्तम भाव में मुख्य ग्रहों का प्रभाव होने से आपको व्यापार के सिलसिले में जबरदस्त लाभ होगा और आमदनी में बढ़ोतरी होगी। वहीं दूसरी ओर, दांपत्य जीवन में कुछ चुनौतियाँ आएँगी और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य थोड़ा पीड़ित रह सकता है।

उपायः आपको साल की शुरुआत से ही गौ माता को अपने हाथ से भीगी हुई साबुत मूंग खिलानी चाहिए।

मिथुन वार्षिक राशिफल 2020

कर्क राशि 

कर्क राशि के लोगों के लिए ग्रहों का जमावड़ा छठे भाव में होने से आपके खर्चों में अचानक से वृद्धि होगी और आपका स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन इसके सकारात्मक पक्ष की बात करें तो आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं में आप का प्रदर्शन जबरदस्त रहने वाला है। कुछ लोगों को विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है।

उपायः आपको हनुमान चालीसा अथवा सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए।

कर्क वार्षिक राशिफल 2020

सिंह राशि 

आपके लिए पंचम भाव और एकादश भाव का प्रभाव पहले पखवाड़े में सबसे ज्यादा दिखाई देगा। इसकी वजह से आपकी इनकम में जबरदस्त उछाल आएगा और शेयर बाजार से भी आपको लाभ होने के योग बनेंगे। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव जरूर रहेगा और आपकी संतान इस दौरान परीक्षा के तनाव में हो सकती है। आपको अपने कार्य क्षेत्र में जबरदस्त लाभ होगा।

उपायः आपको प्रतिदिन सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए।

सिंह वार्षिक राशिफल 2020

कन्या राशि 

ग्रहों का महासंयोग आपके चतुर्थ और दशम भाव को मुख्य रूप से प्रभावित करेगा, जिसके परिणाम स्वरूप आपके माता-पिता का स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा और आपको उनकी देखभाल करनी पड़ेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी और आप के वरिष्ठ अधिकारी आपका समर्थन करेंगे। कुछ लोगों को इस दौरान प्रॉपर्टी संबंधित लाभ प्राप्त होंगे।

उपायः आपको छोटी कन्याओं के चरण छूकर उनसे आशीर्वाद लेना चाहिए।

कन्या वार्षिक राशिफल 2020

तुला राशि 

तुला राशि के जो लोग हैं, उनके लिए इन पांच ग्रहों का महासंयोग आप के तीसरे भाव को प्रभावित करने वाला साबित होगा और इसका प्रभाव नवें भाव से भी परिलक्षित होगा, जिसकी वजह से इस दौरान आप किसी यात्रा पर जाने की प्लानिंग करेंगे और अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती में आपका अधिकांश समय बीतेगा। आपके भाई बहनों को इस दौरान कोई समस्या हो सकती है, लेकिन आप अपना अधिकांश समय घर से बाहर व्यतीत करेंगे और काफी ऊर्जावान भी रहेंगे।

उपायः आपको शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करना चाहिए (दान नहीं)।

तुला वार्षिक राशिफल 2020

वृश्चिक राशि 

दूसरे भाव में पांच ग्रहों का योग होने से आपको धन संचित करने में सफलता मिलेगी और अचानक से भी धन प्राप्ति के योग बनेंगे, लेकिन इसके विपरीत, आपका भोजन इस दौरान दूषित हो सकता है, जिससे आपको परेशानियां होंगी और वाणी में समस्याओं के कारण कुटुंब में किसी प्रकार का झगड़ा हो सकता है, जिसके प्रति आपको सावधान रहना होगा। परिवार में किसी की ख़राब सेहत आपकी चिंता का कारण बन सकती है।

उपायः भगवान विष्णु की उपासना करना और उन्हें पीले पुष्प अर्पित करना आपके लिए हितकारी रहेगा।

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2020

धनु राशि 

यदि आप धनु राशि के जातक हैं तो आपकी राशि पूर्ण रूप से प्रभावित होगी क्योंकि आप के प्रथम भाव में पांच ग्रह कुंडली मारकर बैठे होंगे। इसकी वजह से एक साथ कई कामों में आप हाथ डालेंगे, जिन्हें समय से पूर्ण करना संभव नहीं होगा, इसलिए किसी भी कार्य की ठोस शुरुआत करें। इसके अतिरिक्त अपने स्वास्थ्य को लेकर आपको काफी सोचना पड़ेगा तथा दांपत्य जीवन में चुनौतियाँ आएँगी। हालांकि इस समय का सकारात्मक पक्ष यह है कि आपको कार्य क्षेत्र में बेहतर नतीजे प्राप्त होंगे और आपका व्यापार भी आगे बढ़ेगा।

उपायः आपको विशेष लाभ प्राप्त करने के लिए पीपल वृक्ष को जल अर्पित करना चाहिए।

धनु वार्षिक राशिफल 2020

मकर राशि 

मकर राशि के लोगों के लिए द्वादश अर्थात बारहवाँ और छठा भाव काफी सक्रिय रहेगा, जिसकी वजह से आपके विरोधी आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं और आपके खर्च भी काफी अधिक रहेंगे। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य भी थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। जहां तक सकारात्मक पक्ष की बात है तो इस दौरान आप विदेश यात्रा पर जा सकते हैं या उसकी प्लानिंग कर सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं, वकालत और चुनावों में आप को जबरदस्त सफलता मिल सकती हैं।

उपायः आपको शनि देव के बीज मंत्र “ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः” का जाप अवश्य करना चाहिए।

मकर वार्षिक राशिफल 2020

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों के लिए सबसे बड़ी खुशख़बरी ये है कि ग्रहों का यह महागठबंधन आपके ग्यारहवें भाव को और पांचवें भाव को प्रभावित करेगा, जिसकी वजह से आपकी आमदनी में जबरदस्त उछाल आएगा और आपकी अनेक योजनाएं कार्यान्वित होकर आपको सफलता दिलाएंगी। इसके अतिरिक्त आप यदि लिखने का काम करते हैं अथवा अभिनय करते हैं तो भी आप को जबरदस्त सफलता मिल सकती है। हालांकि दूसरी ओर आपकी पढ़ाई में कुछ रुकावटें आ सकती हैं।

उपायः आपको शुक्रवार के दिन दुर्गा चालीसा अथवा दुर्गा मंत्र का विशेष रूप से जाप करना चाहिए।

कुंभ वार्षिक राशिफल 2020

मीन राशि 

आपके लिए पंच ग्रही योग दशम और चतुर्थ भाव को प्रभावित करने वाला साबित होगा, जिसके परिणाम स्वरूप आपको अपने कार्यक्षेत्र में अधिक फोकस करने की आवश्यकता होगी। हालांकि आपका काम पहले से सुधरेगा और आपकी सोचने समझने की शक्ति और कार्यकुशलता आपको बेहतर प्रदर्शन करने में सफल बनाएगी। पारिवारिक जीवन थोड़ा सा अस्त-व्यस्त रहेगा और आप अपने कार्यों में अधिक व्यस्तता के चलते परिवार से दूर रह सकते हैं।

उपायः आपको देव गुरु बृहस्पति की कृपा प्राप्ति के लिए शिवलिंग पर बृहस्पतिवार को गेहूं अर्पित करने चाहियें।

मीन वार्षिक राशिफल 2020

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.