गुरु ग्रह हो रहा है मार्गी, राशिनुसार जानें अपने जीवन पर इसका प्रभाव

वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह को बेहद ही महत्वपूर्ण दर्जा दिया गया है। भारतीय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बृहस्पति ग्रह 13 सितंबर -2020, रविवार के दिन सुबह 06 बज-कर 10 मिनट पर मार्गी हो रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि, देव-गुरु बृहस्पति इसी वर्ष 14 मई को वक्री हुए थे। गुरु ग्रह के वक्री या मार्गी होने का प्रभाव पूरी दुनिया और समस्त इंसानों के जीवन पर साफ़ देखा जा सकता है। अपने जीवन पर इन ग्रहों के वक्री या मार्गी होने का प्रभाव जानना चाहते हैं तो अभी देश के जाने-माने ज्योतिषियों से प्रश्न पूछ सकते हैं।

बृहस्पति ग्रह का शरीर स्थूलकाय, उनका उदर विशाल, केश भूरे तथा आँखें भूरी होती हैं और ये मनुष्य के जीवन में मान सम्मान, उत्तम ज्ञान और गहन चिंतनशीलता प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं। बृहस्पति (गुरु) ग्रह के शुभ प्रभाव के परिणाम स्वरूप गरीब परिवार में जन्म लेने वाला जातक भी अपने ज्ञान के बल पर जीवन में कार्य व्यापार की दृष्टि से जो कुछ भी करता है उसमें बुलंदियाँ अवश्य हासिल करता है। इसके अलावा ऐसे जातक धर्म-कर्म के मामलों के प्रति खासा झुकाव रखते हैं और दान-पुण्य इत्यादि करना भी इन्हें काफी पसंद होता है। कहा जाता है कि जब बृहस्पति वक्री होते हैं तो इंसान के जीवन में तरह-तरह की समस्याएं लाते हैं और जब वो मार्गी होते हैं तो स्वयं उन समस्याओं का अंत भी कर देते हैं और वर्तमान समय में पूरे विश्व में चल रही कोरोना जैसी महामारी में इनके (बृहस्पति ग्रह) मार्गी होने पर काफी असर पड़ेगा और कुछ न कुछ समाधान जल्दी ही प्राप्त होगा। 

एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात

तो आइये अब जानते हैं बृहस्पति ( गुरु-ग्रह) के मार्गी होने पर द्वादश राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के नवम भाव (भाग्य भाव)  में बृहस्पति का मार्गी होना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। काफी दिनों से चली आ रही कार्य बाधाएं दूर होंगी। स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वालों के लिए भी गुरु का मार्गी होना शुभ संकेत है। नौकरी में पदोन्नति एवं मान-सम्मान की वृद्धि के भी योग बनेंगे। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो अवश्य अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के अष्टम भाव में गुरु का गोचर व मार्गी होना पहले की अपेक्षा बेहतर परिणाम देगा परन्तु कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। गलत लोगों की संगति से भी दूर रहें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। धन भाव पर इनकी दृष्टि के शुभ प्रभाव स्वरूप किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। मकान वाहन खरीदने का भी संकल्प पूर्ण हो सकता है।

मिथुन राशि

गुरु का मार्गी होना मिथुन  राशि के जातकों के लिए अच्छा साबित रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि तो बढ़ाएगा ही साथ ही शादी-विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग की उम्मीद। केंद्र अथवा राज्य सरकार के प्रमुख प्रतिष्ठानों में सर्विस आदि के लिए आवेदन करना बेहतर रहेगा। लग्न भाव पर इनकी शुभ दृष्टि के प्रभाव स्वरूप स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। साहस पराक्रम की वृद्धि होगी। आय के साधन भी बढ़ेंगे।

 बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय 

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के छठे भाव में बृहस्पति का मार्गी होना  गुप्त शत्रुओं की वृद्धि का योग बना रहा है। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें।  स्वास्थ्य के प्रति भी हर समय चिंतनशील रहना पड़ेगा। किसी संबंधी अथवा मित्र के द्वारा दुखदाई समाचार मिल सकता है। लेन-देन के मामलों में सावधान रहें। प्रयास करें कि कहीं से भी अधिक ऋण न लेना पड़े। रुके हुए धन की वापसी एवं आकस्मिक धन प्राप्ति के भी योग। व्यापार की दृष्टि से समय अनुकूल।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के पांचवें भाव में बृहस्पति का मार्गी होना आपको शिक्षा के क्षेत्र में अप्रत्याशित सफलता दिलाएगा। किसी भी तरह की प्रतियोगिता में बैठना हो अथवा नौकरी में नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से समय अति अनुकूल है। शासन सत्ता और अपने अधिकारों का पूर्ण सदुपयोग करें। संतान संबंधित तनाव दूर होगा। भाइयों का भी सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि से चतुर्थ भाव में गुरु का मार्गी होना आपको माता-पिता से आर्थिक सहयोग तो दिलाएगा ही साथ ही मित्रों तथा संबंधियों से भी मधुर संबंध बनेंगे। काफी दिनों का प्रतीक्षित पड़ा हुआ कार्य संपन्न होगा। मकान अथवा वाहन खरीदने का निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। दशम भाव पर इनकी शुभ दृष्टि के प्रभाव स्वरूप केंद्र अथवा राज्य सरकार से जुड़े हुए कार्य संपन्न होंगे।

शिक्षा और करियर क्षेत्र में आ रही हैं परेशानियां तो इस्तेमाल करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

तुला राशि

तुला राशि के  जातकों की कुंडली में  बृहस्पति ग्रह  का तीसरे भाव में मार्गी होना आप में साहस की वृद्धि तो करेगा ही आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं भाइयों से सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं। विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना भी सफल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय और भी अनुकूल।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के धन भाव में गुरु का मार्गी होना जातक की आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। आपके सौम्य स्वभाव के फलस्वरूप जहां भी जाएंगे चाहने वालों की भीड़ बढ़ेगी। जमीन जायदाद से जुड़े हुए मामलों का निपटारा होगा। वाहन आदि का भी क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल। गुरु की आयु भाव पर दृष्टि के प्रभाव स्वरूप स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहना पड़ेगा। विदेशी मित्रों अथवा संबंधियों से मिल रहे सुखद समाचारों से मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि में स्वयं बृहस्पति का ही मार्गी होना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। काफी दिनों से चला आ रहा मानसिक तनाव दूर होगा आप स्वास्थ्य की दृष्टि से भी काफी अच्छा महसूस करेंगे। शत्रु परास्त होंगे और कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। संतान संबंधी चिंता से भी मुक्ति मिलेगी।

राजयोग रिपोर्ट से पाएं अपनी कुंडली में बनने वाले राज योग की जानकारी

मकर राशि

गुरु का मार्गी होना मकर राशि के जातकों के लिए उतना अच्छा नहीं कहा जाएगा क्योंकि आप का खर्च और फ़ालतू का व्यय हो सकता है। भागदौड़ की अधिकता रहेगी ऐसे में वाहन सावधानीपूर्वक चलाएँ। दुर्घटनाओं से बचे रहें, व्यर्थ विवाद से भी दूर रहें। ज़रूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहेंगे जिसके फलस्वरूप समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। शत्रु बढ़ेंगे और नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे।

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि के जातकों की जन्म-कुंडली से लाभ भाव में गुरु का मार्गी होना अच्छा साबित होगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं भाइयों से भी लाभ की उम्मीद। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें। विद्यार्थी अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और भी अनुकूल रहेगा। अपनी ऊर्जा शक्ति के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी विजय प्राप्त करेंगे संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। व्यापार से लाभ मिलेगा।

मीन राशि

मीन राशि का स्वामी गुरु का दशम भाव में मार्गी होना व्यापार  में उन्नति के संकेत दे रहा है। प्रतीक्षित कार्यों का निपटारा होगा। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना भी शुभ रहेगा। विदेशी नागरिकता अथवा विदेशी कंपनी में सर्विस आदि के लिए आवेदन करना हो तो भी परिणाम आपके पक्ष में रहेगा। गुरु की चतुर्थ भाव पर दृष्टि के परिणामस्वरूप मित्रों तथा संबंधियों से सहयोग के योग।

आचार्य डॉ सुनील बरमोला से कॉल पर बात करने के लिए यहाँ क्लिक करें 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *