भारत का सबसे ऊँचा शिव मंदिर, जहाँ पत्थरों को थपथपाने से आती है डमरू की आवाज़ !

भारत को मंदिरों का देश कहा जाता है। हर मंदिर के पीछे का इतिहास या उससे जुड़ी कोई रोचक बात उसे लोगों की आस्था का केंद्र बना देती है। हर साल देश-विदेश से लाखों लोग इन मंदिरों की सुंदरता और उस स्थल पर भगवान द्वारा हुए चमत्कार को महसूस करने आते हैं। आज इस लेख के द्वारा हम आपको भारत के सबसे बड़े मंदिर के बारे में बताने जा रहे है। यह मंदिर भारत के देव भूमि कहे जाने वाले राज्य हिमाचल प्रदेश में बना हुआ है, जिसे देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। इस मंदिर का नाम “जटोली शिव मंदिर” है।   हिमाचल प्रदेश के सोलन में बना यह मंदिर अपनी खूबसूरती और ऊंचाई के लिए जाना जाता है। इस मंदिर के चारों तरफ कुदरत के नज़ारे भी इन्सान का मन मोह लेते हैं। तो चलिए विस्तार से जानते हैं “जटोली शिव मंदिर” के विषय में –

एशिया का सबसे ऊंचा मंदिर 

जटोली शिव मंदिर को पुरे भारत देश का सबसे ऊंचा मंदिर माना जाता है, जिसकी ऊंचाई लगभग 122 फीट है। यह मंदिर सोलन से करीब 7 कि.मी दूर है, जहाँ हर साल लाखों की मात्रा में टूरिस्ट आते है। इस मंदिर के ऊपर बना गुंबद इस मंदिर की खूबसूरती में चार चाँद लगा देता है। यहाँ भगवान शिव के दर्शन करने के लिए भक्तों को 100 सीढ़ियां चढ़कर जाना पड़ता है। इस मंदिर के विषय में यह बताया जाता की पौराणिक काल में भोलेनाथ यहाँ पर आकर ठहरे थे। उसके बाद इस मंदिर की स्थापना की गयी  थी।

स्वामी कृष्णानंद परमहंस ने की थी स्थापना 

यह भव्य शिव मंदिर जटोली की हसीन वादियों में स्थित है। जटोली शिव मंदिर की स्थापना श्री श्री 1008 स्वामी कृष्णानंद परमहंस महाराज ने की थी। माना जाता है कि स्वामी कृष्णानंद परमहंस 1950 में जटोली आए थे, और उन्होंने इस मंदिर की स्थापना 1973 में की थी। 1974 से इस मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो गया था। स्वामी कृष्णानंद 1983 में ब्रह्मलीन हो गए। उनके समाधि लेने के बाद मंदिर प्रबंधक कमेटी ने मंदिर का निर्माण जारी रखा।

मंदिर को बनने में लगे 39 साल

सोलन शहर से करीब 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित भवन जटोली मंदिर निर्माण कला का बेजोड़ नमूना है। यह शिव मंदिर दक्षिण-द्रविड शैली से बना हुआ है, जिसके निर्माण में लगभग 39 साल का समय लगा है। इस मंदिर में शिवरात्रि को भारी संख्या में शिव भक्त आते हैं। मंदिर में 11 फुट लंबा एक स्वर्ण कलश भी चढ़ाया गया है। जटोली स्थित शिव मंदिर में लाखों रुपए की लागत का स्फटिक शिवलिंग की स्थापना की गयी है। इस मंदिर की सबसे खास बात यह है, कि इसका निर्माण भक्तों द्वारा दिए गए दान से ही किया गया है।

यह भी पढ़ें –

रावण ने श्रीराम की पत्नी माता सीता से पहले उनकी मां कौशल्या का भी किया था हरण।

इस दिन पवित्र नदी और मां का दर्जा रखने वाली गंगा मैया का जल बन जाता है अमृत

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *