क्या भारत-चीन के संबंधो में आएगी खटास? ज्योतिष से जानें जवाब

वैश्विक महामारी कोरोना की आफत मानो कम थी कि इस समय भारत-चीन बॉर्डर पर लगातार बिगड़ते हालात के चलते दोनों देशों में राजनीतिक तनाव बढ़ सा गया है। यह सिर्फ कहने की बात नहीं रही, अब मामला यकीनन गंभीर बन चुका है। नीचे हम अपनी बात को उदाहरण के साथ समझाने का प्रयास करते हैं।

जीवन में चल रही है कोई परेशानी? समाधान जानने के लिए प्रश्न पूछे

सबसे पहले हम आपको प्रथम विश्व युद्ध की कुंडली दिखाने जा रहे हैं।

WORLD WAR-1 HINDI

इस कुंडली को देखने से पता चलता है कि यहाँ गुरु बृहस्पति कमज़ोर स्थिति में हैं, और शनि, मिथुन राशि में बुध के साथ युति कर रहे हैं। मंगल, सिंह राशि में है, जो की एक उग्र राशि मानी गयी है, और केतु और शुक्र के साथ युति में है। इसके अलावा, शाही ग्रह सूर्य, सिंह राशि में गोचर कर रहा है। इस दौरान वो दुर्बल गुरु बृहस्पति को दृष्टि दे रहा है। इसके अलावा मंगल राहु को और शनि मंगल को दृष्टि दे रहा है।

यानि कुल मिलाकर मिथुन, कर्क, सिंह, मकर और कुंभ राशि पीड़ित स्थिति में हैं।

इसके बाद बात करते हैं विश्व युद्द द्वितीय की कुंडली के बारे में।

WORLD WAR-2 HINDI

यहाँ, सूर्य सिंह राशि में है और शुक्र के साथ युति में है, और यह मकर राशि से मंगल की दृष्टि में है।  बृहस्पति वक्री गति में है और मीन राशि में है। शनि दुर्बल अवस्था में है और राहु-केतु के अक्ष पर है। मंगल, शनि की दुर्बलता को रद्द कर रहा है। तुला राशि राहु से पीड़ित है। 

कर्क, सिंह, तुला, मकर, मीन और मेष पीड़ित स्थिति में हैं।

अब बात करते हैं भारत-पाकिस्तान प्रथम युद्ध की

INDIA PAKISTAN WAR -1 HINDI

अब इस कुंडली में देखिये तो, मंगल सिंह राशि में है, और बृहस्पति राहु से पीड़ित है। सूर्य मेष राशि में है। शनि कुंभ राशि में है। शनि और केतु मंगल की दृष्टि में हैं। 

वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ, मीन और मेष पीड़ित अवस्था में हैं।

ऑनलाइन सॉफ्टवेर से अभी प्राप्त करें अपनी कुंडली

भारत-पाकिस्तान द्वितीय युद्ध 

INDIA PAKISTAN WAR -2 HINDI

इस कुंडली में देखिये तो, सूर्य वृश्चिक राशि में बृहस्पति के साथ युति में है।  शुक्र और बुध धनु राशि में हैं, राहु मकर राशि में और केतु कर्क राशि में है। मंगल कुंभ राशि में है और शनि वृष राशि में है। शनि मंगल की दृष्टि में है, तो वहीं शनि सूर्य और बृहस्पति को प्रभावित कर रहा है। शनि वक्री गति में है।

भारत-चीन युद्ध 

INDIA CHINA WAR HINDI

यहाँ, सूर्य तुला राशि में है, शनि मकर राशि में है और केतु साथ युति में है। मंगल कर्क राशि में है और राहु के साथ युति कर रहा है। बुध कन्या राशि में और बृहस्पति कुंभ राशि में है। शनि, बृहस्पति और सूर्य मंगल की दृष्टि में हैं। बृहस्पति वक्री स्थिति में है। 

पीड़ित राशियों में कर्क, वृश्चिक, तुला, मकर और कुंभ हैं।

कारगिल युद्ध 

KARGIL WAR HINDI

यहाँ एक बार फिर से, केतु, सूर्य और शनि, मंगल की दृष्टि में हैं। शुक्र भी इसकी दृष्टि में है। सूर्य और शनि मेष राशि में, शुक्र वृष राशि में, राहु कर्क राशि में, मंगल तुला राशि में और केतु मकर राशि में हैं। केतु शनि की दृष्टि में है, और राहु बृहस्पति की दृष्टि में है। बृहस्पति मीन राशि में है। 

पीड़ित राशियाँ, मेष, वृषभ, राहु, मंगल, मकर, मीन हैं।

अब देखिये मौजूदा समय की कुंडली 

22 JUNE HOROSCOPE

इस कुंडली में शनि, बृहस्पति, शुक्र, बुध वक्री स्थिति में हैं। शनि और बृहस्पति मकर राशि में हैं। मंगल शनि की दृष्टि में है। मंगल राहु, सूर्य, और बुध पर दृष्टि डाल रहा है। 

पीड़ित राशियाँ,  मकर, मीन, वृषभ, मिथुन, धनु हैं।

अब अगर हम इन सभी परिस्थितियों में समानताएं देखें तो :

  • भारत-पाकिस्तान के प्रथम युद्ध के मामले को छोड़कर,  मकर राशि लगभग सब में सामान्य है।
  • मंगल की दृष्टि में क्रूर ग्रह हैं।
  • भारत-पाकिस्तान प्रथम युद्ध की कुंडली को छोड़कर शनि मंगल को दृष्टि दे कर प्रभावित कर रहा है।
  • कर्क या सिंह राशि या तो पीड़ित राशियाँ हैं, या क्रूर ग्रह की दृष्टि में हैं।
  • कुछ फेरबदल के साथ आज के गोचर में परिदृश्‍य लगभग समान ही है। 

भारत-चीन के बीच लगातार बढ़ता तनाव चिंता का कारण तो है। जहाँ एक तरफ कोरोना महामारी की आपदा दुनिया पर हावी होकर असंख्य जान ले चुकी है, वहीं भारत-चीन बॉर्डर पर चल रहे तनाव ने जाहिर रूप से दोनों राजनीतिक के साथ-साथ सांस्कृतिक पक्ष पर गलत मोड़ ले लिया है। मैं, अपने ज्योतिषीय मूल्यांकन के आधार पर इस बात को कह सकता हूँ कि, दोनों देशों के बीच हालात गंभीर और भयंकर होने की आशंका है, और यह मुद्दा केवल दो-पक्षीय संघर्ष ही नहीं बल्कि वैश्विक भी बनने की उम्मीद है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको यहाँ दी गयी जानकारी पसंद आई होगी। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

लेखक: आचार्य रमन

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *