गुरुवार व्रत से करें गुरु बृहस्पति को खुश, जानें नियम और पूजा विधि

बृहस्पतिवार के व्रत को बहुत शुभ माना जाता है। हिंदू धर्मशास्त्र के अनुसार बृहस्पतिवार धर्म का दिन होता है इसलिए हिंदू धर्म में इस दिन की ख़ास अहमियत है। गुरु बृहस्पति की कृपा लोगों को हर मुश्किल से बचा लेती है इसलिए बृहस्पतिवार को व्रत रखकर देव गुरु को प्रसन्न करने की सलाह दी जाती है। हिंदू ज्योतिषशास्त्र के अनुसार बृहस्पति एक मजबूत ग्रह है और इंसान का भाग्य बनाने में इसका अहम हाथ होता है। यही वजह है कि कई लोग बृहस्पतिवार के व्रत को करना बहुत जरुरी मानते हैं। तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि बृहस्पतिवार के व्रत का क्या महत्व है और इसमें पूजा की विधि और उद्यापन का तरीका क्या है।

बृहस्पतिवार व्रत का महत्व

बृहस्पति देव को देव गुरु भी कहा जाता है और यह माना जाता है कि, देव गुरु जिस पर प्रसन्न होते हैं उसकी सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं इसलिए बृहस्पतिवार के व्रत का बड़ा महत्व है। जो भी लोग बृहस्पतिवार को व्रत रखते हैं उन्हें धन-धान्य और यश की प्राप्ति होती है। निःसंतान दम्पत्तियों को इस व्रत का पालन करने से संतान की प्राप्ति होती है। विद्यार्थियों के लिए भी बृहस्पतिवार का व्रत रखना बहुत अच्छा होता है क्योंकि ऐसा करने से उनकी एकाग्रता बढ़ती है और परीक्षा में भी अच्छे परिणाम मिलते हैं।

बृहस्पतिवार व्रत की विधि

बृहस्पतिवार को प्रातः जल्दी उठकर स्नान कर लें और हो सके तो इस दिन पीले कपड़े पहनें। इस दिन विष्णु मंदिर में जाकर पूजा करें और पूजन के लिए पीले फूल, पीली मिठाई, हल्दी आदि का प्रयोग करें। इस व्रत में केले के पेड़ की पूजा करें और केले के पेड़ की जड़ में दाल चढ़ाएं। इसके बाद दिया जलाकर केले के पेड़ की पूजा करें। अगर संभव हो तो केले के पेड़ के पास बैठकर ही व्रत कथा का पाठ करें। इस व्रत में नमक का इस्तेमाल न करें और हो सके तो शाम की आरती के बाद पीले पकवानों का ही सेवन करें।

बृहस्पतिवार व्रत की पूजा सामग्री

वैसे हर व्रत में लगभग एक जैसी पूजा सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन इस व्रत की बात थोड़ी अलग है क्योंकि इसमें पीली वस्तुओं का उपयोग ज्यादा से ज्यादा किया जाता है। इस व्रत में इस्तेमाल की जाने वाली पूजा सामग्री नीचे दी गई हैं।

  • पीले रंग के फूल
  • गंगा जल या शुद्ध जल
  • बृहस्पति यंत्र
  • तांबे की प्लेट और लौटा
  • रूई
  • पंचामृत (गाय का कच्चा दूध, दही,घी,शहद एवं शर्करा मिला हुआ)
  • पीले रंग के फल
  • सुखी मिठाईयां
  • लकड़ी का आसान
  • अगरबत्ती, दिया

ऊपर दी गई पूजा सामग्री से भगवान विष्णु व केले के पेड़ की पूजा करें।

बृहस्पतिवार व्रत का उद्यापन

आपने जितने बृहस्पतिवार के व्रतों का संकल्प लिया है उनकी समाप्ति के बाद आपको उद्यापन करना चाहिए और दान करना चाहिए।

कैसे करें उद्यापन

  • सुबह के जरुरी काम समाप्त करके स्नान कर लें।
  • पीले वस्त्र धारण करें।
  • पूजा स्थान पर भगवान विष्णु की प्रतिमा लगाएं।
  • केले के पेड़ को एक गमले में लगाकर उसे पूजा की जगह पर रखें।
  • गंध, पुष्प, धूप, नैवेद्य, फल, दक्षिणा, पान, फूल, आदि विष्णु भगवान को अर्पित करें।
  • पूजा की समाप्ति के बाद यथाशक्ति दक्षिणा अथवा गौ दान करें।

ये भी पढ़ें:
सावन माह का महत्व और उससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण विशेषताएँ
इस सावन इस तरह करें भगवान शिव को खुश

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.