आर्थिक लाभ और सुख समृद्धि के लिए शुक्रवार के दिन करें ये कारगर उपाय !

हिन्दू धर्म के अनुसार शुक्रवार का दिन विशेष रूप से लक्ष्मी माता का दिन माना जाता है। इस दिन उनकी पूजा अर्चना को ख़ासा महत्व दिया जाता है। ऐसी मान्यता है कि शुक्रवार के दिन कुछ विशेष उपायों को करने से जीवन में सुख समृद्धि और धन में बढ़ोतरी की जा सकती है। ऐसी मान्यता है कि जीवन में धन से जुड़ी समस्या आने पर यदि लक्ष्मी माता का ध्यान और उनसे जुड़े कुछ उपाय किये जाए तो इससे लाभ प्राप्त किया जा सकता है। आज हम आपको शुक्रवार के दिन किये जाने वाले कुछ विशेष उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें करके आप अपनी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत बना सकते हैं और साथ ही साथ परिवार के सुख-समृद्धि में भी वृद्धि कर सकते हैं। 

धन और वैवभ की देवी लक्ष्मी माता की पूजा अर्चना खासतौर से शुक्रवार के दिन किया जाता है। इस दिन उन्हें प्रसन्न करके भक्त अपने जीवन में धन से जुड़ी समस्या को दूर कर सकते हैं। आइये जानते हैं शुक्रवार के दिन किये जाने वाले विशेष उपायों के बारे में। 

शुक्रवार के दिन लक्ष्मी माता को प्रसन्न करने के लिए करें निम्नलिखित उपाय 

  • शुक्रवार के दिन विशेष रूप से लक्ष्मी माता को प्रसन्न करने के लिए एक पीले रंग के कपड़े  में पांच कौड़ियां, केसर और एक चांदी का सिक्का डालकर बाँध दें। धन की समस्या से निजात पाने के लिए इसे अपनी तिजोरी या उस स्थान पर रखें जहाँ आप पैसे रखते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से धन से जुड़ी समस्या से निजात पाया जा सकता है। 
  • शुक्रवार के दिन एक शंख में जल भरकर उससे लक्ष्मी माता का जलाभिषेक करें। ऐसा करने से आपको जल्द ही लक्ष्मी माता का आशीर्वाद प्राप्त होगा और धन से जुड़ी समस्याओं से निजात मिल सकता है। 
  • आर्थिक जीवन को सुदृढ़ बनाने के लिए शुक्रवार के दिन लक्ष्मी माता का व्रत रखें और कुंवारी कन्याओं को घर बुलाकर उन्हें भोजन कराएं। इसके बाद उन्हें दक्षिणा स्वरुप कपड़ें भेंट करें। लगातार चार शुक्रवार ऐसा करने से आपकी समस्या दूर हो सकती है।
  • घर परिवार में सुख शांति बनाये रखने के लिए शुक्रवार के दिन सुबह सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान आदि से निवृत होकर सफ़ेद रंग के कपड़े धारण करें और लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना के बाद श्री सूक्त का पाठ करें। 
  • प्रत्येक शुक्रवार को लक्ष्मी जी की पूजा करने और उन्हें कमल का फूल चढ़ाने से भी आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 
  • शुक्रवार के दिन यदि आप किसी महत्वपूर्ण काम के लिए जा रहे हैं तो विशेष रूप से घर से दही चीनी खाकर निकलें। 
  • यदि आपके कार्यक्षेत्र में कोई समस्या आ रही है तो प्रत्येक शुक्रवार को काली चीटियों को शक्कर डालें। 
  • शुक्रवार के दिन लक्ष्मी माता को बताशे, कौड़ी, कमल के फूल और मखाना चढ़ाने से विशेष तौर पर परिवार के सुख समृद्धि में वृद्धि हो सकती है। 
  • एक लोहे के बर्तन में जल भरकर उसमें दूध, चीनी और घी मिलाकर पीपल के पेड़ में अर्पित करने से धन और वैवभ की प्राप्ति होती है। 

बहरहाल उपरोक्त उपायों को अपनाकर आप भी शुक्रवार के दिन लक्ष्मी माता को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं और जीवन को सुखी बना सकते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.