फेस रीडिंग- चेहरे में छुपा है आपका पूरा भविष्य!

चेहरा हमारे व्यक्तित्व का आईना होता है और चेहरा पढ़ने की कला को “फेस रीडिंग” कहते हैं। चेहरे आपका भविष्य और आने वाली चुनौतियों के बारे में बतलाता है।

जीवन में चल रही है समस्या! समाधान जानने के लिए प्रश्न पूछे

फेस रीडिंग एक ऐसी कला है, जो आज के समय में हर व्यक्ति को आनी चाहिए। चाहे वह नौकरीपेशा हो या फिर घर-गृहस्थी वाला हर व्यक्ति तरक्की पाने के लिए एक रेस में भाग रहा है और अपने-अपने जीवन में किसी न किसी कारण से परेशान है। यदि आप भी अपने जीवन से जुडी किसी परेशानी का हल ढूंढ रहे हैं, तो यहां क्लिक करें और और पाएं ज्योतिषीय समाधान

आजकल प्रायः व्यापार संबंध ऑफिस टेबल में होने के बजाए गोल्फ कोर्स या क्लबों में हो रहे हैं। लोग एक-दूसरे से मिलते हैं, चेहरे के भावों का मूल्यांकन करते हैं और अपने आगामी जीवन के लिए बड़े फैसले और रणनीतियों की योजना बनाते हैं। यह योजनाएं जीवन को राजसी ठाट बाट और सुख-समृद्धि से भरपूर बनाने में मददगार साबित होती हैं। आपकी कुंडली आधारित राज योग रिपोर्ट ऐसे पहलुओं पर प्रकाश डालती हैं और आपके आगामी जीवन के बारे में बताती हैं

250+ पन्नों की रंगीन कुंडली खोलेगी भविष्य के राज़:  बृहत् कुंडली

यदि कोई पिता अपनी बेटी के रिश्ते के लिए जाये और उसे लड़के का चेहरा पढ़ना आ जाए तो अपनी बेटी के लिए सही जीवनसाथी की तलाश आसान हो जाएगी। वह जान पाएगा कि सामने वाला व्यक्ति उसकी पुत्री के लिए उचित है या नहीं। इसके अलावा, एस्ट्रोसेज की कुंडली आधारित विवाह रिपोर्ट भी उनको अपनी बेटियों के लिए एक आदर्श जीवनसाथी खोजने में मदद करती है ताकि वे एक खुशहाल वैवाहिक जीवन जी सकें।

जैसे, प्रकृति पांच तत्वों से निर्मित होती है, ठीक उसी प्रकार मनुष्य पंचतत्वो से बना होता है। हर व्यक्ति में यह पंच तत्व अलग-अलग अनुपात में मौजूद होते हैं। किसी व्यक्ति के चेहरे को देख हम जान सकते हैं कि उसके व्यक्तित्व मे कौन सा तत्व मौजूद है। इसे जानने के बाद हमारी राह आसान हो जाती है। उसके गुण व अवगुण, रुचि व अरुचि का लगभग आंकलन करना संभव हो जाता है।

कुंडली में मौजूद राज योग की समस्त जानकारी पाएं

विभिन्न तत्वों के अनुसार व्यक्ति का व्यवहार 

  • पृथ्वी तत्व- पृथ्वी तत्व वाला व्यक्ति सहनशील, धैर्यवान, पारिवारिक व परंपराओं से बंधा होता है। वह बचत करने में व योजना बनाकर कार्य करने में विश्वास रखता है।
  • अग्नि तत्व- अग्नि तत्व वाला व्यक्ति महंगी चीजों से जल्दी प्रभावित हो जाता है। उसे भव्यता, तेज़ रफ्तार, उच्च जीवन स्तर की लालसा रहती है। प्रायः ऐसे व्यक्ति क्रोधी होते हैं। ऐसे व्यक्तियों में नेतृत्व करने की शक्ति भरपूर मात्रा में होती है।
  • वायु तत्व- वायु तत्व वाले व्यक्ति को विविधता अति प्रिय होती है। वह नयापन, विकास व विस्तार के लिए जगह-जगह जाता है। टिक कर बैठना उसे नापसंद होता है। अच्छे पत्रकार, नेता व सेल्समैन वायु तत्व से भरपूर होते हैं।
  • जल तत्व- जल तत्व वाले व्यक्ति सौंदर्य प्रिय, भावुक, खुशदिल व मन के मालिक होते हैं। उन्हें बड़ी ही आसानी से प्रेम द्वारा प्रभावित किया जा सकता है। धोखा पाने पर वह जल्द ही अवसाद का शिकार हो जाते हैं। 
  • आकाश तत्व- आकाश तत्व वाला व्यक्ति प्रबल विचार शक्ति का मालिक होता है। अध्यात्म, दर्शन शास्त्र व समाज सेवा में उसकी अधिक रुचि होती है। पारिवारिक दायित्व में उलझना उन्हें नापसंद होता है। भौतिकता से उसका लगाव शून्य व सामाजिक सोच उच्च बिंदु तक होती है।

तो कुल मिलाकर अगर देखा जाए, तो फेस रीडिंग एक ऐसी कला है जो हमें सच्चे मित्र की भांति जीवन के हर क्षेत्र, जैसे की शादी, स्वास्थ्य, कैरियर आदि में सफलता दिला सकता है। आपके व्यक्तित्व के आधार पर कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट भी आपके लिए सर्वश्रेष्ठ करियर का खुलासा करती है और साथ ही आपको सफलता की ऊँचाइयों पर पंहुचाने में बहुत मददगार साबित होती है 

फेस रीडिंग विषय को और बारीकी से समझने के लिए चलिए हम बात करते हैं जाने माने  बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की।

ranbir-kapoor

अगर इस अभिनेता को हम बारीकी से देखें तो उनके चेहरे का आकार अग्नि तत्व का है। ऐसा व्यक्ति राजसी प्रकृति का होता है। खुली जगह, पहाड़, ऊंचाई, रफ्तार व भव्यता ऐसे व्यक्ति को अधिक भाती है। महंगा जीवन स्तर व नेतृत्व शक्ति जैसे गुण इनमें जन्म काल से ही मौजूद होते हैं। ऐसे व्यक्ति को प्राय: क्रोध जल्द आ जाता है। किंतु रणबीर कपूर का चौड़ा माथा उन्हें अपनी पुरानी परंपराओं से जोड़े रखता है। वह पुरानी बातों को याद रख नई सोच को विविधता के साथ प्रस्तुत करते हैं। और इसका उदाहरण उनका सफल अभिनय करियर देता है। 

 करियर को लेकर हैं परेशान! तो अभी आर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

उनके बालों से उनका उत्साही, मेहनती, आशावादी, संतुलित व विवेकी व्यक्तित्व दिखता है। रणबीर कपूर के कमल नयन में शांति, स्वपन, रहस्य व जानने की उत्सुकता छिपी है। वह दूसरों की तारीफ करना भी अच्छे से जानते हैं। उनकी घनी भवे उनके स्वभाव में दृढ़ता व विविधता दर्शाती है। वह जो काम प्रारंभ करते उसे पूरी दृढ़ता से पूर्ण करते हैं। उनकी लंबी नाक उनके एक अच्छे मैनेजर होने की ओर संकेत करती है। वह दूसरों का मान रखने के साथ-साथ स्वमान की भी इच्छा रखते हैं। वह कहने से ज्यादा करने में विश्वास रखते हैं। उनके पूरे जीवन में उनको परिवार का सहयोग अवश्य ही मिलेगा, उनके नाक की चौड़ाई यह दर्शाती है। हाल ही में उनके पिता यानि अभिनेता ऋषि कपूर के देहांत के वक्त पूरे परिवार ने एकजुट होकर इस मुश्किल घड़ी का सामना किया और रणबीर को हमेशा की तरह संभाला।

रणबीर कपूर के पतले होठ उन्हें मित व्ययी, मीठा व्यवहार, बुद्धिमत्ता व  सही अवसर का सही लाभ उठाना दर्शाते हैं। उनके गुलाबी होंठ उनका संतुलित विनम्र व उच्च स्वास्थ्य का प्रतिनिधित्व करता है।  

जानें अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता – हेल्थ इंडेक्स कैलकुलेटर

रणबीर के कान का आकार बड़ा व नम्र है। ऐसा व्यक्ति आभायुक्त  व्यक्तित्व का मालिक होता है। अधिक सुनने की शक्ति, नई- नई खोज व ज्ञान को अर्जित करना व अच्छी याददाश्त का होना ऐसे व्यक्तियों के गुण हैं। रणबीर कपूर की कान की लौ काफी बड़ी है जो कि उनके उदार स्वभाव, सेवाभाव व बुद्धिमत्ता को दर्शाती है। रणबीर की इन्हीं विशेषताओं की वजह से आलिया भट्ट उनके प्यार में पड़ी और खबरों के अनुसार इन दोनों की शादी होने की भी संभावना है। 

उनके दांत संतुलित हैं जो कि उनके शांत स्वभाव को दर्शाते हैं। किसी से उलझना उन्हें कदापि पसंद नहीं। उनके  लंबी चौड़ी गर्दन उनके शारीरिक व मानसिक रूप से  बलिष्ठता व मजबूती को दर्शाती है।

वह एक दूरदर्शी, संतुलित व सौंदर्य प्रेमी व्यक्ति हैं। रणबीर कपूर एक न्याय प्रिय, उच्च नैतिक मूल्यों वाले व खुश मिजाज़ व्यक्ति है। ऐसा व्यक्ति जीवन में सफलता अवश्य पाता है। सब कुछ जान समझ कर भी शांति अपनाना उनमें छिपे गुण हैं। आत्मविश्लेषण कर आगे बढ़ने वाले व्यक्ति को कभी कोई हरा नहीं सकता। 

हम सब की शुभकामनाएं रणबीर के साथ हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

मोटे तौर पर किसी भी व्यक्ति का आंकलन उसके चेहरे से किया जा सकता है। यह विषय बहुत ही वृहद है। इसको एक लेख में बांधना गागर में सागर भरने के समान है। पूर्ण ज्ञान अर्जित कर हम अपने जीवन को आसान बनाकर विजयी भव का आशीष प्राप्त कर सकते हैं। इससे जीवन की राह आसान हो जाती हैं।

दीप्ति जैन, वास्तु एस्ट्रो विशेषज्ञ
दीप्ति जैन एक जानी-मानी वास्तुविद हैं, जिन्होंने पिछले 3 सालों से वास्तु विज्ञान के क्षेत्र में अपने कौशल और प्रतिभा को बखूबी दर्शाया है। उनके इस योगदान के लिए उन्हें कई सारे पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया है। दीप्ति जैन न केवल वास्तु बल्कि सामाजिक मुद्दों, हस्‍तरेखा विज्ञान, अध्यात्म, कलर थेरेपी, सामुद्रिक शास्त्र जैसे विषयों की भी विशेषज्ञ हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

4 comments

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.