डीएमआरसी ने केजरीवाल के ‘फ्री मेट्रो राइड’ प्लान पर कही ऐसी बात

दिल्ली की जनता को लुभाने के लिए जैसे ही केजरीवाल ने महिलाओं के लिए मुफ्त मेट्रो प्लान का ऐलान किया वैसे ही इसपर बहस शुरु हो गयी थी। कुछ लोग इसके पक्ष में दिखे तो कुछ इसके खिलाफ। खैर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के इस प्लान पर दिल्ली मेट्रो ने एक्शन लेना तो शुरु कर दिया लेकिन साथ ही यह संकेत भी दे दिये कि इस योजना को लागू करने में कम से कम 8 महीने का समय लगेगा। डीएमआरसी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आठ महीने से कम समय में यह कर पाना संभव नहीं है। जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दिल्ली के लोगों से वादा किया था कि यह सेवा इस साल अक्टूबर तक शुरु कर दी जाएगी।

डीएमआरसी ने कही यह बात

महिलाओं के लिए मेट्रो में मुफ्त सफर की बात को लेकर डीएमआरसी ने कहा कि अगर वो सॉफ्टवेयर अपडेशन में जाते हैं तो उन्हें एक साल से ज्यादा का वक्त लग सकता है। इस प्लान को यदि जल्दी लागू करना है तो महिलाओं के लिए पिंक टोकन जारी करने का एक शॉर्टकट अपनाया जा सकता है। महिलाओं को मेट्रो स्टेशन में घुसने के लिए अलग एंट्री पॉइंट दिया जाए और जाते वक्त सबके लिए सार्वजनिक एग्जिट पॉइंट हो।

योजना को लागू करने के लिए करने होंगे यह काम

डीएमआरसी को महिलाओं के मुफ्त सफर की योजना को लागू करने के लिए 150 नई टिकट खिड़कियां बनवानी होंगी। इसके साथ ही डीएमआरसी ने संभावना जताई है कि यात्रा मुफ्त होने पर मेट्रो में सफर करने वाली महिलाओं की संख्या 50 प्रतिशत तक बढ़ सकती है। इस दबाव को झेलने के लिए भी डीएमआरसी को पहले से ही तैयारियां करनी होंगी।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.